शिन्या एओकी ने जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ धमाकेदार मैच का वादा किया

Shinya Aoki at ONE CENTURY PART II ASH_7823 768x511

इस शुक्रवार, 22 जनवरी को ONE: UNBREAKABLE में पूर्व ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन शिन्या “टोबीकन जुडन” एओकी वापसी कर रहे हैं। इस मैच में फैंस को सबमिशन लैजेंड अपनी पुरानी लय में वापसी करते हुए नजर आ सकते हैं।

लेकिन उनके लिए जेम्स नाकाशीमा के खिलाफ मैच में ऐसा करना आसान नहीं होगा, जो रेसलिंग सुपरस्टार हैं और पिछले साल नवंबर में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन को चैलेंज किया था।

एओकी #4 रैंक के लाइटवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कंटेंडर हैं, वहीं उनके प्रतिद्वंदी पहली बार लाइटवेट डिविजन में एंट्री ले रहे हैं।

जापानी लैजेंड ने कहा, “कई लोगों ने मेरी वापसी को लेकर खुशी जताई और कहा, ‘एओकी तुम वापसी कर रहे हो, मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।’ इसलिए मैं भी वापसी के लिए बेताब हूं।”

“ये आप पर निर्भर करता है कि आपका मैच कितना अच्छा होगा और मुझे उम्मीद है कि मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा।”

कई अन्य एथलीट्स की तरह COVID-19 महामारी के कारण एओकी को मैच नहीं मिल पाए। लेकिन ब्रेक के दौरान भी एओकी ट्रेनिंग कर पा रहे थे और लेखन का काम भी बखूबी करते रहे।

उन्होंने कहा, “मैं ठीक हूं और महामारी के समय में कुछ नहीं बदला है। मैंने ट्रेनिंग जारी रखी, अपने मन-मुताबिक चीजें की और आर्टिकल्स भी लिखे। असल में मेरे जीवन में कुछ भी नहीं बदला है।”

एओकी को 2020 में एक मैच भी मिला। पिछले साल टोक्यो में सितंबर महीने में हुए ROAD TO ONE में उन्होंने ONE Warrior Series के उभरते हुए लाइटवेट स्टार कीमिहीरो एटो को हराया था।



लेकिन जैसे-जैसे ब्रेक लंबा खिंचता गया वैसे-वैसे “टोबीकन जुडन” के अंदर भी वापसी की उत्सुकता बढ़ने लगी थी। जापानी स्टार बेस्ट एथलीट्स के खिलाफ अपनी स्किल्स को परखना चाहते हैं।

कई महीने बीत जाने के बाद एओकी को नाकाशीमा के खिलाफ मैच के लिए कॉल आया, जिसने उन्हें भावुक कर दिया।

एओकी ने बताया, “मुझे उम्मीद नहीं थी कि उस समय मुझे मैच मिलेगा इसलिए मैंने खुद से कहा, ‘ये मेरी अच्छी किस्मत का ही नतीजा है।’ ऑफर के बारे में जानकर जैसे मेरे शरीर के तापमान में वृद्धि होने लगी थी।”

Shinya Aoki submits Honorio Banario

नाकाशीमा का मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स करियर भी शानदार रहा है। अपने करियर की शुरुआत में लगातार 12 मैच जीते, जिनमें ONE के 3 टॉप स्टार्स भी शामिल रहे। रेमंड मागोमेडालिएव, पूर्व ONE वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर लुईस “सापो” सेंटोस और जापानी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड युशिन “थंडर” ओकामी के खिलाफ नाकाशीमा जीत दर्ज कर चुके हैं।

लेकिन अमेरिकी स्टार को पहली हार पिछले साल दिसंबर में मौजूदा ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ झेलनी पड़ी। MMA Lab के प्रतिनिधि मैच में अधिकांश समय चैंपियन पर बढ़त बनाए हुए थे, लेकिन अबासोव ने उन्हें सिर पर नी स्ट्राइक लगाकर चौंकाते हुए तकनीकी नॉकआउट से जीत प्राप्त की।

