3 चीज़ें जो मुरात आयगुन को एक खतरनाक वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर बनाती हैं

Murat Aygun Anderson Silva BIG BANG 28 768x512

मुरात “द बुचर” आयगुन अपने आक्रामक स्टाइल को साथ लिए ONE: HEAVY HITTERS के को-मेन इवेंट में रोमन क्रीकलिआ के खिलाफ ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच में उतरने को तैयार हैं।

डच-टर्किश एथलीट मानते हैं कि क्रीकलिआ उन्हें कम आंक रहे हैं और अगर शुक्रवार, 14 जनवरी को भी उन्होंने इसी मानसिकता के साथ सर्कल में एंट्री ली तो इसकी उन्हें भारी कीमत चुकानी होगी।

इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के शुरू होने से पहले यहां जानिए उन 3 चीज़ों के बारे में, जो आयगुन को एक बहुत खतरनाक चैलेंजर साबित करती हैं।

#1 शॉर्ट रेंज अटैक बहुत खतरनाक होते हैं

Anderson Silva and Murat Aygun fight at ONE: BIG BANG

आयगुन जब अपने विरोधी के करीब होते हैं तो उन्हें अटैक करने से रोक पाना बहुत मुश्किल होता है।

“द बुचर” के शॉर्ट पंच इतने प्रभावशाली होते हैं कि सामने से आ रहे काउंटर अटैक्स भी उन्हें पीछे नहीं धकेल पाते।

वो सिर और बॉडी पर एकसाथ शॉट्स लगाते हैं और मौका मिलते ही खतरनाक स्ट्रेट पंच, हुक्स और अपरकट्स लगाने में थोड़ी भी झिझक नहीं दिखाते।

वहीं जब वो रुक जाते हैं तो उनके विरोधी अपनी बॉडी के ऊपरी हिस्से को बचाने के लिए गार्ड को ऊपर रखते हैं, जिससे आयगुन बहुत सटीकता के साथ दमदार लो किक्स को लैंड करवा पाते हैं।

आयगुन की ये स्ट्राइक्स उन्हें अगले मैच में भी बहुत फायदा पहुंचा सकती हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें क्रीकलिआ के लॉन्ग-रेंज शॉट्स से बचकर रहना होगा।



#2 ठोड़ी बहुत मजबूत है

ये तय है कि अगर आयगुन को यूक्रेनियाई एथलीट के करीब जाना है तो उन्हें भी कुछ स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना होगा, लेकिन SB Gym के स्टार के लिए ये ज्यादा परेशानी की बात नहीं है।

“द बुचर” का मानना है कि उनकी चिन (ठोड़ी) बहुत मजबूत है और उनका ट्रैक रिकॉर्ड भी इस बात का सबूत है। उन्होंने अभी तक कई खतरनाक पंचिंग स्किल्स वाले फाइटर्स का सामना किया है, लेकिन कभी नॉकआउट नहीं हुए। वहीं उनके करियर की एकमात्र हार भी एक चोट की वजह से आई थी।

आयगुन को अपनी चिन पर भरोसा है इसलिए उन्हें क्रीकलिआ के पंचों से ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। हालांकि उनके लिए मौजूदा चैंपियन पर बढ़त बनाना आसान नहीं होगा इसलिए वो क्रीकलिआ को लंबी रीच (पहुंच) का फायदा उठाने से रोकने की कोशिश करते रहेंगे।

इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि आयगुन, क्रीकलिआ की रीच से बच पाएंगे। लेकिन ऐसा प्रतीत होता है जैसे “द बुचर” अभी तक रोमानियाई एथलीट के लिए सबसे कठिन चुनौती साबित हो सकते हैं।

#3 हेड मूवमेंट और काउंटर अटैक

Anderson Silva and Murat Aygun fight at ONE: BIG BANG

अगर आयगुन अपने विरोधी के करीब नहीं आ पाए तो वो अपनी शानदार हेड मूवमेंट की मदद से क्रीकलिआ के मूव्स को काउंटर कर सकते हैं।

“द बुचर” कई बार पीछे की ओर झुककर अपने विरोधी की स्ट्राइक्स से बचते हुए खतरनाक अंदाज में काउंटर अटैक करने की कोशिश करेते हैं।

जब क्रीकलिआ पंच लगाने के लिए आगे आएंगे, तब उनका बॉडीवेट उनके पैर पर होगा। ठीक इसी समय आयगुन को दमदार स्ट्रेट राइट या लो किक लगाना बहुत पसंद है।

मौजूदा चैंपियन को सब्र से काम लेने और चतुराई भरे अटैक करने के लिए जाना जाता है, लेकिन वो एकसाथ कई स्ट्राइक्स को लैंड करवाने की कोशिश करते हैं। इसलिए उन्हें लय से भटकाने के लिए एक ही क्लीन शॉट काफी साबित हो सकता है।

हालांकि आयगुन शारीरिक रूप से कमजोर पड़ सकते हैं, लेकिन वो अपने प्रभावशाली शॉट्स को सटीक निशाने पर लैंड करवाने सफल रहे तो उनका वर्ल्ड चैंपियन बनने के सपना पूरा हो सकता है।

ये भी पढ़ें: रोमन क्रीकलिआ के 3 सबसे खतरनाक हथियार

किकबॉक्सिंग में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400