ऋतु फोगाट ने 2021 के लिए तैयार किया अपना लक्ष्य: ‘मैं अपराजित रहना चाहती हूं’

Ritu Phogat's winnning moment

भारतीय मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स सुपरस्टार ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट के लिए साल 2020 काफी यादगार रहा। उन्होंने इस साल जितने भी मैचों में शिरकत की, उनमें शानदार जीत दर्ज की। हर गुजरते मैच के साथ उनका प्रदर्शन पहले से कहीं बेहतर होता चला गया।

फरवरी में हुए ONE: KING OF THE JUNGLE में साल के अपने पहले मैच में फोगाट ने चीनी ताइपे की “मिस रेड” वू चाओ चेन को तीन राउंड तक चले कड़े मुकाबले में सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की। उसके बाद COVID-19 की वजह से लगी पाबंदियों के कारण ONE Championship के इवेंट्स को कुछ महीनों के लिए स्थगित कर दिया गया था।

8 महीने के अंतराल के बाद वापसी करते हुए भारतीय रेसलिंग चैंपियन ने 30 अक्टूबर को हुए ONE: INSIDE THE MATRIX में नोउ श्रे पोव को दूसरे राउंड में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से मात दी। 4 दिसंबर को ONE: BIG BANG में हुए साल के अपने आखिरी मुकाबले में उन्होंने जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस को पहले राउंड में TKO से हराया।

“द इंडियन टाइग्रेस” लगातार चार जीत अपने नाम कर चुकी हैं और वो इसी सफलता को 2021 में भी जारी रखना चाहेंगी। उन्हें इस साल मिली कामयाबी, सबसे खास पलों, अगले साल के लिए सेट किए गए टारगेट समेत कई मुद्दों पर बात की।

ONE Championship: सर्कल में कामयाबी के लिए लिहाज से 2020 आपके लिए काफी अच्छा रहा। इस बारे में आपकी राय? 

ऋतु फोगाट: बिल्कुल, 2020 मेंरे लिए काफी अच्छा रहा। इस साल मैंने लगातार तीन मैच लड़े और तीनों मैचों में मुझमें सुधार हुआ है। 2020 का मेरा पहला मैच तीन राउंड चला, दूसरा मैच दूसरे राउंड और हाल ही में हुआ मैच पहले राउंड में खत्म हुआ, तो काफी सुधार हुआ है। ये साल काफी कुछ सिखाकर गया है, मगर मैं अच्छा फील कर रही हूं और ये साल मेरे लिए बहुत अच्छा रहा।

ONE: क्या आपने इस साल के लिए जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें हासिल कर पाईं?

फोगाट: मैं यही सोचती हूं कि अगर लॉकडाउन नहीं लगा होता तो शायद मेरा एक मैच और होता। फिर भी मैंने जिस तरह इस साल के बारे में सोचा था, कामयाबी के लिए लिहाज से वैसा ही गया है।

ONE: साल की शुरुआत में वू चाओ चेन के साथ हुआ मैच आपके अब तक के करियर का सबसे लंबा मैच रहा। उस मैच से क्या सीख मिली?

फोगाट: मैं हर मैच से कुछ ना कुछ सीखती हूं। 2020 के पहले मैच में मेरी स्ट्राइकिंग उस स्तर पर नहीं थी। मैं मैच के दौरान ग्राउंड कंट्रोल उतना अधिक नहीं था, लेकिन उस मैच के बाद से अब तक बहुत सुधार आया है।

ONE: नोउ श्रे पोव के खिलाफ हुए मैच के बारे में क्या कहना चाहेंगी?

फोगाट: मैं इस मैच के लिए बहुत उत्साहित थी और शुरुआत से ही आक्रामक थी। मैंने मैच शुरुआत होते ही आक्रामक शुरुआत की थी।

ONE: साल 2020 का सबसे यादगार पल क्या रहा?

