इन 5 कारणों से आपको ONE: INSIDE THE MATRIX II को मिस नहीं करना चाहिए

Timofey Nastyukhin

साल के सबसे बड़े इवेंट के सफल आयोजन के बाद ONE Championship अब INSIDE THE MATRIX सीरीज के अगले शो के लिए तैयार है।

शुक्रवार, 6 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX II का आयोजन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाला है। ये एक प्री-रिकॉर्डेड इवेंट होगा।

बाउट कार्ड में 5 मैचों को शामिल किया गया है। मेन इवेंट मैच में ONE वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा, कुछ कंटेंडर्स रैंकिंग्स में ऊपर पहुंचना चाहेंगे और कुछ ऐसे एथलीट्स भी हैं जो जीत की लय में वापसी करने के लिए बेताब हैं।

यहां आप जान सकते हैं उन 5 कारणों के बारे में कि आपको क्यों ONE: INSIDE THE MATRIX II को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 मेन इवेंट में होगा ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल मैच

201106 SG Matchup 1920x1080px AbbasovVSNakashima.jpg

मेन इवेंट मैच में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा होगा, जिसमें चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़न” अबासोव को अपराजित अमेरिकी एथलीट जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

मलेशियाई सनसनी अगिलान “एलीगेटर” थानी को सबमिशन और जापानी लैजेंड युशिन “थंडर” ओकामी को नॉकआउट करने, अक्टूबर 2019 में ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम को हराने के बाद अबासोव वेल्टरवेट चैंपियन बने थे।

अबासोव के पास अच्छी स्ट्राइकिंग है, अच्छा ग्रैपलिंग गेम है और कार्डियो भी शानदार है। लेकिन नाकाशीमा वो एथलीट साबित हो सकते हैं जो किर्ग स्टार के चैंपियनशिप सफर को अंतिम रूप दे सकते हैं।

जनवरी 2015 में अपना प्रोफेशनल मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने के बाद अमेरिकी रेसलिंग स्टार ने लगातार 12 मैचों में जीत दर्ज की है। जिनमें उनकी रूसी एथलीट रेमंड मागोमेडालिएव, पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लुईस “सापो” सांटोस और ओकामी के खिलाफ जीत भी शामिल है।

वैसे तो नाकाशीमा को उनके रेसलिंग गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन वो मिलान (इटली) में स्थित Team Petrosyan में जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के साथ भी ट्रेनिंग करते हैं। इससे संभव ही अमेरिकी स्टार की स्किल्स में अविश्वसनीय सुधार आया है और इन्हीं स्किल्स की मदद से उन्होंने अगस्त 2019 में ओकामी को हराया था।

अबासोव और नाकाशीमा का स्किल सेट शानदार है, हाथों में गज़ब की ताकत है और स्टैमिना भी जबरदस्त है।

#2 ONE लाइटवेट वर्ल्ड टाइटल एलिमिनेटर

201106 SG Matchup 1920x1080px NastyukhinVSBuist.jpg

को-मेन इवेंट में लाइटवेट डिविजन के 2 बेस्ट एथलीट्स आमने-सामने होंगे। एक तरफ #3 रैंक के कंटेंडर पीटर “द आर्केंजल” बस्ट और दूसरी तरफ होंगे #4 रैंक के कंटेंडर टिमोफी नास्तुकिन।

बस्ट, नए ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के साथ ट्रेनिंग करते हैं।

“द आर्केंजल” का रिकॉर्ड 16-4 का है और 8 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रहे हैं। अपने पिछले 2 मैचों में वो एंटोनियो “द स्पार्टन” कारुसो और पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग को हरा चुके हैं।

नास्तुकिन का रिकॉर्ड 13-4 का है, चाहे वो बस्ट की तरह विनिंग स्ट्रीक पर ना चल रहे हों, लेकिन उनकी उपलब्धियां उन्हें शानदार एथलीट साबित करती हैं।

रूसी स्टार ONE Championship में कई यादगार जीत दर्ज कर चुके हैं। जिनमें रोब लिसिता के खिलाफ आई ONE के इतिहास की सबसे तेज जीत, फोलायंग के खिलाफ फ्लाइंग नी नॉकआउट और अमेरिकी लैजेंड “द अंडरग्राउंड किंग” एडी अल्वारेज़ के खिलाफ पहले राउंड में आई TKO जीत भी शामिल है।

बस्ट और नास्तुकिन, दोनों ही ग्रैपलिंग बैकग्राउंड से आते हैं। बस्ट अपने प्रतिद्वंदी से 13 सेंटीमीटर लंबे हैं और जरूर दूर रहकर अटैक करना चाहेंगे। दूसरी ओर नास्तुकिन अपने प्रतिद्वंदी के पास आकर नॉकआउट फिनिश प्राप्त करने की कोशिश करेंगे।

