कठिनाइयों से गुजरने के बाद अपने भाई को सही राह दिखाना चाहते हैं कडेस्टम

Zebaztian Kadestam at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL8154 3 768x512

ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम ने कई बड़ी गलतियां की हैं, लेकिन अब वो उनमें सुधार कर आगे बढ़ने और अपने परिवार को प्रेरित करने के लिए तैयार हैं।

पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन ONE: UNBREAKABLE में गाज़ीमुराद अब्दुलेव की चुनौती का सामना करते हुए नजर आएंगे और वो दिखा चुके हैं कि अपने लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए कोई भी सफलता प्राप्त कर सकता है।

कडेस्टम का जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा है, एक दिशा से भटक चुके युवा के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के टॉप पर पहुंचने का सफर बहुत प्रेरणादायक रहा। वो दुनिया के बहुत लोगों के लिए एक प्रेरणा स्त्रोत हैं, लेकिन उनके छोटे भाई-बहन भी उन्हें अपने रोल मॉडल के रूप में देखते हैं और यही बात कडेस्टम के लिए सबसे ज्यादा मायने रखती है।

कडेस्टम ने कहा, “शुरुआत में मैं दिशा से भटक चुका था, अपने भाई-बहन से भी मेरे संबंध अच्छे नहीं थे। बचपन में मुझे ना जाने किस चीज से घुटन महसूस होती थी इसलिए मैं उन्हें अपनी नजरों के सामने बड़ा होता नहीं देख पाया।”

“हम अभी भी संपर्क में हैं, लेकिन मैं वैसा बड़ा भाई नहीं बन पाया जैसा मुझे होना चाहिए था। मुझे अपनी ही समस्याओं से निजात पाने में कई साल लगे, तब मुझे अहसास हुआ कि परिवार ही सबसे महत्वपूर्ण है।

“जिंदगी जैसे-जैसे आगे बढ़ी, मैं जो भी करता उन्हीं के लिए करता। मैं हमेशा ऐसा दिखाता जैसे मैं उनकी हर एक इच्छा को पूरा कर सकता हूं।”

https://www.instagram.com/p/CI3Hbd6pmM9/

कडेस्टम के छोटे भाई ओले उनके बड़े फैन रहे हैं।

उनकी उम्र अभी 19 साल है और कडेस्टम से 11 साल छोटे हैं। “द बैंडिट” अभी भी सही दिशा में आगे बढ़ने के रास्ते ढूंढ रहे हैं। फिलहाल वो मार्शल आर्ट्स के ज्ञान से अपने छोटे भाई की हर संभव मदद करना चाहते हैं।

कडेस्टम ने कहा, “मैं उन्हें उनके बचपन से ही मार्शल आर्ट्स सिखाने की कोशिश कर रहा हूं, वो अब पिछले 7 साल से लगातार ट्रेनिंग कर रहे हैं।”

“वो पढ़ाई के साथ-साथ स्कूल में बॉक्सिंग के गुर भी सीख रहे हैं, लेकिन अब उनके मन में ऊब की भावना पैदा होने लगी है। इसलिए मैं उन्हें सही सलाह देकर सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहता हूं।

“वो अच्छे एथलीट बन सकते हैं, मैचों में भाग ले चुके हैं, उनकी बॉक्सिंग अच्छी है और बॉक्सिंग के मैचों में भाग भी लेना चाहते हैं। लेकिन उनकी उम्र के लड़के अक्सर ज्यादा वजन उठाकर तगड़े बनना चाहते हैं और लड़कियों को इम्प्रेस करना चाहते हैं।”

Swedish MMA fighter Zebaztian Kadestam is focused

कडेस्टम इस दौर से गुजर चुके हैं। युवावस्था में किसी चीज के बारे में चिंता ना करने के कारण ही वो बुरी संगत में पड़े। लेकिन मार्शल आर्ट्स से जुड़ने के बाद उनका जीवन पूरी तरह बदल चुका है।