अब नाकाशीमा लाइटवेट डिविजन में इस उम्मीद के साथ प्रवेश कर रहे हैं कि एक दिन उन्हें ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली के खिलाफ चैंपियनशिप मैच मिलेगा।

उनके सामने एओकी के रूप में लाइटवेट डिविजन की पहली चुनौती खड़ी है और दोनों ही वर्ल्ड-क्लास ग्रैपलर्स हैं। अमेरिकी स्टार NJCAA नेशनल रेसलिंग चैंपियनशिप जीत चुके हैं, वहीं एओकी जूडो और ब्राजीलियन जिउ-जित्सु के ब्लैक बेल्ट होल्डर हैं।

अधिकतर फैंस को इस मैच में ग्रैपलिंग देखे जाने की उम्मीद है, लेकिन “टोबीकन जुडन” अलग तरह से सोच रहे हैं।

उन्होंने बताया, “मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की यही खासियत है जैसे एक एथलीट जिसकी स्ट्राइकिंग स्किल्स अच्छी ना हों, उसका सामना अच्छे स्ट्राइकर से हो रहा हो। अगर उस एथलीट की ग्रैपलिंग स्किल्स अच्छी हैं तो उनके प्रतिद्वंदी को जरूर दबाव महसूस होगा।”

“इससे आप अपने प्रतिद्वंदी की स्ट्राइकिंग स्किल्स पर पकड़ बना सकते हैं। लोगों द्वारा इस मैच को 2 ग्रैपलर्स की भिड़ंत कहना भी इस मुकाबले का एक अहम पहलू है।”

नाकाशीमा इन दिनों ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के साथ मिलकर अपनी स्ट्राइकिंग में सुधार कर रहे हैं।

नाकाशीमा की टॉप लेवल की रेसलिंग स्किल्स और सुधरी हुईं स्ट्राइकिंग स्किल्स को देखकर भी एओकी नहीं मानते कि नाकाशीमा उनके लिए कोई बड़ा खतरा बनेंगे।

जापानी स्टार ने कहा, “मैं उनकी स्किल्स को औसत दर्जे की मानता हूं। वो किसी एक चीज में महारत नहीं रखते, लेकिन वो अपनी सभी स्किल्स का अच्छे से इस्तेमाल करते हैं।”

“मुझे उनमें ज्यादा कमजोरियां नजर नहीं आती, लेकिन वो किसी एक चीज में महारत नहीं रखते इसलिए वो बाउट में जोखिम भरे मूव्स का इस्तेमाल करने की स्थिति में नहीं हैं।

“मार्शल आर्ट्स यूनिवर्सिटी के एडमिशन टेस्ट की तरह नहीं होता। यहां चाहे आप किसी मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए तो भी आप किसी एक स्किल पर पकड़ बनाते हुए सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मेरा मानना है कि नाकाशीमा इसी चीज में मात खा जाते हैं।”

Japanese MMA fighter hits a takedown on Ev Ting

एओकी को भरोसा है कि वो अपने प्रतिद्वंदी को हरा पाएंगे, लेकिन वो भविष्यवाणी भी नहीं करना चाहते।

फिर भी “टोबीकन जुडन” ने एक भविष्यवाणी की कि को-मेन इवेंट मैच में शुरू से लेकर अंत तक जबरदस्त मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा, “मैं मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स से 16-17 साल से जुड़ा हुआ हूं इसलिए मुझे भरोसा है कि मैं मैच में कुछ दिलचस्प जरूर करूंगा।”

“मैं इस मैच को दर्शनीय बना सकता हूं, पूरी कहानी रच सकता हूं जिसका अंत अनोखे अंदाज में होगा।

“मैं चाहता हूं कि लोग मुझे देखकर अच्छा महसूस करें और अगले 2-3 महीनों तक इस मैच के बारे में बात करते रहें। एक ऐसी चीज जो लंबे समय तक फैंस के दिल में बनी रहे।”

Japanese mixed martial arts legend Shinya Aoki

ये भी पढ़ें: सकारात्मकता ने जेम्स नाकाशीमा को ग्लोबल स्टेज का बड़ा सुपरस्टार बनाया

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.