मुरात आयगुन ने करीबी मुकाबले में एंडरसन सिल्वा को हराया

Murat Aygun Anderson Silva BIG BANG 17 768x512

मुरात “द बुचर” आयगुन का ONE Super Series डेब्यू बेहद दिलचस्प रहा, लेकिन अंत में उन्होंने ब्राजीलियाई किकबॉक्सिंग लैजेंड एंडरसन “ब्रेडॉक” सिल्वा के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफलता पाई।

डच-टर्किश स्टार ने ONE: BIG BANG में सर्वसम्मत निर्णय से जीत प्राप्त की और अपने ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपने को जिंदा रखा।

Murat Aygun Anderson Silva BIG BANG 11.jpg

आयगुन ने मौजूदा चैंपियन रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ मुकाबले की तैयारी की थी, जिन्हें COVID-19 संबंधी सावधानियों के कारण इवेंट से अपना नाम वापस लेना पड़ा। आखिरी क्षणों में बदलाव के बाद भी उन्होंने पहले राउंड की शुरुआत कुछ दमदार पंच लगाकर की।

“ब्रेडॉक” इनसाइड लो किक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचा रहे थे, लेकिन दूसरी ओर से उन्हें “द बुचर” के दमदार हुक्स, अपरकट्स और लो किक्स का प्रभाव झेलना पड़ा। सिल्वा को लेफ्ट हुक लगाकर बढ़त मिल रही थी, इसके बावजूद आयगुन ने फ्रंटफुट पर रहने की रणनीति अपनाए रखी।

दूसरा राउंड भी उसी अंदाज में शुरू हुआ। SB Gym के प्रतिनिधि ने आगे आकर जैब के साथ बॉक्सिंग कॉम्बिनेशन भी लगाया। इस कारण सिल्वा को बैकफुट पर जाना पड़ा और आयगुन पर अटैक करने के मौके तलाशने लगे।

Murat Aygun Anderson Silva BIG BANG 19.jpg

सिल्वा के लेफ्ट हुक के कुछ प्रयास असफल रहे, लेकिन जब “द बुचर” कॉम्बिनेशन लगाकर पीछे हटे, उनकी ठोड़ी सिल्वा को अटैक के लिए आमंत्रित कर रही थी।

ब्राजीलियाई एथलीट ने मौके का फायदा उठाकर दमदार शॉट लगाया, जिससे डच स्टार को लड़खड़ाते भी देखा गया। उनके लिए 8-काउंट भी शुरू हुआ।

आयगुन मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ना चाहते थे, लेकिन दूसरे राउंड के अंत तक उन्हें कोई शॉट लैंड करवाने का मौका नहीं मिला।

Murat Aygun Anderson Silva BIG BANG 25.jpg

उन्हें अब अंतिम राउंड में अपनी पूरी ताकत झोंकनी थी। “द बुचर” ने शुरू से ही जजों को प्रभावित करने के लिए आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने दमदार हुक्स और अपरकट्स के बाद राइट लो किक से भी अटैक किया।

क्रॉस-हुक कॉम्बिनेशन ने सिल्वा को काफी क्षति पहुंचाई, फिर भी ब्राजीलियाई स्टार ने काउंटर अटैक किया। आयगुन को अच्छी लय प्राप्त हो चुकी थी और उन्हें सिल्वा के हर एक अटैक को काउंटर करने में अब आसानी होने लगी।

मैच शुरू से ही “द बुचर” के पक्ष में रहा, लेकिन दूसरे राउंड में सिल्वा के नॉकडाउन ने संशय की स्थिति पैदा कर दी थी। लेकिन अंत में तीनों जज आयगुन के प्रदर्शन से प्रभावित हुए और उन्हें विजेता घोषित किया।

Murat Aygun Anderson Silva BIG BANG 3.jpg

आयगुन का प्रोफेशनल रिकॉर्ड अब 17-1 का हो गया है और जरूर उन्हें क्रीकलिआ की वापसी के बाद वर्ल्ड टाइटल शॉट मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: BIG BANG – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, ग्रिगोरियन vs कोंद्रातेव

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400