ONE: UNBREAKABLE का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE 1200X800 768x512

ONE Championship साल 2021 की शुरुआत धमाकेदार इवेंट के आयोजन के साथ करने के लिए तैयार है।

नए सीजन की शुरुआत ONE: UNBREAKABLE के साथ होगी, जिसका लाइव प्रसारण शुक्रवार, 22 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से होगा।

Russian Muay Thai specialist lands a push kick to Ognjen Topic's face

पिछले काफी समय से रिंग से दूर रहे ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव को मेन इवेंट में अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

रामज़ानोव दिसंबर 2019 में चीनी स्टार “मॉय थाई बॉय” झांग चेंगलोंग को हराकर पहले ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बने। उन्होंने खुद को ONE Super Series के सबसे खतरनाक स्ट्राइकर्स में से एक साबित किया है।

रूसी स्टार के पास वर्ल्ड-क्लास स्किल्स, मूव्स में तेजी और गज़ब की नॉकआउट पावर भी है, जिसका प्रयोग वो ग्लोबल स्टेज पर निरंतर करते आ रहे हैं। इसी प्रदर्शन की बदौलत उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 61-5 का है।

लेकिन इस बार रामज़ानोव का सामना एक बहुत और गज़ब की नॉकआउट पावर वाले एथलीट से होगा।

Capitan Petchyindee Academy knocks out Petchtanong Petchfergus in their kickbxing fight

वो कोई और नहीं बल्कि कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी हैं, जिनका रिकॉर्ड 142-40 का है। अपने प्रोमोशनल डेब्यू में भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

पिछले साल सितंबर में थाई स्टार ने बड़े किकबॉक्सिंग स्टार पेटटानोंग पेटफर्गस को केवल 6 सेकंड में फिनिश किया, जो ONE Super Series के इतिहास की सबसे तेज जीत रही।

इस रिकॉर्ड जीत के कारण कैपिटन को रैंकिंग्स में #2 नंबर का स्थान और रामज़ानोव के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच भी मिला।

Shinya Aoki celebrates his defeat of Honorio Banario at ONE: CENTURY

उसके अलावा को-मेन इवेंट में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी की वापसी देखने को मिलेगी।

मई 2019 में क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ हार के बाद जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल होने का प्रयास करेंगे।

अक्टूबर 2019 में एओकी ने होनोरियो “द रॉक” बानारियो को केवल 54 सेकंड में सबमिशन से हराया, उसके बाद सितंबर 2020 में किमिहीरो एटो को सर्वसम्मत निर्णय से हराया।

अब #4 रैंक के लाइटवेट कंटेंडर “टोबीकन जुडन” अपने करियर की 46वीं जीत और ली के खिलाफ रीमैच प्राप्त करना चाहेंगे। लेकिन ऐसा करने के लिए उन्हें पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर की चुनौती से पार पाना होगा।

James Nakashima kicks Yushin Okami while his beard sways

बिना कोई संदेह जेम्स नाकाशीमा ने वेल्टरवेट डिविजन में बहुत शानदार प्रदर्शन किया था।

अमेरिकी स्टार अपनी बेहतरीन रेसलिंग स्किल्स, Team Petrosyan में सीखी गई स्ट्राइकिंग स्किल्स और अपने 12-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड को साथ लिए नवंबर में कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव को ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने सर्कल में उतरे।

नाकाशीमा मैच में अधिकांश मौकों पर अपने प्रतिद्वंदी पर हावी रहे थे, लेकिन अबासोव ने चौथे राउंड में उन्हें जबरदस्त नी स्ट्राइक लगाते हुए चौंकाया और उन्हें अपने करियर की पहली हार का स्वाद भी चखाया।

मैच के बाद MMA Lab टीम के स्टार ने ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने की रेस में शामिल होने की घोषणा की। जाहिर तौर पर, एओकी के खिलाफ एक बड़ी जीत उन्हें लाइटवेट रैंक्स में बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

Chinese MMA fighter Meng Bo celebrates her debut victory in ONE

ONE: UNBREAKABLE के साथ प्रोमोशन की सिंगापुर सरकार के साथ साझेदारी जारी रहेगी, जिसके तहत सिंगापुर में लाइव इंटरनेशनल स्पोर्ट्स प्रोडक्शन की वापसी हो रही है।

इसलिए सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 250 “सुपरफैन” टिकट खरीद इवेंट का लुत्फ उठा सकते हैं। एक टिकट की कीमत 148 सिंगापुर डॉलर होगी और दर्शकों की सामाजिक दूरी, स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा और ONE मर्चेंडाइज भी मिलेगी।

ये “सुपरफैन” टिकट ticketmaster.sg पर खरीद के लिए उपलब्ध हैं।

साल 2021 के ONE Championship के पहले शो के सभी मैचों को यहां देख सकते हैं।

ONE: UNBREAKABLE का पूरा बाउट कार्ड

  • अलावेर्दी रामज़ानोव vs. कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी (ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप)
  • शिन्या एओकी vs. जेम्स नाकाशीमा (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – लाइटवेट)
  • राडे ओपाचिच vs. पैट्रिक श्मिड (किकबॉक्सिंग – हेवीवेट)
  • ज़ेबज़्टियन कडेस्टम vs. गाज़ीमुराद अब्दुलेव (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – वेल्टरवेट)
  • मेंग बो vs. समारा सेंटोस (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – एटमवेट)
  • हशीगटु vs. लिटो आदिवांग (मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स – स्ट्रॉवेट)

ये भी पढ़ें: आंग ला न संग, स्टैम्प फेयरटेक्स और जॉन लिनेकर ने जिम में शुरू की कड़ी मेहनत

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty