ONE: UNBREAKABLE के MMA स्टार्स के 5 सबसे शानदार प्रदर्शन

James Nakashima DCIMGL4336 768x512

ONE Championship के कई लोकप्रिय मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ONE: UNBREAKABLE के साथ 2021 की धमाकेदार शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।

शुक्रवार, 22 जनवरी को पूर्व वर्ल्ड चैंपियंस और वर्ल्ड टाइटल कंटेंडर्स एक्शन में दिखाई देंगे, जो अपने-अपने डिविजन के टॉप पर पहुंचना चाहते हैं।

कई उभरते हुए स्टार्स भी हैं जो चैंपियनशिप मैच हासिल करना चाहते हैं, लेकिन सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में जीत दर्ज किए बिना ऐसा कर पाना उनके लिए संभव नहीं है।

ग्लोबल स्टेज पर ये सभी एथलीट्स शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। इसलिए यहां देखिए ONE: UNBREAKABLE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे बेहतरीन प्रदर्शन।

#1 एओकी दोबारा बने चैंपियन

जब एक एथलीट ने आपको नॉकआउट कर दिया हो तो उसके खिलाफ रीमैच की बात करना एक गलत फैसला हो सकता है, लेकिन मार्च 2019 में हुए ONE: A NEW ERA में एडुअर्ड “लैंडस्लाइड” फोलायंग के खिलाफ शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी के चेहरे पर कोई घबराहट के भाव देखने को नहीं मिले।

जापानी स्टार के पास मौका था कि वो करीब ढाई साल पहले मिली हार का बदला लेते हुए दोबारा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनें।

एओकी ने सभी को चौंकाते हुए स्ट्राइकिंग से शुरुआत की। “लैंडस्लाइड” ने कुछ किक्स के प्रभाव को झेलने के बाद काउंटर करना शुरू किया, लेकिन “टोबीकन जुडन” ने इसे एक खतरे के रूप में लेते हुए अपने प्रतिद्वंदी को सर्कल वॉल की तरफ धकेलने के बाद उन्हें मैट पर गिरा दिया।

ग्रैपलिंग लैजेंड ने तुरंत आर्म-ट्रायंगल चोक लगाकर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। फोलायंग भी खुद को सबमिशन मूव से बचाने का हर संभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनके पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा था।

एओकी ने तब तक अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी, जब तक “लैंडस्लाइड” ने हार नहीं मान ली, इसी के साथ जापानी स्टार दोबारा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

अगले मैच में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ एओकी अपने टाइटल को गंवा बैठे, लेकिन अब उन्होंने दोबारा से लय प्राप्त कर ली है। इसलिए अगले मैच में वो अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेंगे।

#2 नाकाशीमा की सबसे बड़ी जीत

जेम्स नाकाशीमा के पास मौका होगा कि वो एओकी को दोबारा टॉप पर पहुंचने से रोक सकें। अगस्त 2019 में हुए ONE: DAWN OF HEROES में आई युशिन “थंडर” ओकामी के खिलाफ जीत हासिल कर उन्होंने दिखाया कि वो जापानी एथलीट को हराने में सक्षम हैं।

ओकामी अभी तक नाकाशीमा के सबसे कड़े प्रतिद्वंदी रहे, लेकिन अमेरिकी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन ने दिखाया कि वो टॉप लेवल के एथलीट्स को भी हराने की काबिलियत रखते हैं।

MMA Lab के प्रतिनिधि ने मैच में केवल अपना रेसलिंग गेम ही नहीं बल्कि अपनी स्ट्राइकिंग से भी सभी को प्रभावित किया। दूसरे राउंड में उन्होंने दमदार जैब-क्रॉस लगाकर “थंडर” को झकझोर कर रख दिया था।

उन्होंने क्लिंच करते हुए कुछ पंच और नी स्ट्राइक्स भी लगाईं, उन्हें टेकडाउन किया गया लेकिन उन्होंने जबरदस्त काउंटर कर टॉप पोजिशन प्राप्त की और अंत में सर्वसम्मत निर्णय से मुकाबला अपने नाम किया।

पिछले साल नवंबर में नाकाशीमा को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में हार मिली, लेकिन अब उनका ध्यान लाइटवेट डिविजन पर आ टिका है। जहां वो एओकी को हराकर टॉप कंटेंडर्स में शामिल हो सकते हैं।



#3 कडेस्टम ने नॉकआउट कर जीती वर्ल्ड चैंपियनशिप

ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम के करियर का सबसे खास लम्हा नवंबर 2018 में ONE: WARRIOR’S DREAM में आया, जहां वो उस समय अपराजित रहे टायलर मैकग्वायर को हराकर ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

