साल 2020 के टॉप 5 ONE Super Series फाइटर्स

Petchmorakot Petchyindee Academy Yodsanklai IWE Fairtex

इसमें कोई शक नहीं है कि ONE Championship में साल 2020 स्ट्राइकर्स के नाम रहा।

प्रोमोशन की ऑल-स्ट्राइकिंग लीग, ONE Super Series में कई नए वर्ल्ड चैंपियंस की ताजपोशी हुई, वर्ल्ड टाइटल्स ने हाथ बदले, और डिविजन के किंग्स ने अपनी बेल्ट को सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

आइए एक नज़र डालते हैं साल के टॉप पांच ONE Super Series किकबॉक्सिंग और मॉय थाई फाइटर्स पर।

#1 पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी

Muay Thai superstar Petchmorakot Petchyindee Academy battles Magnus Andersson in a ONE Super Series World Title fight

2019 के अंत में पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी एक ONE वर्ल्ड चैंपियन नहीं थे, लेकिन 2020 के पहले ही मैच के बाद बेल्ट उनके कन्धों पर थी और आगे चलकर उन्होंने उसे दो बार सफलतापूर्वक डिफेंड भी किया।

पहले पेटमोराकोट ने फरवरी में आयोजित हुए ONE: WARRIOR’S CODE में पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम को आसानी से हराकर पहले ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

पहली बार अपने टाइटल को डिफेंड करते हुए उन्होंने अपने वर्ल्ड चैंपियन के खिताब को और मजबूत किया, जब उन्होंने जुलाई में आयोजित हुए ONE: NO SURRENDER में मॉय थाई लैजेंड “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को हराया।

दो महीने बाद Lion Fight सुपर-वेल्टरवेट चैंपियन मैग्नस “क्रेज़ी वाइकिंग” एंडरसन ने पेटमोराकोट को हराने की कोशिश की, लेकिन Petchyindee Academy के प्रतिनिधि ने तीसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से स्वीडिश स्ट्राइक को हराकर अपनी बेल्ट को दोबारा सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

2020 में दो बार अपने टाइटल को सफलतापूर्वक डिफेंड कर उनका रिकॉर्ड 3-0 का हो गया है, लेकिन पेटमोराकोट के लिए ये तो बस शुरुआत है। हम आशा करते हैं कि 2021 में भी शायद उनके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं आएगी।

#2 रोडटंग जित्मुआंगनोन

ONE Flyweight Muay Thai World Champion Rodtang Jitmuangnon

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ने 2020 की शुरुआत वहीं से की, जहां से उन्होंने 2019 को अलविदा कहा था।

पिछले साल के अंत में ब्राजीलियाई एथलीट वॉल्टर गोंसाल्वेस के खिलाफ एक धमाकेदार वर्ल्ड टाइटल डिफेंस के बाद रोडटंग की नज़र अपने पुराने विरोधी और पूर्व बेल्ट होल्डर जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी पर पड़ी।

2019 में हैगर्टी को रोडटंग हरा चुके थे, लेकिन जनवरी में आयोजित हुए ONE: A NEW TOMORROW में इन दोनों के दूसरे मुक़ाबले में उनका मनोबल ऊंचाई पर था।

थाई एथलीट ने इस रीमैच का ज्यादा समय अंग्रेज़ एथलीट की बॉडी पर निशाना साध कर निकाला और फिर तीसरे राउंड में उन्होंने तीन नॉकडाउंस की बदौलत TKO से जीत अपने नाम की।

उसके बाद रोडटंग ने अपना दर्ज़ा और भी बढ़ा लिया, जब उन्होंने अपने बहुत पुराने प्रतिद्वंदी पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी को जुलाई में आयोजित हुए ONE: NO SURRENDER में बहुमत निर्णय से हराया।

टॉप रैंक के कंटेंडर्स के खिलाफ दो शानदार जीत के बाद रोडटंग ने अपना अपराजित ONE Super Series रिकॉर्ड 8-0 का कर लिया। उनके घातक स्टाइल को मद्देनज़र रखते हुए आने वाले समय में कोई फ्लाइवेट एथलीट “द आयरन मैन” से उनकी बेल्ट शायद ही छीन पाएगा।

#3 सैम-ए गैयानघादाओ

Live action shots of Muay Thai fighters Sam-A Gaiyanghadao and Josh Tonna from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

साल 2019 के अंत में जब सैम-ए गैयानघादाओ ने “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग को हराकर पहला ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता था, उनके फैंस ने शायद कल्पना भी नहीं की होगी कि वो अपने चमकदार करियर में एक और पुरस्कार शामिल कर लेंगे।

