जेम्स नकशिमा ने ओकामी पर दर्ज की धमाकेदार जीत

James Nakashima YKT_6022 768x513

जेम्स नकशिमा ने शुक्रवार 2 अगस्त को अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। फिलीपींस में मनीला में अपराजित अमेरिकी ने ONE: डॉन ऑफ हीरोज में जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट हीरो युसिन “थंडर” ओकामी पर जोरदार हमले किए और ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैम्पियनशिप को क्रेक करने के करीब पहुंच गए।

दोनों एथलीटों ने मॉल ऑफ एशिया एरीना में धमाकेदार अंदाज से बाउट का आगाज किया, लेकिन यह आक्रामकता लम्बे समय तक नहीं चली। ओकामी ने महज एक मिनट में ही अपने जूडो ब्लैक बेल्ट विशेषज्ञता का उपयोग किया और कैनवास पर एक्शन का प्रयास किया।

जापानी हीरो ने आखिरकार उस टेकडाउन को उतार दिया, जिसे वह काफी देर से करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि उनके लिए नकाशिमा को मैट पर रखना मुश्किल था। वह जल्दी से अपने पैरों पर खड़े हो गए।

हालांकि “थंडर” ने एक और टेकडाउन करते हुए यह साबित करने का प्रयास किया कि 30 वर्षीय अमेरिकी को ONE Championship के वेल्टरवेट डिवीजन की रिंग में सबसे शानदार एथलीटों में क्यों चुना जाता है।

पूर्व कॉलेजिएट योद्घा अपने प्रतिद्वंद्वी की पकड़ से बच गए और फिर शानदार ढंग से उनका मुकाबला किया। उन्होंने खुद को आधे गार्ड में पाया, माउंट करने के लिए संघर्ष किया और फिर गर्दन को कसकर दबोच लिया।”थंडर” ने हालांकि जगह छोड़ने से इनकार कर दिया और शुरुआती अवधि को समाप्त करने के लिए अपने पैरों पर वापस काम किया।

James Nakashima Yushin Okami Dawn Of Heroes

ओकामी को पता था कि सफलता पाने के लिए उन्हें अपने गेम प्लान को दूसरे दौर में बदलना होगा। इस बात को ध्यान में रखते हुए दूसरे राउंट में वह अधिक आक्रामकता के साथ रिंग में उतरे।

दोनों के बीच चल रहे बेहतरीन दांव पेचों के दौरान नकशिमा ने अपने दुश्मन को बड़े लेफ्ट क्रॉस के साथ फिर से चौका दिया। उन्होंने जापानी योद्धा को गिरा दिया और फिर पंचों की बारिश के साथ मैट पर ले गए, लेकिन इस दौरान ओकामी का अनुभव उनके काम आ गया।

उन्होंने अमेरिकी के हमले से बचते हुए अपने पैरों पर खड़े होने का प्रयास किया, लेकिन लेकिन एमएमए लैब के प्रतिनिधि ने 38 वर्षीय की पीठ को हाथों से जकड़ते हुए घुटनों को उनके पैरों पर रखा तथा फिर से उन पर पंचों की बारिश कर दी।

James Nakashima Yushin Okami Dawn Of Heroes

तीसरे और अंतिम दौर में जापानी हीरों ने दबाव बढ़ाना शुरू किया और फिर से टेकडाउन की तलाश की, लेकिन नकशिमा की रक्षा ने स्थापित प्रतियोगी को निराश कर दिया।

यहां तक ​​कि जब ओकामी अपने एक्शन को चटाई पर लाने में कामयाब रहे, तो एरिज़ोना निवासी ने उन्हें हर इंच पर युद्ध के लिए मजबूर किया। इसके बाद नकशिमा ने अपने विरोधी के चेहरे पर पंच जड़कर दबाव बनाने का प्रयास किया। एक बार उन्होंने छोटा माउंट किया और रियर नेक चोक के लिए चले गए।

James Nakashima Yushin Okami Dawn Of Heroes

“थंडर” इस हमले से बच गए और अपने पैरों पर फिर से खड़े हो गए, लेकिन बाउट के खत्म होने तक वह अपने विरोधी पर कोई दमदार हमला नहीं कर सके। इसे रैफरियों ने नकशिमा के पक्ष में अपना निर्णय दे दिया।

इस जीत के साथ नकाशिमा ने अपना बेदाग रिकॉर्ड 12-0 से सुधार लिया और वह अगले मैच में ONE वेल्टरवेट विश्व चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम से मुकाबला कर सकते हैं।

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.