जिसे भी जीत मिलेगी वो ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली को चैलेंज करने के एक कदम करीब पहुंच जाएगा और हारने वाला सुपरस्टार वर्ल्ड चैंपियनशिप सीन से बाहर हो जाएगा।



#3 टॉप एटमवेट एथलीट्स की भिड़ंत

201106 SG Matchup 1920x1080px Lumban_GaolVSMeng.jpg

बाउट कार्ड में चीन और इंडोनेशिया की एथलीट्स के बीच एटमवेट कॉन्टेस्ट होने वाला है और एक यादगार जीत इनमें से एक को 2021 में होने वाले ONE एटमवेट वर्ल्ड ग्रां प्री में जगह दिला सकती है।

डिविजन की #2 रैंक की कंटेंडर मेंग बो का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स रिकॉर्ड 14-5 का है, फिनिशिंग रेट 55% है और अपने पिछले मैच में पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लौरा “ला ग्लैडियाडोरा” बालिन को पहले ही राउंड में हरा दिया था।

इस शुक्रवार इंडोनेशिया की टॉप एटमवेट एथलीट प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल, चीनी स्टार की बॉक्सिंग स्किल्स की कड़ी परीक्षा लेने वाली हैं।

लुम्बन गॉल 2 बार की वुशु वर्ल्ड चैंपियनशिप मेडलिस्ट रही हैं और उन्हें अपने स्टैंड-अप गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन अब उन्होंने अपने स्किल सेट में ग्रैपलिंग को भी जोड़ लिया है।

इंडोनेशियाई स्टार अभी 2 मैचों की विनिंग स्ट्रीक पर चल रही हैं। इस दौरान उन्हें कुन खमेर वर्ल्ड चैंपियन नोउ श्रे पोव और म्यांमार की नेशनल बॉक्सिंग चैंपियन बोजेना “टोटो” अँटोनियर के खिलाफ जीत मिली हैं।

अगर वो चीनी स्टार को भी नॉकआउट कर देती हैं तो ये उनकी जीत की हैट्रिक हो जाएगी।

#4 फ्लाइवेट नॉकआउट आर्टिस्ट्स के मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा

201106 SG Matchup 1920x1080px KimVSWakamatsu.jpg

फ्लाइवेट डिविजन के 2 एथलीट्स आमने-सामने आने वाले हैं और इस मैच में नॉकआउट फिनिश देखे जाने की संभावना है।

एक तरफ होंगे डिविजन के #4 रैंक के कंटेंडर युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु, जिनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 12-4 है और 83% मुकाबलों को नॉकआउट से जीत चुके हैं।

ONE Championship में अभी तक जापानी एथलीट के हाथ बेहद प्रभावशाली साबित हुए हैं और इस बीच पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो को नॉकआउट करने वाले पहले एथलीट भी बने थे।

लेकिन उन्हें दक्षिण कोरियाई स्टार किम क्यु सुंग के खिलाफ मैच में बहुत सावधानी बरतनी होगी।

किम का रिकॉर्ड 10-3 का है और नॉकआउट रेट 60% है। इसके अलावा वो अगले मैच में अपने प्रतिद्वंदी से 11 सेंटीमीटर लंबे हैं। बिना कोई संदेह वो अपनी लंबी रीच का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

ये सभी बातें दर्शाती हैं कि फ्लाइवेट डिविजन के नॉकआउट आर्टिस्ट्स की इस भिड़ंत में तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा।

#5 सपुत्रा जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे

201106 SG Matchup 1920x1080px SaputraVSGonzales.jpg

कई बार के इंडोनेशियाई रेसलिंग चैंपियन एको रोनी सपुत्रा बेहतरीन लय में चल रहे हैं और अगले मैच में अपनी विनिंग स्ट्रीक को 4 मैचों की करना चाहेंगे।

ग्रैपलिंग स्टार ने पिछले महीने ही शानदार सबमिशन मूव लगाते हुए मुरुगन “वुल्वरिन” सिल्वाराजू के खिलाफ जीत दर्ज की थी।

ONE: INSIDE THE MATRIX II में Evolve टीम के स्टार का सामना रामोन “द बिकोलानो” गोंजालेस से होगा, जो फिलीपीनो क्योकुशिन कराटे चैंपियन रहे हैं। उनके पास ना केवल अपने प्रतिद्वंदियों को नॉकआउट बल्कि सबमिशन से हराने की भी काबिलियत है।

गोंजालेस लगातार 3 मैचों में सबमिशन से जीत प्राप्त कर खुद को एक बड़ा खतरा साबित कर चुके हैं और इंडोनेशियाई स्टार के खिलाफ भी ऐसा ही करने की कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड टाइटल मैच से पहले किसी भी तरह के दबाव में नहीं हैं नाकाशीमा

विशेष कहानियाँ में और

Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.