2021 में कई मैच मिलने की उम्मीद कर रहे हैं किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन इरसल

Regian Eersel at ONE DAWN OF VALOR DC IMGL7955 2 768x512

कई अन्य एथलीट्स की तरह ONE लाइटवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रेगिअन “द इम्मोर्टल” इरसल को भी 2020 में कोई मैच नहीं मिल पाया था। लेकिन अब COVID-19 महामारी पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है और अब इरसल 2021 में पिछले साल की भरपाई करना चाहेंगे।

डच-सूरीनामी एथलीट का आखिरी मैच अक्टूबर 2019 में हुए ONE: DAWN OF VALOR में हुआ, जहां उन्होंने नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के खिलाफ लगातार दूसरी जीत हासिल कर खुद को एक बेहतर चैंपियन साबित किया।

अपने करियर के सबसे लंबे ब्रेक से गुजरने के दौरान भी इरसल ने ट्रेनिंग करनी नहीं छोड़ी।

उन्होंने कहा, “इससे पहले भी मैं लंबा ब्रेक ले चुका हूं और उस समय मुझे 10 महीनों तक कोई मैच नहीं मिला था। इसलिए 2020 में आया ब्रेक मेरे लिए कोई नई चीज नहीं रही।”

“मैं मैच ना मिलने को लेकर निराश भी था, लेकिन अब अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं उस समय केवल ट्रेनिंग पर ध्यान दे सकता था और ट्रेनिंग ही उस समय मुझे आगे बढ़ने की प्रेरणा देती रही। महामारी या किसी इवेंट के ना होने से मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा, लेकिन मैंने ट्रेनिंग करनी जारी रखी।”

अब “द इम्मोर्टल” साल 2021 में सही संख्या में मैच मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “मैंने कोई लक्ष्य तैयार नहीं किए हैं, मुझे केवल ज्यादा मैच मिलने की उम्मीद रहेगी। मैं इस साल 2, 3, 4, 5 या 6 मैचों के लिए भी तैयार रहूंगा।”



अपने अगले मैच में इरसल किसी भी एथलीट का सामना करने के लिए तैयार हैं।

कुछ फैंस उन्हें “द नेचुरल” के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट (तीसरी बाउट) में भिड़ते देखना चाहते हैं, लेकिन चैंपियन इस मुकाबले को फिलहाल होता नहीं देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अभी ऐसा कोई विशेष एथलीट नहीं है, जिसके खिलाफ मैं सर्कल में उतरना चाहता हूं। पिछले साल के ब्रेक के बाद अभी मैं केवल अपने अगले मैच का इंतज़ार कर रहा हूं।”

“मैंने मुस्तफा हैडा के खिलाफ मैच की तैयारी की है। नीकी के साथ मेरे 2 मैच पहले ही हो चुके हैं। जॉन वेन पार भी एक अच्छे एथलीट हैं और मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन वो मेरे लिए सबसे कठिन प्रतिद्वंदी नहीं हैं।”

maxresdefault 163.jpg

इरसल के लिए बड़ी चुनौती वो होगी, जो उन्हें खुद में ज्यादा सुधार करने के लिए मजबूर करे।

28 वर्षीय स्टार ONE Super Series में नियमित रूप से आगे बढ़ते रहना चाहते हैं। अपने ब्राजीलियन जिउ-जित्सु ब्लैक बेल्ट होल्डर पिता चांगो इरसल की निगरानी में ट्रेनिंग के बाद स्टार किकबॉक्सर एक दूसरे खेल में भी सफलता प्राप्त करना चाहते हैं।

उन्होंने बताया, “मैं अभी भी BJJ की ट्रेनिंग कर रहा हूं और मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में हाथ आजमाना चाहता हूं।”

“मैंने पहले ही उसकी ट्रेनिंग शुरू कर दी है, लेकिन अब मुझे मैच मिल चुका है इसलिए फिलहाल मेरा ध्यान केवल किकबॉक्सिंग पर है। मैच समाप्त होने के बाद मैं फिर से MMA की ट्रेनिंग शुरू करूंगा। शायद 2 साल में मैं नए खेल के लिए तैयार हो जाऊंगा, इसके लिए मुझे अभी अपने ग्राउंड गेम में सुधार करना है।”

Regian Eersel holds the ONE Lightweight Kickboxing World Title belt

अपने साथी एथलीट्स की तरह इरसल भी अभी सर्कल में उतरने को बेताब हैं और उन्होंने अपने फैंस के लिए एक संदेश भी दिया है।

उन्होंने कहा, “धैर्य रखिए, मैं अभी के लिए यही कह सकता हूं। मैं भी अपने मैच के होने का ज्यादा देर इंतज़ार नहीं कर पा रहा।”

ये भी पढ़ें: जॉन वेन पार ने नीकी होल्ज़कन की बड़ी चुनौती को स्वीकार किया

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34