साल 2020 के 5 सबसे बेहतरीन ONE Super Series नॉकआउट्स

Muay Thai fighter Kulabdam delivers an uppercut to Sangmanee's head

COVID-19 के कारण साल 2020 में कॉम्बैट स्पोर्ट्स वर्ल्ड को काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसके बावजूद ONE Championship मॉय थाई और किकबॉक्सिंग के धमाकेदार मैचों का आयोजन कर फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरा है।

नए स्टार्स ONE एथलीट रैंकिंग्स में जगह बनाने के इरादे से आगे बढ़े, रिकॉर्ड तोड़ फिनिश देखने को मिले और वर्ल्ड चैंपियंस ने अपने टाइटल्स को डिफेंड भी किया।

इस साल ऐसे भी 5 मुकाबले हुए, जिनकी जबरदस्त स्ट्राइकिंग को फैंस अभी भी भुला नहीं पाए हैं। यहां आप 2020 में ONE Super Series के 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

#1 कुलबडम ने मौजूदा दौर के लैजेंड को नॉकआउट किया

अगस्त में हुए ONE: NO SURRENDER III में “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई और “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनफ्लूरिज़ॉर्ट के बीच ONE बेंटमवेट मॉय थाई टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाने की रेस छिड़ी हुई थी। लेकिन इनमें से एक ही आगे बढ़ पाया।

पहले राउंड में दोनों ने लो किक्स और हेड किक्स लगाते हुए एक-दूसरे के मूव्स को परखा। लेकिन कुलबडम के एक दमदार स्ट्रेट लेफ्ट ने सांगमनी को झकझोर कर रख दिया था।

“द मिलियन डॉलर बेबी” ने पंच और खतरनाक हेड किक लगाते हुए काउंटर अटैक किया, लेकिन उनका कोई भी मूव Sor. Jor. Piek Uthai प्रतिनिधि को रोकने में सफल नहीं रहा। दोनों की ओर से निरंतर बॉडी शॉट्स और किक्स देखने को मिल रहे थे।

पहले राउंड में 15 सेकंड शेष थे, तभी कुलबडम ने सांगमनी को जैब और लेफ्ट हुक लगाया, राइट अपरकट को मिस कर बैठे। लेकिन उसके बाद स्ट्रेट लेफ्ट के प्रभाव से “द मिलियन डॉलर बेबी” अपनी सुधबुध खो बैठे।

सांगमनी नीचे जा गिरे और अगले ही पल रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की। ये ONE Super Series के सबसे बड़े उलटफेरों और सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स में से एक रहा।

#2 कैपिटन ने रिकॉर्ड तोड़ नॉकआउट फिनिश किया

ONE: A NEW BREED III में कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी और 6 बार के मॉय थाई व किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेटटानोंग पेटफर्गस के मैच में ऐतिहासिक पल देखने को मिला।

दोनों एथलीट्स अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहे थे और मैच के परिणाम के साथ ही कई सवालों का जवाब भी मिलने वाला था- कैपिटन किकबॉक्सिंग मैच में कैसा प्रदर्शन करेंगे? पेटटानोंग ग्लोबल स्टेज के दबाव को कैसे झेलेंगे?

इन सवालों का जवाब केवल 6 सेकंड में ही मिल गया था। मैच के शुरू होते ही पेटटानोंग ने जैब लगाया, लेकिन कैपिटन ने उससे बचते हुए अपने प्रतिद्वंदी को 2 दमदार पंच लगाए।

कैपिटन ने पहले जैब लगाया और उसके बाद राइट हैंड लगाकर पेटटानोंग को झकझोर कर रख दिया। पेटटानोंग चंद सेकंडों में मैट पर गिरे नजर आए।

6 सेकंड में आया ये फिनिश ONE Super Series के इतिहास का सबसे तेज नॉकआउट रहा।

#3 ओपाचिच ने किकबॉक्सिंग लैजेंड को हराया

दिसंबर में हुए ONE: BIG BANG II में डेब्यू करने वाले सभी एथलीट्स यादगार प्रदर्शन करना चाहते थे। राडे ओपाचिच ने डच किकबॉक्सिंग स्टार एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन को हराकर पूरे डिविजन को सावधान किया।

