साल 2020 की टॉप 5 ONE Super Series फाइट्स

Janet Todd defeats Stamp Fairtex ONE KING OF THE JUNGLE DC DUX_2588 768x512

मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के दुनियाभर के फैंस को इस साल ONE Super Series में कई शानदार बाउट्स देखने को मिली।

पिछले 12 महीनों में कई उभरते हुए सितारों ने बेल्ट पर कब्ज़ा जमाया, कुछ एथलीट्स ने लैजेंड्स के खिलाफ उनको डिफेंड किया और कई स्टार्स ने प्रतिस्पर्धा के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया।

इतने सारे रोमांचक मुकाबलों में से केवल कुछ ही मैच चुन पाना आसान नहीं था। लेकिन, इन 10 एथलीट्स के यादगार प्रदर्शन इतिहास के पन्नो में अंकित हो गए।

आइए एक नज़र डालें साल 2020 में ONE Super Series की पांच सबसे बेहतरीन फाइट्स पर।

#1 स्टैम्प Vs. टॉड II

फरवरी में आयोजित हुए ONE: KING OF THE JUNGLE के मंच पर अमरीकी स्टार जेनेट “JT” टॉड और उस वक्त की ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स का रीमैच हुआ।

दोनों ही महिलाएं एक साल पहले ONE: CALL TO GREATNESS में आमने सामने थीं, जहां स्टैम्प ने सर्वसम्मत निर्णय द्वारा पहला ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

हालांकि, इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला थोड़ा अलग तरीके से ख़त्म हुआ।

पहली ही घंटी से टॉड ने आक्रामक पंच और किक्स से शुरुआत की जिसने स्टैम्प को भौचक्का कर दिया, क्योंकि टॉड धीमी शुरुआत के लिए जानी जाती थीं। इस तरह की स्ट्राइकिंग ने अमरीकी एथलीट को पहले दो राउंड में हावी रखा।

तीसरे और चौथे राउंड में, स्टैम्प ने वापसी की। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पर कई पंच और किक्स बरसाए और ऐसा लगने लगा कि जैसे “JT” थकने लगी हैं।

लेकिन, अमरीकी एथलीट ने हार नहीं मानी और पांचवें राउंड में डटी रहीं। उन्होंने स्टैम्प पर राइट हैंड और हाई किक्स से वार किया और थाई एथलीट का संतुलन बिगाड़ा और एक विभाजित निर्णय के लिए इतना काफी था, जिसके बाद उन्होंने प्रतिदान के साथ-साथ ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल भी अपने नाम किया।

#2 रोडलैक Vs. कुलबडम

इस अनुभवी थाई एथलीट का सामना अगस्त में आयोजित हुए ONE: A NEW BREED में ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट फाइनल में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई से हुआ।

कुलबडम ने सेमीफइनल में “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट को अपने जाने-माने बाएं हाथ के वार से जमीन पर ढेर कर दिया था।

ये रोडलैक के लिए टूर्नामेंट में दूसरा मौका था क्योंकि उनके पूर्व विरोधी सैमापेच फेयरटेक्स को चोट के कारण बाहर जाना पड़ा।

आखिरकार, एक एथलीट के दूसरे मौके और दूसरे के लेफ्ट हैंड द्वारा जीत ने ONE Super Series की इतिहास के एक शानदार मुकाबले की नींव रखी।

शुरूआती घंटी से आखिरी घंटी तक दोनों ही एथलीट्स ने एक दूसरे पर पंच, नी और एल्बो से हमला करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। “द स्टील लोकोमोटिव” को शुरुआत में कई वार सहने पड़े, लेकिन उन्होंने कुलबडम को भी दो बार जमीन पर गिराया – एक बार राइट अपरकट-लेफ्ट हुक कॉम्बिनेशन से और दूसरी बार घुटने के जरिए।

रोडलैक को भले ही जीत प्रदान की गई हो, हर कोई इस बात को जरूर मानेगा कि उस रात असल में विजेता ये मुक़ाबला ही था।

#3 पेटमोराकोट Vs. योडसंकलाई

आपको “फाइट ऑफ द ईयर” की उम्मीद हो ही जाती है जब एक नए वर्ल्ड चैंपियन का मुकाबला एक ऐसे जीते-जागते लैजेंड से हो, जो टाइटल के लिए एक और चांस के लिए बेताब हो। जुलाई में आयोजित हुए ONE: NO SURRENDER में कुछ ऐसा ही हुआ।

उस शाम, ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी अपनी बेल्ट पहली बार डिफेंड कर रहे थे, वो भी “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स के सामने।

