ONE Championship में 5 सबसे लोकप्रिय मॉय थाई स्टाइल्स

Sangmanee Sathian MuayThai defeats Azize Hlali at ONE MASTERS OF FATE YKZ_8361 768x511

ONE Super Series में दुनिया के कई बेहतरीन मॉय थाई एथलीट्स मौजूद हैं। सभी एक ही तरह के मार्शल आर्ट का अभ्यास करते हैं लेकिन उनके स्टाइल अलग-अलग हैं।

कुछ पंच और किक्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, वहीं कुछ नी स्ट्राइक्स और एल्बोज़ का। ये मायने नहीं रखता कि वो किस स्टाइल का प्रयोग करते हैं, लेकिन सभी मार्शल आर्ट्स के नियमों का पालन करते हुए रिंग में उतरते हैं। मॉय थाई के ऐसे कई प्रकार हैं जो इस खेल को अधिक दिलचस्प बनाते हैं।

वैसे तो मॉय थाई के कई प्रकार हैं, लेकिन यहां हम 5 सबसे लोकप्रिय स्टाइल्स से आपको अवगत करा रहे हैं।

मॉय फीमू

Live action shots of Muay Thai fighters Sam-A Gaiyanghadao and Josh Tonna from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

मॉय फीमू का इस्तेमाल वो एथलीट करते हैं जो ताकत के बजाय चतुराई से काम लेना पसंद करते हैं। वो चाहे किसी तकनीक में पूरी तरह महारत हासिल ना रखते हों, लेकिन खेल का ज्ञान उनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ मॉय फीमू स्टाइल का जीता जागता उदाहरण हैं। वो चतुराई और बेहद सावधानी के साथ मूव्स का इस्तेमाल करते हैं और खुद को खतरे की स्थिति से दूर रखने का प्रयास करते हैं।

आमतौर पर मॉय फीमू स्टाइल वाले एथलीट्स उन प्रतिद्वंदियों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करते हैं जो फ्रंटफुट पर रहकर अटैक करते हैं।

दिसंबर 2020 में हुए ONE: COLLISION COURSE में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ ने मॉय फीमू स्टाइल की मदद से ज्यादा आक्रामक एथलीट रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को मात दी थी।

मॉय माह्त

Muay Thai fighter Rodtang Jitmuangnon uppercuts Petchdam Petchyindee Academy

मॉय माह्त स्टाइल वाले एथलीट्स ज़्यादातर पंचों का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें अपने आक्रामक स्टाइल और गज़ब की नॉकआउट पावर के लिए जाना जाता है। मॉय माह्त में पंचों के अलावा एल्बोज़ और किक्स भी देखी जाती हैं।

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को मॉय माह्त कहा जाता है। इस लिस्ट में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई का नाम भी शामिल है।

मॉय माह्त स्टाइल वाले एथलीट्स अक्सर मैच के पहले राउंड्स में ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं। लेकिन अगर उनके प्रतिद्वंदी शुरुआती राउंड्स में बचने में सफल रहते हैं तो उन्हें आखिरी राउंड्स में जीतने में आसानी होती है।

वहीं जब 2 मॉय माह्त एक-दूसरे के खिलाफ रिंग में उतरते हैं तो तगड़ा मार्शल आर्ट्स एक्शन देखे जाने की संभावना बढ़ जाती है। कुछ ऐसा ही हमें रोडलैक और कुलबडम के मैच में देखने को मिला, जिसे ONE Super Series फाइट ऑफ द ईयर आवॉर्ड्स में दूसरा स्थान मिला।



मॉय डीटे

maxresdefault 1836.jpg

मॉय डीटे एथलीट्स को अपने प्रतिद्वंदी की बाजुओं और बॉडी को किक्स लगाकर क्षति पहुंचाना पसंद होता है और उसके बाद वो मैच को फिनिश करने की कोशिश करते हैं।

पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी मॉय डीटे का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। जुलाई 2018 के मैच में जब जोश “टाइमबॉम्ब” टोना अटैक करने के लिए आगे बढ़े, तभी उन्होंने एक खतरनाक बॉडी किक लगाई। वैसे तो थाई स्टार अपनी शिन (घुटने से नीचे का हिस्सा) को टोना की रिब्स के हिस्से पर लैंड करवाना चाहते थे, लेकिन उनका घुटना ऑस्ट्रेलियाई स्टार के सिर से जा टकराया।

इस स्टाइल के एथलीट्स पंच लगाने वाले स्टार्स के खिलाफ ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि वो दूर रहकर भी किक्स से अपने प्रतिद्वंदी के मूव्स को काउंटर करने में सफल रहते हैं।

ONE: A NEW BREED में एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ ने भी अपनी किक्स की मदद से स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

मॉय खाओ

Petchmorakot Petchyindee Academy defeats Charlie Peters at ONE EDGE OF GREATNESS ALX_1954.jpg

मॉय खाओ एथलीट्स नी स्ट्राइक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदियों को क्षति पहुंचाते हैं। वो क्लिंचिंग गेम और उससे बाहर रहकर भी खतरनाक मूव्स लगाते हैं।

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी इस स्टाइल का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने सितंबर 2020 में अपनी खतरनाक नी-स्ट्राइक्स की मदद से मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन को हराकर अपने टाइटल को डिफेंड किया था।

मॉय खाओ और मॉय माह्त एथलीट्स की भिड़ंत भी देखने योग्य होती है। पंचों का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले एथलीट अक्सर हाथ नीचे कर घुटनों से अटैक करने वाले फाइटर्स को पकड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे वजह से मॉय खाओ को बढ़त मिल सकती है।

जुलाई 2020 में पेटमोराकोट ने खतरनाक पंच लगाने वाले लैजेंड “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को हराकर अपनी चैंपियनशिप बेल्ट का बचाव किया था। उससे उन्होंने साबित किया कि नी स्ट्राइकर्स दुनिया के सबसे खतरनाक मॉय थाई एथलीट्स होते हैं।

मॉय सोक

Muangthai PK.Saenchaimuaythaigym rocks Kenta Yamada at ONE DREAMS OF GOLD

मॉय सोक एक बेहद अनोखा स्टाइल है और इनके मूव्स बेहद खतरनाक भी होते हैं क्योंकि उनकी केवल एक ही एल्बो मैच को किसी भी क्षण समाप्त कर सकती है।

“एल्बो ज़ोम्बी” मुआंगथाई पी.के. साइन्चे मॉयथाईजिम मॉय सोक का सबसे बड़ा उदाहरण हैं। PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि अपने करियर में 14 मैचों में एल्बो नॉकआउट से जीत दर्ज कर चुके हैं।

मॉय सोक एथलीट्स को मॉय माह्त स्टार्स के खिलाफ खतरनाक अंदाज में काउंटर-अटैक करना भी पसंद होता है।

जब भी कोई एथलीट पंच लगाने के लिए आगे आता है, मॉय सोक एथलीट्स खुद को बचाते हुए जबरदस्त अंदाज में एल्बो लगाते हैं।

ये भी पढ़ें: 5 मॉय थाई एक्सरसाइज़ जिन्हें आप घर पर रहकर भी कर सकते हैं

मॉय थाई में और

Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Regian Eersel lands a clean shot on George Jarvis at The Inner Circle 33.
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
Johan Ghazali and Diego Paez in action at ONE Fight Night 32.
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Regian Eersel George Jarvis 1200X800
Asadula Imangazaliev, Aslamjon Ortikov, Black Panther, and Ubaid Hussain will compete at The Inner Circle 39
Rodtang, Nong O, Shimon, and Ramadan will compete at The Inner Circle 38