शुरुआत में ज़िमरमैन ने ओपाचिच के पैरों पर अटैक करते हुए बढ़त बनाई और सर्बियाई स्टार को नीचे भी गिराया। लेकिन ओपाचिच ने धैर्य से काम लिया और मौका मिलते ही “द बोनक्रशर” के चेहरे पर दमदार जैब लगाया।

एक तरफ ज़िमरमैन लो किक्स लगा रहे थे, वहीं ओपाचिच प्रभावशाली बॉडी शॉट्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी के पेट के हिस्से को क्षति पहुंचा रहे थे।

मैच का सबसे यादगार लम्हा दूसरे राउंड में देखने को मिला।

ज़िमरमैन ने लेफ्ट हुक लगाया और उसी दौरान ओपाचिच भी स्पिनिंग हील किक लगाने की तैयारी में थे, लेकिन सर्बियाई स्टार की किक पहले लैंड हुई। इस किक के प्रभाव के बाद भी डच स्टार खड़े हुए, लेकिन वो मैच में आगे परफॉर्म करने की स्थिति में नहीं थे।

#4 रोडटंग ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी के शरीर को क्षति पहुंचाई

जनवरी में हुए ONE: A NEW TOMORROW में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी को रीमैच में हराकर साबित किया कि पहले मैच में जीत उन्हें यूं ही नहीं मिली थी।

शुरुआत में हैगर्टी ने डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन को दूर रहकर अटैक किया, जैब्स और पुश किक्स लगाए। “द आयरन मैन” ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई और जल्द ही उन्होंने दिखाया कि वो पीछे हटने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने “द जनरल” को लीवर शॉट लगाया, जिसके प्रभाव से ब्रिटिश स्टार नीचे जा गिरे।

हैगर्टी उठ खड़े हुए और रोडटंग के आक्रामक रुख की अभी केवल शुरुआत ही हुई थी। उन्होंने जोनाथन के हाथों और पसलियों के हिस्से पर खतरनाक बॉडी शॉट्स लगाने जारी रखे और तीसरे राउंड तक उन स्ट्राइक्स का प्रभाव नजर आने लगा था।

तीसरे राउंड का पहला नॉकडाउन बॉडी पंचों के प्रभाव से आया, इस बीच हैगर्टी के घुटने टिके हुए नजर आए। वो खड़े हुए, लेकिन कुछ ही सेकंड बाद लेफ्ट हुक-स्ट्रेट राइट कॉम्बिनेशन से ब्रिटिश स्टार एक बार फिर मैट पर जा गिरे।

हैगर्टी अभी भी मैच में बने हुए थे, दोबारा खड़े हुए। लेकिन इस बार लेफ्ट हुक के प्रभाव को “द जनरल” सहन नहीं कर पाए।

#5 नोंग-ओ ने ‘द स्टील लोकोमोटिव’ को हराया

फरवरी 2019 में ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद नोंग-ओ गैयानघादाओ अपने प्रतिद्वंदियों के लिए बुरा सपना बने रहे हैं।

चैंपियन बनने के बाद उनके 3 मैच हुए, लेकिन कोई भी उन्हें हराकर नया चैंपियन नहीं बन पाया। लेकिन ONE: COLLISION COURSE में कयास लगाए जा रहे थे कि रोडलैक पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को नोंग-ओ पर जीत मिल सकती है।

रोडलैक ने ONE: A NEW BREED में कुलबडम को हराकर चैंपियनशिप मैच हासिल किया था। कई एक्सपर्ट्स ने इस मैच में PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि के जीतने की उम्मीद जताई थी।

नोंग-ओ ने “द स्टील लोकोमोटिव” को मैच में अटैक करने का मौका तक नहीं दिया। तीसरे राउंड में Evolve टीम के स्टार आसानी से जैब्स, राइट हैंड्स और बॉडी किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचा रहे थे।

नोंग-ओ ने रोडलैक को और भी दमदार बॉडी शॉट्स लगाए और अंत में मॉय थाई लैजेंड द्वारा लगे जैब-क्रॉस के बाद रोडलैक लड़खड़ाते नजर आए।

ये भी पढ़ें: साल 2020 के 5 सबसे बेहतरीन नॉकआउट्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty