5 बेहतरीन ONE Super Series फाइट्स जिन्हें साल 2021 में सभी फैंस देखना चाहेंगे

Giorgio Petrosyan With World Grand Prix Title At ONE CENTURY

साल 2020 ने एक चीज ये दर्शाई कि ONE Super Series के एथलीट्स अभी केवल वॉर्म-अप कर रहे हैं।

किकबॉक्सिंग हो या मॉय थाई, जैसे-जैसे ONE Championship से नए एथलीट्स जुड़े हैं, वैसे-वैसे टॉप कंटेंडर्स और वर्ल्ड चैंपियंस के लिए प्रतिद्वंदिता का स्तर बढ़ता गया है। लेकिन अभी भी कुछ ऐसे एथलीट्स हैं जिनका अभी तक आमना-सामना नहीं हुआ है।

यहां देखिए ऐसे 5 ONE Super Series किकबॉक्सिंग और मॉय थाई मुकाबलों को जिन्हें साल 2021 में सभी देखना चाहते हैं।

जियोर्जियो पेट्रोसियन Vs. मरात ग्रिगोरियन

Giorgio Petrosyan Vs. Marat Grigorian could be a potential kickboxing fight in 2021!

जब से 3 बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन मरात ग्रिगोरियन ने ONE Championship को जॉइन किया है, तभी से फैंस उन्हें सर्कल में ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के खिलाफ उतरते देखना चाहते हैं।

ONE: BIG BANG में जबरदस्त वापसी कर इवान कोंद्रातेव को नॉकआउट करने के बाद ग्रिगोरियन और फेदरवेट किकबॉक्सिंग डिविजन के #1 कंटेंडर की भिड़ंत की संभावनाएं और भी ज्यादा बढ़ गई हैं।

ग्रिगोरियन एक खतरनाक स्ट्राइकर हैं और उनका किकबॉक्सिंग रिकॉर्ड 64-11-1 का है और 33 मैचों में नॉकआउट से जीत दर्ज की है। अर्मेनियाई-बेल्जियन एथलीट केवल ताकतवर ही नहीं बल्कि उनके मूव्स भी सटीक निशाने पर लैंड होते हैं, वहीं पेट्रोसियन को भी इसी बात के लिए जाना जाता है।

“द डॉक्टर” की स्ट्राइकिंग वर्ल्ड-क्लास है और वो अपने प्रतिद्वंदी की एक छोटी गलती का भी भरपूर फायदा उठाना जानते हैं, यही बात उन्हें एक खतरनाक एथलीट साबित करती है।

दोनों के बीच मैच में ये पता चल सकेगा कि तकनीकी तौर पर कौन बेहतर है।

रोडटंग जित्मुआंगनोन Vs. सुपरलैक कियातमू9

Rodtang Jitmuangnon Vs. Superlek Kiatmoo9 could be a potential Muay Thai fight to happen in 2021!

ऐसे बहुत कम मैच हैं जिनमें ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन शामिल हों और वो फैंस को पसंद ना आए। अधिकतर फैंस उन्हें अगले मैच में #2 रैंक के कंटेंडर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 के खिलाफ देखना चाहते हैं।

ONE Super Series में सुपरलैक का प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन उनकी सबसे यादगार जीत जुलाई 2020 में हुए ONE: NO SURRENDER में आई, जब उन्होंने रोडटंग के टीम मेंबर और कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन को हराया था।

उसके 2 महीने बाद “द किकिंग मशीन” ने अपनी बेहतरीन स्ट्राइकिंग की मदद से फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद को हराया।

दूसरी ओर, रोडटंग साल 2018 में प्रोमोशन को जॉइन करने के बाद अपराजित रहे हैं। वो ना केवल चैंपियन बने बल्कि अपने टाइटल को 3 बार डिफेंड भी किया।

इस मैच में सुपरलैक की स्ट्राइकिंग और रोडटंग के अपने प्रतिद्वंदी को उकसाने वाले स्टाइल की भिड़ंत होगी। साथ ही ये भी पता चल सकेगा कि किसी के झांसे में ना फंसने वाले प्रतिद्वंदी के खिलाफ रोडटंग कैसा प्रदर्शन करते हैं।



