कडेस्टम एक बार फिर वर्ल्ड चैंपियन बनने के सफर पर निकलने को हैं तैयार

Former ONE Welterweight World Champion Zebaztian "The Bandit" Kadestam

2020 के लंबे ब्रेक के कारण कई एथलीट्स को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लेकिन स्वीडन के ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम का मानना है कि उस ब्रेक के दौरान उन्होंने खुद में बहुत सुधार किया है।

पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन शुक्रवार, 22 जनवरी को ONE: UNBREAKABLE में वापसी कर रहे हैं, जहां उनका सामना अपराजित रहे ONE Warrior Series स्टार गाज़ीमुराद अब्दुलेव से होगा।

इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच से पहले यहां आप जान सकते हैं कि कडेस्टम ने 2020 के ब्रेक, वर्ल्ड चैंपियनशिप के सफर और 2021 के प्लान के बारे में क्या बताया।

ONE Championship: आपको पिछले काफी समय से मैच नहीं मिला है। अब वापसी को लेकर कैसा महसूस कर रहे हैं?

ज़ेबज़्टियन कडेस्टम: मैं वापसी को लेकर उत्साहित हूं, पिछला साल सभी के लिए बेहद अजीब रहा। लेकिन अब नए साल में मैं वापसी करने को लेकर बेताब हूं। मैं अच्छा और स्वस्थ महसूस कर रहा हूं और दोबारा अच्छी लय प्राप्त करना चाहता हूं।

ONE: सभी को महामारी के कारण मैच मिलने में दिक्कतें आईं। वो समय आपके लिए कैसा रहा?

कडेस्टम: उस समय से निजात पाना बहुत कठिन रहा, मुझे अलग-अलग तरह की समस्याएं झेलनी पड़ीं।

पहले मैं खाने के बाद केवल आराम करता। फिर मेरे कोच ने कहा, ‘मैं नहीं जानता कि कब चीजें दोबारा सुव्यवस्थित रूप से चलने लगेंगी’ मैं केवल खुद को तैयार और खुद में सुधार करते रहना चाहता था।

पिछले 6 महीने कोई मैच ना मिलने को लेकर मैं बहुत परेशान रहा हूं, लेकिन मुझे उम्मीद है कि खराब दौर से निकलने के बाद मैं अच्छा प्रदर्शन कर पाऊंगा।

ONE: 2020 के ब्रेक से आपको क्या फायदे हुए, क्या उस दौरान आपके साथ कुछ अच्छी चीजें हुई?

कडेस्टम: उससे एक साल पहले मेरे वर्ल्ड चैंपियन बनने और उसे हारने तक मुझे एक साल में 3 मैच मिले। उस समय मैं बहुत दबाव में था और बहुत कड़ी ट्रेनिंग कर रहा था इसलिए मैंने पिछले साल 2 महीने का ब्रेक लेकर कोई ट्रेनिंग नहीं की।

शुरू में मैंने खुद से कहा कि, ‘बस अब नहीं,’ इसलिए मैंने 2 महीने का ब्रेक लिया। उन 2 महीनों में मुझे कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले। लेकिन कुछ ही समय बाद मेरे अंदर एक बार फिर कुछ करने की चाह जाग उठी। मैं जानता था कि सभी एथलीट्स उस समय ट्रेनिंग कर पाने में असमर्थ थे और मुझे भी अपने अंदर प्रतिशोध की ज्वाला को जगाने के लिए थोड़ा समय चाहिए था।

Zebaztian Kadestam at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL8154.jpg

ONE: पिछले मैच में आपको वेल्टरवेट चैंपियन कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव के खिलाफ हार मिली। वो हर एक मैच के साथ खुद में सुधार करते गए हैं। उनके साथ रीमैच पर आपके क्या विचार हैं?

कडेस्टम: मैं उनके साथ रीमैच जरूर चाहूंगा, लेकिन उससे पहले मैं अपने अगले मैच पर ध्यान देना चाहता हूं। साथ ही मैं उनके खिलाफ रीमैच भी चाहता हूं। मैं जानता हूं कि उनके खिलाफ मैंने क्या चीजें सही और क्या गलत किया। उस समय मैं अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाया, लेकिन उसके बाद मैंने खुद में कुछ सुधार किए हैं।

ONE: अब आप 22 जनवरी को गाज़ीमुराद अब्दुलेव के खिलाफ मैच में वापसी कर रहे हैं। वो ONE Warrior Series में बड़ी जीत के बाद अपना ONE Championship डेब्यू कर रहे हैं। क्या आपको लगता है कि उनके जीत के मोमेंटम का मैच पर कोई फर्क पड़ेगा?

कडेस्टम: वो आक्रामक अंदाज में अटैक करते हुए मुझे हराकर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। मेरे पास उनसे लेने के लिए कुछ नहीं है, क्योंकि उनके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। ये मैच मेरे लिए एक रेगुलर फाइट से कहीं ज्यादा मायने रखता है। मैं वापसी करने को लेकर बेताब हूं और मैं इस साल को अपने लिए यादगार बनाना चाहता हूं।



ONE: वो 5-0 के रिकॉर्ड के साथ अपराजित रहे हैं। उन्हें आपसे कम अनुभव प्राप्त है, लेकिन उन्होंने चीन में रीज़नल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन किया था। आपके नजरिए से ये रिकॉर्ड मैच में क्या भूमिका निभाएगा?

कडेस्टम: मैंने उनका एक मैच देखा और उनके एक कॉर्नरमैन को भी पहचाना। मैं उन्हें इसलिए जानता था क्योंकि मैं भी चीन में रीज़नल लेवल पर परफ़ॉर्म कर चुका हूं। वहां काफी संख्या में टूर्नामेंट्स होते हैं और आप वहां किसी रिकॉर्ड के लिए नहीं बल्कि पैसा कमाने के लिए मैचों में भाग लेते हैं। अगले हफ्ते मैच के बाद हमें भी पेचेक मिलेगा और अपनी जरूरतों को पूरा करेंगे, उन्हें उन 5 मैचों से कहीं अधिक अनुभव प्राप्त है, लेकिन अनुभव के मामले में मैं भी पीछे नहीं।

मैं उन्हें एक नौसीखिए के रूप में बिल्कुल नहीं देख रहा। वो एक अच्छे एथलीट हैं और अभी बहुत मैच जीतने हैं, लेकिन हर किसी के करियर में एक समय आता है जब वो सबसे अच्छा महसूस करते हैं इसलिए फिलहाल मैं बहुत खुश हूं।

ONE: मैच के शुरू होने के बाद आपको उनसे क्या उम्मीद होगी?

कडेस्टम: मैच की शुरुआत में वो आक्रामक रुख अपनाएंगे। मुझे उनके बारे में ज्यादा जानने को नहीं मिला इसलिए मैच में ही मुझे पता चल सकेगा कि वो क्या करना चाहते हैं। मैं अपने गेम प्लान पर ध्यान दूंगा और मेरा प्लान हमेशा रेसलर्स को बुरी तरह हराना होता है। अगर वो रेसलिंग करेंगे तो मैं भी उसके लिए तैयार रहूंगा। वो स्ट्राइकिंग करेंगे तो मैं उसके लिए भी तैयार रहूंगा।

Kiamrian Abbasov defeats Zebaztian Kadestam at ONE DAWN OF VALOR DC DUX_2763.jpg

ONE: आपको इस साल की शुरुआत में ही मैच मिला है। 2021 के लिए आपके प्लान क्या हैं और आप इस साल आप कितने मैचों का हिस्सा बनना चाहते हैं?

कडेस्टम: मैं इस साल कम से कम 3 मैचों में भाग लेना चाहता हूं, लेकिन वो परिस्थितियों पर निर्भर करता है। मेरा प्लान 22 जनवरी को शानदार प्रदर्शन कर साल 2021 की शुरुआत बेहतरीन अंदाज में करना है। उसके 1 या 2 महीने बाद ही मुझे मैच मिला, उसके लिए भी मैं तैयार रहूंगा।

अगर टाइटल शॉट मिला तो जरूर अपनी बेल्ट को वापस पाना चाहूंगा। किसी अन्य एथलीट के खिलाफ मैच के लिए भी मैं तैयार हूं। इस साल या अगले साल मैं मॉय थाई में भी हाथ आजमाना चाहता हूं। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि इस साल मैं कोई ब्रेक नहीं चाहता।

ONE: आपने कहा कि ब्रेक के दौरान आपने कई चीजें करने पर ध्यान दिया। सिंगापुर में आप क्या विशिष्ट चीज करने वाले हैं?

कडेस्टम: मेरे हिसाब से सभी ने सुधार किया है, मैं भी अपनी बॉक्सिंग को परखने के लिए तैयार हूं। मैंने अपने स्ट्राइकिंग गेम पर बहुत ध्यान दिया है और अगर कोई मेरे साथ रेसलिंग करना चाहेगा तो भी मैं उसके लिए तैयार रहूंगा। मैं अपने पंचों को सही निशाने पर लैंड करवाते हुए कॉम्बिनेशन भी लगाऊंगा।

मेरी किक्स प्रभावशाली हैं और मेरा मानना है कि हर क्षेत्र में उनसे बहर हूं। मैं सर्कल में वापसी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।

ये भी पढ़ें: ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप का पूरा इतिहास

न्यूज़ में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.