किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अनीसा मेक्सेन ने ONE Championship को जॉइन किया

Anissa Meksen Gold Side

मरात ग्रिगोरियन को साइन करने के कुछ घंटे बाद ही ONE Championship ने एक और बड़े सुपरस्टार को अपने साथ जोड़ लिया है।

रविवार, 23 अगस्त को 9 बार की मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अनीसा मेक्सेन ने ONE Championship के साथ डील साइन कर ली है।

मेक्सेन फ्रांस के नैंसी शहर से आती हैं और उन्हें दुनिया की बेस्ट पाउंड-फोर-पाउंड महिला किकबॉक्सिंग एथलीट्स में से एक माना जाता है।

फ्रेंच स्टार का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 100-5 का है, जिनमें उनकी 32 जीत नॉकआउट से आई हैं। अपने करियर में वो टिफनी वैन सोइस्ट, जेडी मेनेज़ेस और सोफिया ओलोफ्सन को भी हरा चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने इमान “प्रीटी किलर” बारलौ को हराकर 2014 में Enfusion Reality Season 5 K-1 टूर्नामेंट भी जीता था।

साथ ही 32 वर्षीय सुपरस्टार WAKO फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन, ISKA K-1 वर्ल्ड चैंपियन, WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और 5 बार GLORY बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन भी रह चुकी हैं।

अब मेक्सेन ONE की ऑल-स्ट्राइकिंग ब्रांच ONE Super Series को जॉइन करने वाली हैं, जहां वो एटमवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई डिविजन की स्टार एथलीट्स को चुनौती देंगी।

इस डिविजन में पहले ही अल्मा जुनिकु, ऐनी “निंजा” लाइन होगस्टैड, एकातेरिना “बार्बी” वंडरीएवा, रुदज्मा अबुबकर, “किलर बी” चुआंग काई टिंग, मैरी “स्नो लैपर्ड” रूमेट, सुपरगर्ल जरूनसाक मॉयथाई और एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ भी शामिल हैं।

वहीं, टॉप पर फिलहाल ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स और ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेट “JT” टॉड मौजूद हैं।

मेक्सेन के डेब्यू मैच के लिए कोई तारीख अभी सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद है कि वो इसी साल के अंतिम महीनों में ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: NO SURRENDER III की टॉप हाइलाइट्स

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130