फोगाट: काफी अच्छा लगता है कि जब कोई परिवार का सदस्य आपके साथ आकर आपको सपोर्ट करे। मैं मानसिक रूप (फरवरी में हुए मैच के दौरान) से काफी स्ट्रॉन्ग थी। उस दौरान पापा भी काफी कुछ बता रहे थे। मम्मी-पापा का सिंगापुर आकर मेरा मैच देखना साल का सबसे यादगार पल रहा। रेसलिंग में भी पापा ने कभी मेरा मैच लाइव नहीं देखा था, तो ये पहली बार था कि जब वो मेरा कोई मैच लाइव देख रहे थे।

ONE: COVID-19 की वजह से ये साल कितना चैलेंजिंग रहा?

फोगाट: एक दूसरे देश में अकेले रहना और वो भी लॉकडाउन के दौरान, ये बहुत चैलेंजिंग रहा। ये चीज फाइट से भी ज्यादा चैलेंज रही। लॉकडाउन वाला समय भी किसी फाइट की तरह था क्योंकि फाइट के दौरान भी आपको मानसिक तौर पर काफी मजबूत होना पड़ता है। मैंने मानसिक तौर पर मजबूत रहकर लॉकडाउन का सामना किया।

ONE: साल 2021 के लिए आपने अपने लिए क्या लक्ष्य तय किए हैं?

फोगाट: मैं 2021 में यही चाहूंगी कि जब एटमवेट वर्ल्ड ग्रां में शामिल 8 फाइटर्स के नामों की घोषणा हो तो मेरा नाम उनमें शामिल रहे। हर दिन के साथ मैं और मेरे कोच इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लगातार सुधार भी हो रहा है।

बिल्कुल, मैं इसी तैयारी के साथ हमेशा जाऊंगी कि अपराजित रहूं और यही चाहूंगी कि मेरा ये रिकॉर्ड कभी ना टूटे।

ONE: व्यक्तिगत तौर पर 2020 से क्या सीख मिली?

फोगाट: इस साल से सबसे बड़ी चीज यही सीखी कि हमें मानसिक तौर पर मजबूत रहना चाहिए। चाहे कितनी भी बड़ी चुनौती सामने आ जाए, हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए और कभी हार नहीं माननी चाहिए।

ONE: कोई बेहद खास चीज जो आपने इस साल मिस कर दी हो?

फोगाट: इस साल जो सबसे महत्वपूर्ण चीज जो मिस हुई है, वो मेरी बहन की शादी है। उसकी शादी के लिए मैंने काफी सारे प्लान बनाए थे।
सिंगापुर की सरकार अगर क्वारंटाइन का सिस्टम बंद कर दे तो मैं सबसे पहले इंडिया आकर अपने परिवार से मिलना चाहूंगी।

ONE: आप 2021 में कितने मैचों में हिस्सा लेना चाहेंगी?

फोगाट: फिलहाल ये तो नहीं पता कि कितने मैच होंगे। 2021 के लिए लिए जो मैंने वर्ल्ड चैंपियनशिप पाने का लक्ष्य रखा हुआ था, वहां तक पहुंचने के लिए जितने भी मैच होंगे, मैं उसके लिए पूरी तैयार से तैयार रहूंगी।

ONE: पूरे साल फैंस द्वारा मिले समर्थन पर क्या कहना चाहेंगी?

फोगाट: पूरे साल फैंस का जिस तरह का सपोर्ट मिला, उसे शब्दों में बयां नहीं कर सकती, उनका जितना शुक्रिया अदा करूं कम होगा। फैंस के सपोर्ट में मुझे हमेशा मोटिवेशन मिलता है, एक अलग एक जुनून आता है।

फैंस को उम्मीद है कि ऋतु फोगाट देश में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स को एक अलग लेवल पर ले जाना चाहती हैं तो मैं वो करना चाहती हूं। इसके लिए मैं हमेशा अपना 110 प्रतिशत देती हूं। मैं चाहती हूं कि हमेशा ही फैंस का सपोर्ट ऐसे ही बना रहे और मैं अपने देश का नाम ऊंचा करती रहूं।

ये भी पढ़ें: ऋतु फोगाट ने पूरे एटमवेट डिविजन को सावधान किया: ‘सभी बचकर रहें’

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4