मैकग्वायर उससे पहले अपने रेसलिंग गेम की मदद से लुईस “सापो” सेंटोस को हरा चुके थे और वो उसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहते थे।

“द बैंडिट” ने अपने गेम प्लान पर टिके रहने के बजाय अपने प्रतिद्वंदी के टेकडाउन के प्रयासों को विफल करने पर ज्यादा ध्यान दिया। जब भी उन्हें टेकडाउन किया गया, वो हर बार स्टैंड-अप गेम में वापसी का प्रयास करते।

उन्हें स्टैंड-अप गेम में अटैक करने के कई मौके मिले और इसका फायदा भी उठाया। कडेस्टम ने सिर और बॉडी पर दमदार पंच लगाते हुए मैकग्वायर को खूब क्षति पहुंचाई और लो किक्स भी लगाते रहे। 5 राउंड्स तक दोनों के बीच कडा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन मैच का सबसे दिलचस्प लम्हा अभी तक नहीं आया था।

पांचवें राउंड को समाप्त होने में 30 सेकंड से भी कम समय शेष था। तभी उन्होंने खतरनाक राइट हैंड लगाया, जिसके प्रभाव से मैकग्वायर मैट पर जा गिरे और अंत में अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर नी लगाते हुए मैच को अंतिम रूप दिया, इसी जीत के साथ वो नए ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन बने।

कडेस्टम अब चैंपियन नहीं हैं, लेकिन सिंगापुर में अपराजित स्टार गाज़ीमुराद अब्दुलेव को हराकर वो एक बार फिर चैंपियन बनने की रेस में शामिल हो सकते हैं।

#4 मेंग ने लुम्बन गॉल को झकझोरा

मेंग बो एक बेहतरीन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट हैं और पिछले साल नवंबर में ONE: INSIDE THE MATRIX II में उन्होंने प्रिसिला हरटाटी “ठाठी” लुम्बन गॉल को हराकर खुद को ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल की टॉप कंटेंडर्स में शामिल करवाने में सफलता पाई।

शुरुआत से ही मेंग का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ था और लगातार अटैक करने के मौके तलाश रही थीं। लुम्बन गॉल मूवमेंट करते हुए खुद को बचाने की कोशिश कर रही थीं, लेकिन चीनी स्टार दूर रहकर भी अपनी स्ट्राइक्स लगाने में सफल हो रही थीं।

#2 रैंक की एटमवेट कंटेंडर ने “ठाठी” को सर्कल वॉल की तरह धकेला और करीब आकर पंचों की बरसात कर दी। इंडोनेशियाई एथलीट ने साइड किक लगाते हुए अपनी प्रतिद्वंदी को बैकफुट पर धकेलने की कोशिश की, लेकिन मेंग ने जोरदार राइट हैंड लगाकर काउंटर अटैक किया।

पंच के प्रभाव से लुम्बन गॉल मैट पर जा गिरीं और केवल 86 सेकंड चले इस मुकाबले को ग्राउंड एंड पाउंड अटैक कर अंतिम रूप दिया।

22 जनवरी को मेंग पूर्व ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर समारा “मरीतुबा” सेंटोस को हराकर वर्ल्ड टाइटल के एक कदम करीब पहुंच सकती हैं।

#5 आदिवांग ने 3 मिनट में सबमिशन लगाकर मैच को समाप्त किया

जनवरी 2020 में हुए ONE: FIRE & FURY में लगातार 3 मिनट तक लिटो “थंडर किड” आदिवांग के अटैक को पोंगसिरी “द स्माइलिंग असासिन” मिटसाटिट झेल नहीं पाए।

शुरुआत में फिलीपीनो एथलीट ने अपने थाई प्रतिद्वंदी को लेफ्ट हुक लगाकर मैट पर गिराया, लेकिन मिटसाटिट तुरंत उठ खड़े हुए।

आदिवांग रुकने को तैयार नहीं थे, इसी कारण “द स्माइलिंग असासिन” को बैकफुट पर जाना पड़ा। उन्होंने स्कार्फहोल्ड अमेरिकाना भी लगाया, लेकिन थाई स्टार ने किसी तरह उससे बच निकलने के बाद आदिवांग की बैक को निशाना बनाया।

उस पोजिशन को पलटते हुए “थंडर किड” ने मिटसाटिट के दाएं हाथ को जकड़ा और बिना देरी किए किमुरा सबमिशन लगाया।

आदिवांग अब ONE: UNBREAKABLE में एक और बड़ी जीत दर्ज कर स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप 5 एथलीट्स में जगह बनाना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19
Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48