साल 2020 के टॉप 5 MMA फाइटर्स

Reinier De Ridder fights Aung La N Sang at ONE: INSIDE THE MATRIX on Friday, 30 October

साल 2020 हर किसी के लिए मुश्किलों भरा रहा, लेकिन इसी अनिश्चितता के बीच ONE Championship के एथलीट्स ने शानदार प्रदर्शन कर सफलता हासिल की।

एथलीट्स ने अपने मुकाबलों का इंतजार किया और जैसे ही उन्हें मौका मिला, दोनों हाथों से उस अवसर को सफलता में बदला।

जीत के सिलसिले से लेकर वर्ल्ड टाइटल अपने नाम करना, प्रोमोशन के मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स ने साबित किया कि इरादे मजबूत हो तो मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में कामयाबी पाई जा सकती है।

आइए नजर डालते हैं ONE Championship के उन मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स पर जिन्होंने बीते 12 महीनों में जबरदस्त प्रदर्शन किया।

#1 रीनियर डी रिडर

जब 2020 शुरु हुआ था तो किसी ने भी नहीं सोचा होगा कि कोई 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग को मात दे सकता है। लेकिन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने ये कारनामा कर दिखाया।

डच ग्रैपलिंग स्पेशलिस्ट ने 2020 की शुरुआत फरवरी महीने में हुए ONE: WARRIOR’S CODE से की, जहां उन्होंने मिडलवेट कंटेंडर लिएंड्रो “वुल्फ” अटाईडिस को हराकर गोल्ड की तरफ कदम बढ़ाया।

डी रिडर का सामना “द बर्मीज़ पाइथन” से होना था, जो पिछले सात मैच जीत चुके थे, जिसमें से छह मैचों को उन्होंने फिनिश किया था। उन्होंने अपने रास्ते में आए हर प्रतिद्वंदी को परास्त किया। “द डच नाइट” को इससे कोई प्रभाव नहीं पड़ा और ONE: INSIDE THE MATRIX में उनका डटकर सामना किया।

The Combat Brothers जिम के प्रतिनिधि ने पहले ही राउंड में आंग ला को गिराकर टेकडाउन की और अपने प्रतिद्वंदी की बैक को निशाना बनाया। उन्होंने मौका पाकर रीयर-नेकेड चोक लगाकर ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की।

इस टाइटल जीत के साथ रिडर ने अपना परफेक्ट रिकॉर्ड 13-0 कर लिया और अब उनका ध्यान लंबे समय तक डिविजन पर राज करने का होगा।

#2 थान ली

थान ली ने 2019 में लगातार जीत के साथ ग्लोबल स्टेज पर अपनी धाक जमाई और फैंस इस बात की उम्मीद कर रहे थे कि क्या वियतनामी-अमेरिकी सनसनी फेदरवेट डिविजन में अपनी लय को बरकरार रख पाएंगे।

ली ने जनवरी में हुए ONE: A NEW TOMORROW में रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी को नॉकआउट कर 2020 की धमाकेदार शुरुआत की थी। इस जीत के साथ ही उन्होंने मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के खिलाफ ONE फेदरवेट वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया।

आखिरकार, 50/50 और Mid City MMA प्रतिनिधि का सामना अक्टूबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX में गुयेन से हुआ और उन्होंने डिविजन के किंग को नॉकआउट किया।

पहले दो राउंड में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिला, लेकिन तीसरे राउंड में बाजी ली के हाथ लगी।

वियतनामी-अमेरिकी स्टार का राइट हैंड गुयेन की ठोड़ी पर लगा और फिर चैलेंजर ने कई सारे पंच मारकर चैंपियन को फिनिश कर दिया। इस तरह से डिविजन के नए चैंपियन की ताजपोशी हुई।

#3 डेनिस ज़ाम्बोआंगा

डेनिस “द मेनेस” ज़ाम्बोआंगा ने ONE Championship डेब्यू करते हुए 2019 में जिहिन “शैडो कैट” राडज़ुआन को हराया और 2020 में उनसे काफी उम्मीदें थी। 2020 में उन्होंने खुद को डिविजन की टॉप एथलीट्स में स्थापित किया।

ONE: KING OF THE JUNGLE में अपने करियर के सबसे कड़े मुकाबले में उनका सामना मेई “V.V” यामागुची से हुआ। उन्होंने दो बार की ONE विमेंस एटमवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

यामागुची ने दोनों ही वर्ल्ड टाइटल मैचों में “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए मजबूर किया था, लेकिन यामागुची के खिलाफ ज़ाम्बोआंगा को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं हुई। इस जीत के साथ उन्होंने ली के खिलाफ टाइटल मैच हासिल किया।

“द मेनेस” एटमवेट चैंपियनशिप मैच के लिए इंतजार नहीं करना चाहती थी, ऐसे में उन्होंने अगस्त में हुए ONE: A NEW BREED में वट्सापिन्या “ड्रीम गर्ल” केउखोंग को 88 सेकंड में हराया। इस जीत के साथ अपने रिकॉर्ड को 8-0 किया।

#4 क्रिश्चियन ली

पिछले 12 महीनों में अन्य एथलीट्स की तरह ही क्रिश्चियन “द वॉरियर” ली जितने मैचों में शामिल होना चाहते थे, उतने मैच उन्हें नहीं मिल पाए। फिर भी उन्हें खुद को मिले मौके को बेकार नहीं जाने दिया।

मौजूदा ONE लाइटवेट वर्ल्ड चैंपियन ने ONE: INSIDE THE MATRIX में टॉप कंटेंडर यूरी लापिकुस को हराकर डिविजन पर अपना कब्जा कायम रखा।

लापिकुस ने शेनन “वनशिन” विराचाई और मरात “कोबरा” गफूरोव को हराकर वर्ल्ड टाइटल मैच हासिल किया था। मैच की घंटी बजते ही लापिकुस अपने विरोधी पर झपट पड़े, लेकिन हवाई प्रांत के निवासी ने दिखाया कि संयम के साथ क्या किया जा सकता है।

शुरुआत पलों में पंच खाने और मैट पर गिरने के बाद “द वॉरियर” ने खुद को संभालते हुए टॉप पोजिशन हासिल की। लापिकुस लगातार अटैक करते जा रहे थे, जब उनकी फुटलॉक की कोशिश नाकाम रही तो ली ने लगातार पंच बरसाने शुरु कर दिए और तकनीकी नॉकआउट से जीत अपने नाम की।

ली आत्मविश्वास के साथ 2021 में कदम रखकर लाइटवेट डिविजन पर अपने राज कायम रखने की कोशिश करेंगे। अब देखना होगा कि उनका अगला प्रतिद्वंदी कौन होगा।

#5 ऋतु फोगाट

ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट का रेसलिंग से मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स का सफर बेहद शानदार रहा है और 2020 में उन्होंने तीन धमाकेदार जीत अपने नाम की।

फोगाट उन गिने-चुने एथलीट्स में से एक रहीं, जिन्होंने चुनौती भरे 2020 में तीन जीत अपने नाम की। उन्होंने ना सिर्फ अपनी प्रतिद्वंदियों पर जीत हासिल की बल्कि हर मैच के साथ उनके प्रदर्शन में सुधार होता चला गया।

उन्होंने ONE: KING OF THE JUNGLE में “मिस रेड” वू चाओ चेन पर सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। उसके बाद ONE: INSIDE THE MATRIX में नोउ श्रे पोव को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से हराया।

Evolve टीम की सुपरस्टार ने साल का अंत ONE: BIG BANG में जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस के खिलाफ जीत के साथ किया।

2021 में फोगाट अपने जीत के क्रम को जारी रखते हुए अपराजित रहना चाहती हैं।

ये भी पढ़ें: साल 2020 की टॉप 5 ONE Super Series फाइट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19