पांच वर्ल्ड चैंपियनशिप राउंड के बाद दोनों ही एथलीट्स जीत को ओर अग्रसर थे। योडसंकलाई ने युवा चैंपियन पर अपने जाने-माने राइट अपरकट और स्ट्रेट लेफ्ट से दबाव बनाया और वहीं पेटमोराकोट ने ताकतवर किक्स द्वारा आक्रमण किया।

योडसंकलाई की एक एल्बो ने Petchyindee Academy के प्रतिनिधि को मुकाबले के बीच गहरी चोट पहुंचाई, लेकिन डिफेंडिंग किंग ने अपने काउंटर से भली-भांति उनका सामना किया।

ये मुकाबला काफी करीबी था, दोनों ही एथलीट्स ने एक दूसरे पर कई शॉट्स से प्रहार किए। लेकिन अंत में जजों ने बहुमत निर्णय से पेटमोराकोट को विजेता घोषित किया और एक लैजेंड को हराकर शायद वो खुद भी एक लैजेंड बन गए हैं।

#4 रोडटंग Vs. हैगर्टी II

रोडटंग जित्मुआंगनोन को “द आयरन मैन” के नाम से जाना जाता है, लेकिन शायद अब उन्हें ‘दृढ संकल्प मैन’ के नाम से जाना जाए। क्योंकि जनवरी में हुए ONE: A NEW TOMORROW में उन्होंने अपना ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल पुराने विरोधी जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को हराकर डिफेंड किया और फिर पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

जहां रोडटंग ने अपना दृढ संकल्प दिखाया, हैगर्टी ने अपना लोहे का दिल दिखाया। अंग्रेज एथलीट ने हार नहीं मानी – कई बार नॉकडाउन होने के बावजूद – और इसी कारण ये बाउट हमारे लिस्ट में है।

इस धमाकेदार एक्शन का अंत तीसरे राउंड में देखने को मिला, जब रोडटंग ने कई हुक्स और राइट हैंड से वार किया जिसने हैगर्टी को जमीन पर गिरा दिया। चैलेंजर उठ खड़े हुए और फिर “द आयरन मैन” ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर प्रहार किया, जिससे वो एक बार फिर गिर पड़े।

कुछ ही देर में रोडटंग ने फिनिश करना चाहा और फिर थाई एथलीट ने हैगर्टी की बॉडी पर लेफ्ट हुक से इतनी जोर से वार किया कि रेफरी को ये मैच वहीं रोकना पड़ा।

#5 पोंगसिरी Vs. क्लेंसी

ONE Super Series के फैंस को लॉकडाउन की उदासी के बाद एक तीन राउंड का एक थ्रिलर मैच देखने को मिला, जिसमें शामिल थे पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम और शॉन “क्लबर” क्लेंसी।

इस बाउट से पहले तक फैंस ने पोंगसिरी को केवल ONE के फेदरवेट मॉय थाई डिविजन में ही देखा था, जहां शायद उन्होंने अपनी असली प्रतिभा नहीं उजागर की थी क्योंकि वो हमेशा अपने प्रतिद्वंदियों से कद में छोटे नज़र आते थे।

दूसरी ओर, क्लेंसी अपने पूर्व प्रोमोशन में एक बेहतरीन करियर के बाद ONE Super Series डेब्यू कर कर रहे थे, एक ऐसा करियर जहां उन्होंने WBC मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया था।

जब थाई और आयरिश एथलीट सर्कल में मिले, फैंस ने शायद इसकी कल्पना भी नहीं की होगी कि उन्हें बेंटमवेट मॉय थाई इतिहास की एक बेहतरीन बाउट देखने को मिलेगी – और कुछ ऐसा ही हुआ सितंबर के महीने में आयोजित हुए ONE: A NEW BREED II में।

शुरुआत से ही, पोंगसिरी और क्लेंसी ने एक दूसरे पर बिना रुके पंच बरसाने शुरू कर दिए। दूसरे राउंड में पोंगसिरी के एक लेफ्ट हुक और राइट एल्बो से क्लेंसी नॉकडाउन हो गए।

जिसके बाद क्लेंसी वापसी नहीं कर पाए।

आयरिश एथलीट ने भले ही नॉकडाउन काउंट से खुद को बचा लिया और थाई एथलिट को भी जबरदस्त टक्कर दी। लेकिन तीन घमासान राउंड के बाद पोंगसिरी ने बाउट के साथ-साथ ONE Super Series के अनगिनत फैंस का दिल भी जीत लिया।

ये भी पढ़ें: साल 2020 के 5 सबसे बेहतरीन ONE Super Series नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty