लाइटवेट डेब्यू में एओकी के खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित हैं नाकाशीमा

Kiamrian Abbasov James Nakashima Inside The Matrix II 45 768x511

पिछले साल नवंबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX II से पहले सभी चीजें जेम्स नाकाशीमा के पक्ष में जा रही थीं, लेकिन अंत में उनकी किस्मत बदली हुई नजर आई।

ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव की सही टाइमिंग के साथ लगी नी स्ट्राइक ने नाकाशीमा के वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को ध्वस्त कर दिया।

लेकिन नाकाशीमा अब हार के दौर को भुलाते हुए वापसी करने को तैयार हैं। इस बार उनका सामना लाइटवेट बाउट में पूर्व चैंपियन और #4 रैंक के कंटेंडर शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी से होगा।

हाल ही में दिए इंटरव्यू में नाकाशीमा ने अपने पिछले मैच, लाइटवेट डिविजन में आने की वजह, एओकी के साथ मुकाबले और फ्यूचर प्लान के बारे में भी बताया।

ONE Championship: आप ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन बनने के बेहद करीब थे, लेकिन कियामरियन अबसोव की नी अटैक के कारण ऐसा नहीं हो पाया। मैच में क्या गलत हुआ और आप अपने प्रदर्शन के बारे में क्या कहना चाहेंगे?

जेम्स नाकाशीमा: मुझे अच्छी बढ़त प्राप्त थी, लेकिन मैंने उस मैच में काफी गलतियां भी कीं, इसी कारण मुझे नी का प्रभाव झेलना पड़ा। जैसे ही नी स्ट्राइक लैंड हुई मैच खत्म हो चुका था। असल में उसके बाद क्या हुआ मुझे कुछ भी याद नहीं है।

हां, मुझे हार मिली लेकिन अगले दिन मैंने नई शुरुआत के बारे में सोचकर एक बार में एक कदम आगे बढ़ाने का प्लान बनाया, उठा, ध्यान लगाया और खाना खाया। मैं दोबारा अपनी रोज की चीजों में लिप्त हो रहा था, अगर मैं हार को लेकर परेशान रहता तो मेरा काफी समय खराब चला जाता।

मैंने अपनी ट्रेनिंग के तरीके में बदलाव किया, मैं दोबारा अच्छी लय प्राप्त करना चाहता हूं। मैंने स्ट्राइकिंग भी की क्योंकि मैंने उनके मूव्स को कई बार काउंटर भी किया, इससे पहले मैंने अपने हाथों से कभी मूव्स को काउंटर नहीं किया था। पहले राउंड में मैंने उनकी नाक को क्षति पहुंचाई, लो किक्स का प्रभाव उनके पैरों पर नजर आने लगा था, मैं जानता था कि वो अच्छा महसूस नहीं कर रहे हैं। बढ़त प्राप्त करने के बाद भी मुझे नी का प्रभाव झेलना पड़ा।

मैंने गलती की, जो भी हो मैं उसे भुलाकर अब जबरदस्त तरीके से वापसी पर ध्यान दे रहा हूं।

यही कारण रहा कि मैं इतनी जल्दी वापसी कर एओकी के खिलाफ मैच के लिए तैयार हुआ, वो भी दूसरी वेट कैटेगरी में। मैं अब जीत दर्ज कर अपनी पुरानी लय वापस प्राप्त करना चाहता हूं।

MMA fighter James Nakashima cracks Luis Santos

ONE: आपने इतनी जल्दी वापसी करने का फैसला क्यों लिया?

नाकाशीमा: मेरे ओकामी और अबासोव के खिलाफ मैचों में करीब डेढ़ साल का अंतर रहा। अब कोरोनावायरस के बुरे दौर के बाद मैं दोबारा कड़ी ट्रेनिंग कर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हूं।

अबासोव के खिलाफ हार से अगले दिन मैं निराश था, अच्छे से नींद भी नहीं आई। लेकिन मुझे इस हार की निराशा से खुद को बाहर लाने के लिए कुछ तो सोचना ही था। मैंने धैर्य से काम लिया और मेरी डाइट पहले से भी बेहतर रही।

मेरा वजन अभी 79 किलोग्राम है। मेरी डाइट अच्छी है और खुद में भी बदलाव किए हैं। मैं पहले से ज्यादा स्वस्थ महसूस कर रहा हूं क्योंकि MMA Lab या किसी अन्य बड़े जिम में आपको बहुत कड़ी ट्रेनिंग जैसे जिउ-जित्सु के स्पारिंग सेशंस, स्टैंड-अप और रेसलिंग गेम की ट्रेनिंग आपको थका सकती है लेकिन इस महामारी के समय में मैंने खुद को तकनीकी रूप से बेहतर बनाया है। मुझे उन छोटी-छोटी चीजों के बारे में पता चला जिनमें मुझे सुधार की जरूरत है।

मेरा स्वास्थ्य पहले से अच्छा है और मैं केवल मैचों का हिस्सा बनकर ही ज्यादा से ज्यादा चीजों को सीख सकता हूं। मेरी कोशिश है कि अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर जीत दर्ज करूं।

एओकी, कितना अच्छा नाम है। मैंने उनके एस्क्रेन के साथ मैच को देखा और उसके बाद मैंने उनका क्रिश्चियन ली के साथ मैच देखा क्योंकि मैंने उसी समय ONE के साथ डील साइन की थी और उस कार्ड में बड़े-बड़े स्टार्स शामिल थे।

एओकी एक अच्छे एथलीट और अच्छे प्रतिद्वंदी भी हैं। मैं टॉप एथलीट्स का सामना करना चाहता हूं, टॉप एथलीट्स को हराकर ही मैं खुद टॉप पर पहुंच सकता हूं। मैं एडी अल्वारेज़, टिमोफी नास्तुकिन और क्रिश्चियन ली के साथ मैच चाहता हूं। इस समय एओकी के खिलाफ जीत से मुझे बहुत फायदा हो सकता है।

James Nakashima dishes out some ground and pound at ONE: ROOTS OF HONOR

ONE: क्या आप लाइटवेट डिविजन में बने रहेंगे? अगर हां, तो आपने वेल्टरवेट से शुरुआत क्यों की?

नाकाशीमा: रेमंड मागोमेडालिएव एक अच्छे प्रतिद्वंदी रहे। मैंने खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाया और जीत दर्ज करने में सफल रहा।

उस समय मैं अपराजित LFA चैंपियन था इसलिए मुझे अगले मैच में टाइटल शॉट की उम्मीद थी। लेकिन उन्होंने मुझे लुईस सेंटोस के खिलाफ मैच दिया और मैंने उन्हें भी हराया। उसके बाद मेरे मन में स्पष्ट हो चला था कि इस बार मुझे चैंपियनशिप मैच जरूर मिलेगा, लेकिन इस बार भी ऐसा नहीं हुआ और मुझे युशिन ओकामी के खिलाफ मैच मिला। एक-एक कदम कर मैं आगे बढ़ रहा था इसलिए हर बार अगले मैच में टाइटल शॉट मिलने की सोच के कारण मैं वेल्टरवेट डिविजन में बना रहा।

अगर मैं उस मैच को जीत भी गया होता तो भी मैं लाइटवेट डिविजन में जरूर हाथ आजमाता। अगर जीत मिली होती तो मुझे तुरंत लाइटवेट चैंपियनशिप मैच मिल सकता था।

मैं लाइटवेट डिविजन में आया हूं क्योंकि मुझे यहां परफ़ॉर्म करना पसंद है। युशिन ओकामी को पहली बार देखकर मैंने खुद से कहा, ‘मेरा सामना इस एथलीट से होगा, वो किसी मॉन्स्टर से कम नहीं हैं।’ उस समय मेरा वजन 82 किलोग्राम था लेकिन अब 79 किलोग्राम है। मेरी डाइट भी अच्छी है जो मुझे वेल्टरवेट डिविजन के मुकाबले लाइटवेट में अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर सकती है।



ONE: एओकी के बारे में क्या कहना चाहेंगे और अपने लाइटवेट डेब्यू के नजरिए से ये मैच आपके लिए कितना महत्वपूर्ण है?

नाकाशीमा: एओकी अपने गेम में महारत रखते हैं, खासतौर अपने करियर के चरम समय में उन्हें हराना मुश्किल रहा। उनका ग्रैपलिंग गेम टॉप लेवल का है। एस्क्रेन उन्हें फंसाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एस्क्रेन ऐसा किसी के साथ नहीं करते, लेकिन अंत में एओकी ने जबरदस्त अंदाज में गार्ड पोजिशन प्राप्त की।

ग्रैपलिंग उनका सबसे बड़ा हथियार है और उनके मूव्स बेहद खतरनाक भी हैं।

मुझे लगता है कि वो मैच के पहले राउंड्स में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करते हैं। मैच जितना लंबा चलेगा, परिणाम मेरे पक्ष में आने की ज्यादा संभावना रहेगी। खासतौर पर उनके खिलाफ मेरी ये रणनीति जरूर काम करेगी क्योंकि वो पहले राउंड में आक्रामक रुख अपनाकर अटैक करते हैं।

क्रिश्चियन ली को चैलेंज करना भी मेरे लक्ष्यों में से एक है। एडी अल्वारेज़ अलग-अलग प्रोमोशंस में चैंपियन रह चुके हैं। वहीं नास्तुकिन ने अल्वारेज़ को नॉकआउट कर दिया था इसलिए मैं उनके साथ भी मैच चाहता हूं। यूरी लापिकुस के साथ भी मैंने इटली में कुछ समय के लिए ट्रेनिंग की इसलिए मैं उनके खिलाफ मैच कभी नहीं चाहूंगा। लेकिन मैं टॉप एथलीट्स के साथ मैच चाहता हूं।

एओकी एक महान एथलीट हैं, उनका स्टाइल दूसरों से अलग है। मेरे हिसाब से ये मैच धमाकेदार होगा, जिसमें मुझे काफी चीजें सीखने को मिलेंगी।

Kyrgyzstan MMA star Kiamrian Abbasov fights American athlete James Nakashima at ONE: INSIDE THE MATRIX II in Singapore

ONE: आप एओकी की ग्रैपलिंग का सामना कैसे करेंगे, क्या आप अपने स्टैंड-अप गेम के जरिए उनपर बढ़त प्राप्त करने की कोशिश करेंगे?

नाकाशीमा: मैं इस मैच में जरूर नॉकआउट करना चाहूंगा। मैं ग्रैपलिंग नहीं करना चाहता, जैसा मैंने अबासोव के खिलाफ किया था।

तीसरे राउंड में मैंने अबासोव को टेकडाउन कर ग्राउंड गेम में भी बढ़त बनाई थी। मैं एओकी के साथ ग्रैपलिंग करने पर ध्यान नहीं दे रहा हूं, मैं इसके बजाय उन्हें स्ट्राइकिंग गेम में ज्यादा क्षति पहुंचाने की कोशिश करूंगा।

मेरी ग्रैपलिंग स्किल्स भी अच्छी हैं, लेकिन जिस तरह वो फाइट करते हैं, वही चीज इस मैच को दिलचस्प बना रही है। इस मैच में ग्रैपलिंग से दूर रहकर स्ट्राइकिंग पर ध्यान दूंगा और खतरे से भी बाहर रहना चाहूंगा।

ONE: एओकी के खिलाफ जीत आपको डिविजन में कितना फायदा पहुंचा सकती है?

नाकाशीमा: इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता, क्रिश्चियन ली के खिलाफ मुकाबले से पहले संभव ही मुझे नास्तुकिन या एडी अल्वारेज़ या किसी अन्य एथलीट की चुनौती से पार पाना होगा। मैं नहीं जानता कि आगे क्या होने वाला है।

मैं अपनी जिंदगी में जहां खड़ा हूं, उससे बहुत खुश हूं। फिलहाल मैं केवल एओकी के खिलाफ मैच पर ध्यान देना चाहता हूं और इन खास यादों को हमेशा अपने दिल से लगाए रखना चाहता हूं।

American martial arts star James Nakashima is introduce to Manila, Philippines

ONE: साल 2021 से आपको क्या उम्मीद होगी?

नाकाशीमा: एक्टिव रहकर आगे बढ़ता रहूंगा और चैंपियन बनने की पूरी कोशिश करूंगा। मैं ONE Championship बेल्ट को अपने पास देखना चाहता हूं।

ये भी पढ़ें: शिन्या एओकी ने जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ धमाकेदार मैच का वादा किया

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.