ONE Super Series एटमवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

New ONE Atomweight Muay Thai World Champion Allycia Hellen Rodrigues

एक बड़े बदलाव, नए एथलीट्स के आने और टॉप लेवल की स्किल्स के कंटेंडर्स के होने से ONE Super Series के एटमवेट मॉय थाई डिविजन ने सभी को प्रभावित किया है।

इस डिविजन में दुनिया की कई टैलेंटेड एथलीट्स शामिल हैं, इसी कारण इस वेट कैटेगरी का हर एक मैच फैंस के आकर्षण का केंद्र बनने का सामर्थ्य रखता है।

यहां हम बड़े सुपरस्टार्स से भरे ONE Super Series एटमवेट मॉय थाई डिविजन पर प्रकाश डाल रहे हैं।

नई वर्ल्ड चैंपियन

ONE: A NEW BREED में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में ब्राजील की एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़, स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर नई ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं।

चाहे इस वर्ल्ड टाइटल मुकाबले से पहले उन्होंने ONE के किसी मैच में भाग ना लिया हो लेकिन थाईलैंड में आने से पहले वो ब्राजील में काफी सफलता प्राप्त कर चुकी थीं।

2017 में वो Sao Paulo Stadium चैंपियन बनीं लेकिन कुछ समय के बाद उन्हें ब्राजील में मैच मिलने लगभग बंद हो गए थे। इसलिए उन्होंने अपने सपने को पूरा करने के लिए थाईलैंड आने का फैसला किया। यहां उन्होंने 2019 में Ayutthaya Miracle चैंपियन बनने से पहले थानोनचानोक केउसम्रिट को भी हराया था।

अब ब्राजीलियाई एथलीट का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 31-5 का हो चुका है, उनका फाइटिंग स्टाइल अन्य थाई एथलीट्स की तरह है। अक्सर अपने मैचों में वो धीमी शुरुआत करती हैं और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे आक्रामक होती चली जाती हैं। कुछ ऐसा ही गेम प्लान उन्होंने स्टैम्प के खिलाफ मैच के लिए भी बनाया था।

ये स्किल्स उन्होंने थाईलैंड के टॉप जिम में से एक Phuket Fight Club में ट्रेनिंग के दौरान सीखी हैं। जहां वो लियो इलायस की निगरानी में ट्रेनिंग करती हैं, जो पिछले काफी समय से ब्राजीलियन मॉय थाई चैंपियंस को तैयार करते आ रहे हैं।

अच्छी स्किल्स और उन्हें तगड़ी टीम का साथ मिलता आया है इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि रोड्रीगेज़ लंबे समय तक चैंपियन बनी रह सकती हैं।

पूर्व चैंपियन

Stamp All Smiles Before Her Match Against Janet Todd

रोड्रीगेज़ के खिलाफ हार से पहले फरवरी 2019 में हुए ONE: CALL TO GREATNESS में स्टैम्प फेयरटेक्स, जेनेट “JT” टॉड को हराकर सबसे पहली ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं।

4 महीने बाद ONE: LEGENDARY QUEST में अल्मा जुनिकु के खिलाफ सफलतापूर्वक अपने टाइटल को डिफेंड किया। जुनिकु के खिलाफ उन्हें करीबी मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल हुई थी। उस मैच ने साबित कर दिया था कि स्टैम्प ही इस डिविजन की असली चैंपियन हैं।

थाई सुपरस्टार का ये चैंपियनशिप सफर इसलिए भी खास रहा क्योंकि इस दौरान वो एक साल तक ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन भी बनी रहीं। इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी अपने रिकॉर्ड को 5-0 तक पहुंचाया।

चाहे अगस्त में उन्हें अपना टाइटल गंवाना पड़ा हो लेकिन स्टैम्प की किक्स में इतनी ताकत है, जो बड़े से बड़े प्रतिद्वंदी की बॉडी को क्षतिग्रस्त कर सकती हैं। किकबॉक्सिंग और मॉय थाई को मिलाकर उनका रिकॉर्ड 63-17-5 का है और अभी भी वो रोड्रीगेज़ के टाइटल के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी हुई हैं।



अमेरिकी सुपरस्टार

ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट टॉड ने फरवरी 2019 में अपने ONE Championship करियर की शुरुआत की थी। उस समय उन्हें वर्ल्ड टाइटल मैच में स्टैम्प के खिलाफ हार मिली थी।

उस हार के बाद अमेरिकी एथलीट ने जबरदस्त वापसी करते हुए वांग चिन लोंग और “किलर बी” चुआंग काई टिंग के खिलाफ किकबॉक्सिंग मुकाबलों में जीत दर्ज की। उसके बाद एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा को मॉय थाई बाउट में हराया था।

