ONE: INSIDE THE MATRIX II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी

Pieter Buist YK4_9916 768x511

ONE Championship अब INSIDE THE MATRIX सीरीज के दूसरे इवेंट के आयोजन के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 6 नवंबर को प्री-रिकॉर्डेड इवेंट ONE: INSIDE THE MATRIX II का प्रसारण होने वाला है और बाउट कार्ड में शामिल हर एक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एथलीट को जीत से बहुत फायदा हो सकता है।

2 एथलीट्स ONE वर्ल्ड टाइटल के लिए भिड़ेंगे, वहीं कुछ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने की कोशिश करेंगे और कुछ अपने डिविजन की ONE एथलीट रैंकिंग्स के टॉप 5 एथलीट्स में शामिल होना चाहेंगे।

आइए जानते हैं ONE: INSIDE THE MATRIX II में स्टार्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

कियामरियन अबासोव और जेम्स नाकाशीमा

201106 SG Matchup 1920x1080px AbbasovVSNakashima.jpg

मेन इवेंट में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को अपराजित चैलेंजर जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

अबासोव का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 22-4 का है और अक्टूबर 2019 में ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को हराकर नए चैंपियन बने थे।

किर्गिस्तानी स्टार पहली बार अपनी चैंपियनशिप बेल्ट को डिफेंड करने वाले हैं और नाकाशीमा को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाकर वो वेल्टरवेट डिविजन के अन्य कंटेंडर्स को भी सचेत करना चाहते हैं।

दूसरी ओर, नाकाशीमा के पास भी एक ऐसा मौका है, जिसे वो किसी भी हालत में मिस नहीं करना चाहेंगे।

अमेरिकी एथलीट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-0 का है और इस मैच में जीत दर्ज कर वो इतिहास के आठवें अपराजित ONE वर्ल्ड चैंपियन बन सकते हैं।

अभी तक ऐसा करने वाले सुपरस्टार्स की लिस्ट में ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड चैंपियन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली, ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर और मरात “कोबरा” गफूरोव, बेन “फंकी” एस्क्रेन, काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव, योशिताका “नोबिता” नाइटो और डेडामरोंग सोर अम्नोयसिरीचोक जैसे पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस शामिल हैं।

टिमोफी नास्तुकिन और पीटर बस्ट

201106 SG Matchup 1920x1080px NastyukhinVSBuist.jpg

को-मेन इवेंट में टॉप लाइटवेट कंटेंडर्स एक वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर मैच में आमने-सामने आने वाले हैं।

पीटर “द आर्केंजल” बस्ट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 17-4 का है और अभी 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। डच स्टार अभी तक कोटा शिमोइशी, एंटोनियो “द स्पार्टन” कारुसो और पूर्व लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को भी हरा चुके हैं।

इस शुक्रवार उनका सामना डिविजन के #4 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन से होने वाला है।

नास्तुकिन का रिकॉर्ड 13-4 का है और ONE में काफी सफलता प्राप्त कर चुके हैं। ONE के इतिहास में सबसे तेज नॉकआउट करने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है और अपने पिछले मैच में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड “द अंडरग्राउंड किंग” एडी अल्वारेज़ को नॉकआउट किया था।

इस मैच में जीतने वाले एथलीट को क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल मैच मिल सकता है, वहीं जिसे हार मिलेगी वो वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल करने की रेस से बाहर हो जाएगा।



किम क्यु सुंग और युया वाकामत्सु

201106 SG Matchup 1920x1080px KimVSWakamatsu.jpg

#4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु को दक्षिण कोरियाई स्टार किम क्यु सुंग के खिलाफ जीत के साथ ONE एथलीट रैंकिंग्स में काफी फायदा हो सकता है।

वाकामत्सु का रिकॉर्ड 12-4 का है और नॉकआउट रेट 83% है और उन्हें इस मैच से पहले शानदार मोमेंटम प्राप्त है। वो अगस्त 2019 में पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट बने और उसके बाद पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर “ओट्टोगी” डे ह्वान किम को भी मात दी थी।

“लिटल पिरान्हा” को फ्लाइवेट डिविजन के सबसे खतरनाक नॉकआउट आर्टिस्ट्स में से एक माना जाता है, अब उनका सामना किम से होगा, जिनका नॉकआउट रेट 60% है और अपने प्रतिद्वंदी से 11 सेंटीमीटर लंबे भी हैं।

अपने जापानी प्रतिद्वंदी की तरह किम के पास भी नॉकआउट करने की काबिलियत है और उन्होंने नवंबर 2019 में अकिहिरो “सुपरजैप” फुजिसावा को 68 सेकंड में नॉकआउट कर दिया था।

ये नॉकआउट आर्टिस्ट्स की भिड़ंत होने वाली है, जिसे भी जीत मिलेगी, उसे सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक होने का दर्जा मिल जाएगा।

एको रोनी सपुत्रा और रामोन गोंजालेस

201106 SG Matchup 1920x1080px SaputraVSGonzales.jpg

ONE: INSIDE THE MATRIX II के दूसरे फ्लाइवेट कॉन्टेस्ट में 2 उभरते हुए स्टार्स भिड़ने वाले हैं।

कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन एको रोनी सपुत्रा ने अभी तक मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अपनी टॉप लेवल ग्रैपलिंग की मदद से जीत दर्ज की हैं।

मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू के खिलाफ पहले राउंड में सबमिशन जीत प्राप्त करने के कुछ ही हफ्तों बाद सपुत्रा अपने अगले मैच के लिए तैयार हैं। इस जीत के साथ उनकी विनिंग स्ट्रीक 4 मैचों की हो जाएगी और अपने परफेक्ट फिनिशिंग रेट को भी कायम रख पाएंगे।

दूसरी ओर, रामोन “द बिकोलानो” गोंजालेस इंडोनेशियाई स्टार के मोमेंटम को बिगाड़ते हुए सुर्खियां बटोरना चाहेंगे।

गोंजालेस फिलीपीनो क्योकुशिन कराटे चैंपियन रहे हैं। अपनी स्ट्राइकिंग और जिउ-जित्सु स्किल्स की मदद से अपने प्रतिद्वंदियों को फिनिश करते आए हैं। सपुत्रा की ही तरह उनका फिनिशिंग रेट भी 100% है और जरूर दोनों एथलीट्स अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखने की कोशिश करेंगे।

प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल और मेंग बो

201106 SG Matchup 1920x1080px Lumban_GaolVSMeng.jpg

शो की शुरुआत चीनी और इंडोनेशिया की एटमवेट एथलीट्स के मुकाबले से होगी। इस मैच में मेंग बो का सामना प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल से होने वाला है।

डिविजन की #2 रैंक की कंटेंडर मेंग का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 14-5 का है, कई टॉप एथलीट्स को भी हरा चुकी हैं और उनका फिनिशिंग रेट 55% है।

फैंस अभी चीनी स्टार की स्किल्स से अच्छी तरह वाकिफ नहीं हुए हैं। उन्होंने अपने पिछले मैच में पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लौरा “ल ग्लैडियाडोरा” बालिन को नॉकआउट कर पूरे डिविजन को सचेत कर दिया था।

ONE एथलीट रैंकिंग्स में बने रहने के लिए उन्हें लुम्बन गॉल की चुनौती से पर पाना होगा, जो खुद डिविजन की टॉप एथलीट्स में शामिल होने को बेताब हैं।

लुम्बन गॉल कई बार की वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट रह चुकी हैं और एटमवेट डिविजन में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहती हैं, फिलहाल वो इस डिविजन में 7 जीत दर्ज कर चुकी हैं और सबसे ज्यादा फिनिश (4) के मामले में वो रिका “टाइनी डॉल” इशिगे के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर मौजूद हैं।

दोनों ही एथलीट्स 2021 में होने वाले ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में स्थान पक्का करना चाहेंगी। एक यादगार जीत इस मैच की विजेता को टूर्नामेंट में जगह दिला सकती है।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX II को मिस नहीं करना चाहिए

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35