स्वीडिश स्टार को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली और इसी कारण वो आगे बढ़ पाए हैं। सकारात्मक रवैये के कारण ही वो वर्ल्ड चैंपियन भी बने इसलिए वो अपने भाई को भी उसी राह पर आगे ले जाना चाहते हैं।

कडेस्टम ने कहा, “मैं कठिन परिस्थितियों को झेल चुका हूं और वो भी झेल चुके हैं। मेरे लिए उन परिस्थितियों से बाहर निकलने का ट्रेनिंग ही एकमात्र तरीका था।”

“मार्शल आर्ट्स के अलावा मेरे पास ज्यादा विकल्प नहीं थे। उन्होंने भी संघर्ष किया है, लेकिन मैं उन्हें यही सलाह देना चाहूंगा कि, ‘बेकार के कामों में सम्मिलित होना बंद करो और जीवन में कुछ अच्छा करने की कोशिश करो।’

“मैं जानता हूं कि जीवन में करने के लिए बहुत चीजें हैं, लेकिन मैं केवल एक ही चीज करना जानता हूं और वो मेरे लिए कारगर साबित हुई। मैं दूसरों की जगह काम नहीं कर सकता, लेकिन उन्हें उस चीज की सलाह भी नहीं दे सकता जिसके बारे में मुझे जानकारी ना हो।

“ये उनकी मदद करने का मेरा तरीका है, मार्शल आर्ट्स के जरिए उनके जीवन में अनुशासन लाना सबसे महत्वपूर्ण है। सभी लोगों को कठिन परिस्थितियों से गुजरना होता है, लेकिन किसी अच्छी चीज पर ध्यान लगाकर ही आप आगे बढ़ सकते हैं।”

ONE Welterweight World Champion Zebaztian Kadestam

“द बैंडिट” मार्शल आर्ट्स द्वारा मिलने वाले लाभों से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वो अपने भाई के हर फैसले में उन्हें सपोर्ट करते रहेंगे।

वो अपने छोटे भाई और अपने फैंस को यही सलाह देना चाहते हैं कि हमेशा अपने लक्ष्य को ध्यान में रख आगे बढ़ते रहें। फिर चाहे आपको सफलता कॉम्बैट स्पोर्ट्स में मिले या किसी अन्य प्रोफेशन में।

कडेस्टम ने कहा, “वो जो भी करेंगे, मैं उनका साथ दूंगा। हमारे संबंध बहुत अच्छे हैं इसलिए हम वो जो भी करना चाहेंगे, मैं उन्हें हमेशा सपोर्ट करूंगा।”

“मैं उनसे कई साल बड़ा हूं, मैं जानता हूं कि आगे बढ़ने के लिए कहीं से प्रेरणा मिलनी जरूरी है। अगर आपके अंदर जुनून नहीं होगा तो आप जैसे हवा में तीर चला रहे हैं। बिना जुनून के भी आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन जहां मजा ही ना हो वो कैसी जिंदगी?

“लेकिन जुनून के साथ जब आप आगे बढ़ते हैं तो आप भी अच्छा महसूस करते हैं। मेरे हिसाब से ये सभी के जीवन का एक अहम पहलू है।”

ये भी पढ़ें: कडेस्टम एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर पर निकलने के लिए तैयार हैं

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Nazareth “The Northstar” Lalthazuala defeats Jhon “The Protagonist” Brutas via TKO at 4:09 of round one
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Shamil Erdogan readies himself to fight Paul Elliott at ONE Fight Night 48
Lucas Gabriel and Alibeg Rasulov set for war at ONE Fight Night 49 on November 6.
Shamil Erdogan celebrates his performance bonus at ONE Fight Night 48
Split screen of heavyweight MMA fighters Shamil Erdogan and Paul Elliott
Regian Eersel and George Jarvis face off ahead of The Inner Circle 33
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Shamil Erdogan lands a punch on Aung La N Sang at ONE 168.
Regian Eersel and George Jarvis touch gloves before the action gets underway at ONE Fight Night 34
ONE Championship Books Lee vs. Ruotolo For ONE Lightweight MMA World Title On November 6
Panpayak Jitmuangnon and Lamnamoonlek Torfunfarm face off ahead of The Inner Circle 32