वो कैलिफोर्निया में स्थित Boxing Works जिम में ब्रायन पोपजॉय की निगरानी में ट्रेनिंग करती हैं। वहीं, फरवरी 2020 में स्टैम्प के खिलाफ रीमैच में जीत हासिल कर वो नई ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनीं।

“JT” को खतरनाक तरीके से लो किक्स लगाकर अपनी प्रतिद्वंदियों पर दबाव बनाना बहुत पसंद है। इस तरह की रणनीति उन्होंने वांग के खिलाफ अपनाई थी, जिसमें उन्हें दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत मिली।

वहीं, टॉड अपनी दमदार हाई किक्स से किसी भी क्षण मैच को समाप्त कर सकती हैं। ये बात उन्होंने अक्टूबर 2019 में ONE: CENTURY PART I में वंडरीएवा को दूसरे राउंड में नॉकआउट कर सच साबित कर दी थी।

3 टॉप कंटेंडर्स

Norway's Anne Line Hogstad punches Australia's Alma Juniku

ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड, जुनिकु और वंडरीएवा ONE Super Series एटमवेट मॉय थाई डिविजन की 3 टॉप कंटेंडर्स हैं।

होगस्टैड ने जनवरी 2020 में हुए ONE: FIRE & FURY में जुनिकु के खिलाफ अपना ONE डेब्यू किया था। उस मैच में “निंजा” ने जीत दर्ज की थी, ये भी दिखाया कि वो क्लिंचिंग गेम और क्लिंच से बाहर रहते हुए भी अपनी प्रतिद्वंदी पर बढ़त बना सकती हैं। इस तरह के प्रदर्शन ने होगस्टैड को इस डिविजन की खतरनाक कंटेंडर्स में से एक साबित किया था।

दूसरी ओर, जुनिकु ने जून 2019 में ONE में पहली बार कदम रखा था और पहले ही मैच में स्टैम्प को ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में कड़ी टक्कर दी। डेब्यू मैच में चैंपियन को कड़ी चुनौती देने के बाद ही उन्हें फ्यूचर स्टार के रूप में प्रदर्शित किया जाने लगा।

वहीं, वंडरीएवा ने भी डिविजन की टॉप एथलीट्स में से एक के खिलाफ अपना डेब्यू किया। अक्टूबर 2019 में हुए ONE: CENTURY PART I में उन्होंने टॉड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। 3 बार की वर्ल्ड चैंपियन ने अपनी स्किल्स का शानदार तरीके से इस्तेमाल करते हुए “JT” को अपना बेस्ट प्रदर्शन करने के लिए पुश किया लेकिन अंत में एक हेड किक के खिलाफ वो हार मान बैठी थीं।

अभी तक फैंस को वंडरीएवा की सभी स्किल्स के दर्शन नहीं हुए हैं और ना ही ये देखने को मिला है कि वो किस काबिल हैं। अपने अगले मैच में मार्शल आर्ट्स फैंस को उम्मीद रखनी चाहिए कि वो टॉप रैंक की एटमवेट एथलीट को हरा सकती हैं।

नई एथलीट जो 9 बार की वर्ल्ड चैंपियन हैं

इन सभी के अलावा भी एक ऐसी एथलीट हैं, जिनके नाम से शायद आप अभी वाकिफ ना हों लेकिन मार्शल आर्ट्स से वो पिछले काफी समय से जुड़ी रही हैं।

अनीसा मेक्सेन ने हाल ही में ONE के साथ करार किया है और उनके पास काबिलियत है कि वो एक बड़ी जीत हासिल कर रैंकिंग्स के टॉप 5 में शामिल हो सकती हैं। फ्रांस की अनीसा का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 100-5 का है और वो 32 मैचों में नॉकआउट से जीत हासिल कर चुकी हैं। इसके अलावा वो 9 बार की किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन भी रही हैं।

मेक्सेन के दाएं हाथ में गज़ब की ताकत है और अक्सर वो लो किक्स के बाद राइट हैंड का प्रयोग करना पसंद करती हैं। ONE में आने से पहले वो टिफनी वैन सुएस्ट, जेडी मेनेजेज़ और सोफिया ओल्फोसन के खिलाफ और इमान “प्रीटी किलर” बारलौ को भी नॉकआउट कर चुकी हैं।

इतने शानदार रिकॉर्ड को ध्यान में रख फैंस को उम्मीद करनी चाहिए कि मेक्सेन अपने प्रोमोशनल डेब्यू में धमाकेदार प्रदर्शन कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ONE बेंटमवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35