रोमन क्रीकलिआ Vs. मुरात आयगुन

Roman Kryklia Vs. Murat Aygun could be a potential kickboxing showdown in 2021

रोमन क्रीकलिआ और मुरात आयगुन की भिड़ंत ONE: BIG BANG में होने वाली थी, लेकिन आखिरी समय में इस मैच को रद्द कर दिया गया। इससे फैंस अब इस मुकाबले को देखने के लिए ज्यादा उत्साहित महसूस कर रहे हैं।

आयगुन ने अपने डेब्यू मैच में एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा को करीबी मुकाबले में हराया और साबित किया कि वो क्रीकलिआ के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच पाने के हकदार हैं।

दूसरी ओर, ONE: COLLISION COURSE में क्रीकलिआ ने 5 राउंड्स तक आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका को खूब क्षति पहुंचाकर जीत दर्ज की।

लेकिन आयगुन का बॉडी साइज़ अभी तक रहे क्रीकलिआ के प्रतिद्वंदियों से कहीं बड़ा है। अब सवाल ये है कि क्या क्रीकलिआ अपने पुराने प्रतिद्वंदियों की तरह आयगुन को भी हराने में सफल होंगे या “द बुचर” सभी को चौंकाते हुए नए चैंपियन बनेंगे?

जेनेट टॉड Vs. एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़

Janet Todd could fight Allycia Helen Rodriguez in 2021

एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ द्वारा स्टैम्प फेयरटेक्स को हराकर ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद फैंस उनके ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन जेनेड “JT” टॉड के साथ मैच की मांग करने लगे हैं।

अगस्त 2020 में हुए ONE: A NEW BREED में अपने डेब्यू के समय रोड्रीगेज़ ज्यादा जाना-पहचाना नाम नहीं हुआ करती थीं, लेकिन 5 राउंड्स के जबरदस्त मुकाबले ने उन्हें बहुत बड़ी सुपरस्टार बना दिया है।

टॉड और स्टैम्प पुरानी प्रतिद्वंदी रही हैं, लेकिन ONE: KING OF THE JUNGLE में हुए इनके रीमैच में टॉड बेहतर नजर आईं। उन्होंने 5 राउंड तक चले कड़े मुकाबले में पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन को खूब क्षति पहुंचाई।

अगर रोड्रीगेज़ का टॉड के साथ मॉय थाई मैच हुआ तो देखना दिलचस्प होगा कि क्या अमेरिकी स्टार स्टैम्प की ही तरह ब्राजीलियाई एथलीट को भी हरा पाएंगी। लेकिन दूसरी ओर रोड्रीगेज़ भी अपने काउंटर-अटैक लगाने से पीछे नहीं हटेंगी।

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी Vs. जमाल युसुपोव

Petchmorakot Petchyindee Academy Vs. Jamal Yusupov could happen in 2021

#1 रैंक के ONE फेदरवेट मॉय थाई कंटेंडर जमाल “खेरौ” युसुपोव के अभी तक ONE Super Series में 2 ही मैच हुए हैं, लेकिन शायद 2 ही मैचों ने उन्हें ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ मैच दिला दिया है।

नवंबर 2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू में युसुपोव ने “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को अपने लेफ्ट हैंड की गज़ब की ताकत से हराकर पूरे डिविजन को सावधान कर दिया। उसके बाद ONE: COLLISION COURSE II में उन्होंने सैमी “AK47” सना के खिलाफ वैसा ही प्रदर्शन किया।

फरवरी 2020 में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में चैंपियन बनने के बाद पेटमोराकोट अपने टाइटल को मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन और कई बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन योडसंकलाई के खिलाफ डिफेंड कर चुके हैं।

पेटमोराकोट का सामना अभी तक युसुपोव जैसे ताकतवर स्ट्राइकर से नहीं हुआ है। वहीं ये कहना भी गलत नहीं होगा कि युसुपोव भी अभी तक मौजूदा चैंपियन जैसे एथलीट के खिलाफ सर्कल में नहीं उतरे हैं।

ये भी पढ़ें: 5 बेहतरीन MMA फाइट्स जिन्हें साल 2021 में सभी फैंस देखना चाहेंगे

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34