फरवरी में आयोजित हुए ONE: KING OF THE JUNGLE में सैम-ए ने ऑस्ट्रेलियाई स्टार रॉकी ओग्डेन के खिलाफ सर्कल में कदम रखा, जहां वो एक और टाइटल की ओर अग्रसर थे – ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप।

जाने-माने सैम-ए अंदाज़ में वो पांच राउंड तक चले मुक़ाबले में ओग्डेन पर हावी रहे और जीत के साथ किकबॉक्सिंग और मॉय थाई दोनों में बेल्ट जीतने वाले पहले ONE Super Series स्ट्रॉवेट एथलीट बन गए।

2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन ने डिविजन में अपना दबदबा बनाए रखा और अक्टूबर में आयोजित हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES में #1 रैंक के कंटेंडर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना के खिलाफ अपना मॉय थाई टाइटल सफलतापूर्वक डिफेंड किया।

अब तक सैम-ए ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई रैंकिंग्स के आठ में से पांच एथलीट्स को हरा चुके हैं। 2021 में शायद वो इस लिस्ट में और नाम जोड़ दें।

#4 जेनेट टॉड

Janet Todd poses with her newly-won ONE Atomweight Kickboxing World Title

फरवरी 2019 में जेनेट “JT” टॉड ने एक कठिन मैच में थाई स्ट्राइकिंग क्वीन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू किया था।

दोनों ही महिलाओं ने पहले ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को पाने के लिए ONE: CALL TO GREATNESS में एक दूसरे का सामना किया और फिर पांच राउंड्स के बाद स्टैम्प को सर्वसम्मत निर्णय से विजेता घोषित कर टाइटल प्रदान किया गया।

उसके बाद टॉड ने अपने तीन विरोधियों को लगातार हराया, जिसकी बदौलत एक साल के अंतराल के बाद उन्हें ONE: KING OF THE JUNGLE में अपने पूर्व प्रतिद्वंदी के साथ रीमैच मिला।

इस बार स्टैम्प की ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल दावं पर लगी थी और इसका परिणाम काफी अलग था।

इस पांच राउंड के रोमांचक मुकाबले में दोनों ही स्ट्राइकर्स ने एक दूसरे पर खतरनाक वार किए। आखिरी राउंड तक टॉड की दृढ़ता के कारण उन्होंने विभाजित निर्णय से जीत अपने नाम की और साथ ही एटमवेट किकबॉक्सिंग टाइटल भी।

“JT” एटमवेट किकबॉक्सिंग में अब तक टॉप पांच में से तीन महिलाओं को हरा चुकी हैं, जिसका मतलब ये है कि 2021 में कम से कम दो नए चैलेंजर्स की नज़र उनके टाइटल पर होगी।

#5 एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़

Stamp Fairtex Allycia Hellen Rodrigues Muay Thai 1920X1280 11.jpg

कुछ ही एथलीट्स ने एक ही रात में अपना ONE डेब्यू के साथ-साथ वर्ल्ड टाइटल जीता है, लेकिन ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलिसिया हेलन रोड्रीगेज़ एक अलग किस्म की फाइटर हैं।

अगस्त में आयोजित हुए ONE: A NEW BREED में रोड्रीगेज़ ने उस समय की वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के खिलाफ सर्कल में कदम रखा, जहां वो उनके एटमवेट मॉय थाई टाइटल के लिए चुनौती दे रही थीं।

ज्यादातर फैंस ने शायद ये अपेक्षा की होगी कि एक नई एथलीट के सामने स्टैम्प अपना टाइटल आसानी से डिफेंड कर लेंगी, लेकिन ब्राजीलियाई एथलीट का प्लान कुछ और था।

पांच राउंड के इस मुकाबले में रोड्रीगेज़ ने आसान शुरुआत करते हुए स्टैम्प के सिर पर अपने हाई किक्स और स्ट्रेट राइट से निशाना साधा। Fairtex टीम की एथलीट उनका सामना करने में असमर्थ दिखीं और उनके प्रतिद्वंदी की रेंज और टाइमिंग का उनके पास कोई जवाब नहीं था।

पांच राउंड की समाप्ति के बाद जजों ने रोड्रीगेज़ को बहुमत निर्णय से जीत प्रदान की और वो डिविजन की नई क्वीन बन गईं।

ये भी पढ़ें: साल 2020 के टॉप 5 MMA फाइटर्स

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty