ONE: UNBREAKABLE के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Alaverdi Ramazanov DREAMS OF GOLD ADUX IMG_7030 768x512

ONE Championship के सीजन 2020 का अंत COLLISION COURSE सीरीज के साथ हुआ और अब दुनिया के टॉप स्ट्राइकर्स और ग्रैपलर्स UNBREAKABLE सीरीज के साथ नए साल की शुरुआत कर रहे हैं।

शुक्रवार, 22 जनवरी को 2021 का पहला इवेंट ONE: UNBREAKABLE सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में आयोजित होगा।

यहां आप इस इवेंट के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

रामज़ानोव ने सर्बियाई-अमेरिकी एथलीट को तकनीकी नॉकआउट से हराया

अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव दिसंबर 2019 में सबसे पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने थे, लेकिन उनका चैंपियन बनने का सफर उससे 4 महीने पहले ही शुरू हो चुका था।

अगस्त 2019 में हुए ONE: DREAMS OF GOLD में रामज़ानोव का सामना बेंटमवेट मॉय थाई मैच में सर्बियाई-अमेरिकी स्टार ओग्नयेन टॉपिच से हुआ, जिनके स्टाइल एक-दूसरे से काफी अलग रहे। एक तरफ रामज़ानोव की आक्रामकता थी, तो दूसरी ओर टॉपिच का मॉय फीमू गेम।

अंत में रूसी स्टार की आक्रामकता ने ही उन्हें पहले राउंड में तकनीकी नॉकआउट से जीत दिलाई थी।

इस सब की शुरुआत “बेबीफेस किलर” के दमदार स्ट्रेट राइट से हुई। कुछ देर बाद ही रामज़ानोव ने लेफ्ट हुक लगाकर एक और टेकडाउन स्कोर किया। सर्बियाई एथलीट स्टैंड-अप गेम में वापस आए, लेकिन एक राइट हैंड के प्रभाव से वो फिर मैट पर जा गिरे।

उस तकनीकी नॉकआउट से आई जीत ने रामज़ानोव को पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में जगह दिलाई और उन्होंने उसका पूरा फायदा उठाते हुए “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को हराकर टाइटल अपने नाम किया।

अब ONE: UNBREAKABLE में वो #2 रैंक के बेंटमवेट किकबॉक्सर कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ अपने टाइटल को पहली बार डिफेंड करने के लिए तैयार हैं।

कैपिटन ने इतिहास रचा

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने पेटटानोंग पेटफर्गस के खिलाफ मैच में इतनी तेजी के साथ पंचों का इस्तेमाल किया कि उनका नाम ONE Super Series रिकॉर्ड बुक में शामिल हो गया।

पिछले साल सितंबर में उनकी भिड़ंत ONE: A NEW BREED III के को-मेन इवेंट में अपने हमवतन एथलीट से हुई और फैंस को उनके बीच एक करीबी मुकाबला देखे जाने की उम्मीद थी।

Petchyindee Academy के स्टार को 6 बार के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को नॉकआउट करने में केवल 6 सेकंड का समय लगा।

शुरुआत में पेटटानोंग ने कम ताकत के साथ जैब लगाया, लेकिन कैपिटन ने उससे बचते हुए जैब-स्ट्रेट राइट कॉम्बो लगाया, जिसके प्रभाव से उनके प्रतिद्वंदी लड़खड़ाते नजर आए।

रामज़ानोव के खिलाफ वो शायद इस तरह की जीत दर्ज ना कर पाएं, लेकिन जिस तरह दोनों किकबॉक्सर्स अटैक करते हैं, उससे ये कहना गलत नहीं होगा कि आखिरी राउंड के समाप्त होने से पहले ही मैच फिनिश हो सकता है।



मेंग बो ने पहले राउंड में नॉकआउट जीत दर्ज की

🎥 TRIFECTA: The jaw-dropping finish to Meng Bo 🆚 Priscilla — FROM ALL ANGLES 🤯🤯🤯

🎥 TRIFECTA: The jaw-dropping finish to Meng Bo 🆚 Priscilla — FROM ALL ANGLES 🤯🤯🤯 #InsideTheMatrix2

Posted by ONE Championship on Friday, November 6, 2020

पिछले साल नवंबर में चाहे मेंग बो ने कोई रिकॉर्ड ना तोड़ा हो, लेकिन अपनी प्रतिद्वंदी के मनोबल को जरूर गिराया था।

ONE: INSIDE THE MATRIX II में मेंग का सामना 2 बार की वुशु वर्ल्ड चैंपियन प्रिसिला हरटाटी लुम्बन गॉल से हुआ। शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने बताया कि आखिर वो #2 रैंक की एटमवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर क्यों हैं।

चीनी एथलीट को फैंस को चौंकाने में केवल 86 सेकंड का समय लगा था।

पहले राउंड में स्टॉपेज तब आया, जब लुम्बन गॉल ने जैब लगाया, लेकिन मेंग ने काउंटर अटैक करते हुए जबरदस्त राइट हैंड लगाया, जिसने इंडोनेशियाई स्टार को झकझोर कर रख दिया। उसके बाद 2 और राइट हैंड लगाकर मैच को अंतिम रूप दिया।

ONE: UNBREAKABLE में मेंग, ब्राजीलियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन समारा सेंटोस को हराकर अपनी विनिंग स्ट्रीक को आगे बढ़ाना चाहेंगी और उन्हें रैंकिंग्स में भी फायदा मिलने की उम्मीद होगी।

कडेस्टम ने मैकग्वायर को शानदार अंदाज में नॉकआउट किया

पूर्व वेल्टरवेट चैंपियन ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम ने जब अमेरिकी ग्रैपलिंग सुपरस्टार को धमाकेदार अंदाज में फिनिश किया तो फैंस की आंखें फटी की फटी रह गई थीं।

नवंबर 2018 में हुए ONE: WARRIOR’S DREAM के मेन इवेंट में उनका सामना टायलर मैकग्वायर से हुआ। समय बीतने के साथ दोनों के बीच बेहद कांटेदार ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच हुआ।

मैच का फिनिश आखिरी राउंड के समाप्त होने से केवल 28 सेकंड पहले आया।

पांचवें राउंड में स्वीडन के स्टार ने मैकग्वायर को बैकफुट पर धकेला और दमदार ओवरहैंड राइट लगाकर मैट पर गिरा दिया। उसके बाद आई एक खतरनाक नी स्ट्राइक ने वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को अंतिम रूप दिया।

कडेस्टम अब एक बार फिर 22 जनवरी को गाज़ीमुराद अब्दुलेव के खियाफ यादगार प्रदर्शन करने के इरादे से सर्कल में उतरेंगे।

ओपाचिच ने डेब्यू मैच में लैजेंड को चौंकाया

The hard-hitting heavyweight kickboxing showdown between Rade Opacic and Errol Zimmerman that ended in a STUNNING spinning kick knockout!

The hard-hitting heavyweight kickboxing showdown between Rade Opacic and Errol Zimmerman that ended in a STUNNING spinning kick knockout!

Posted by ONE Championship on Sunday, December 13, 2020

सर्बियाई मॉय थाई चैंपियन राडे ओपाचिच चाहे पिछले साल दिसंबर में हुए ONE: BIG BANG II में चैंपियन ना बने हों, लेकिन वो एक ऐसा मैच रहा जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे।

23 वर्षीय स्टार का सामना डच लैजेंड एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन से हुआ, मैच में काफी कड़ी टक्कर देखने को मिली। अंत में ओपाचिच ने साल के सबसे यादगार नॉकआउट फिनिश में से एक अपने नाम किया।

दूसरा राउंड आधा बीत जाने के बाद ज़िमरमैन ने किक लगाई। वहीं जब “द बोनक्रशर” लेफ्ट हुक लगाने की कोशिश में थे, तभी ओपाचिच ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर दमदार स्पिनिंग हील किक लगाई, जिसके प्रभाव से वो मैट पर जा गिरे।

ज़िमरमैन अपने पैरों पर खड़े होने में सफल रहे, लेकिन रेफरी ने पाया कि वो मैच में बने रहने की स्थिति में नहीं हैं इसलिए मैच समाप्ति की घोषणा की गई।

ONE: UNBREAKABLE में ओपाचिच अब पैट्रिक “बिग स्विस” श्मिड के खिलाफ उसी तरह की यादगार जीत हासिल करना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से आपको ONE: UNBREAKABLE के लिए उत्साहित रहना चाहिए

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty