मुरात आयगुन पर आसान जीत की उम्मीद कर रहे हैं रोमन क्रीकलिआ

roman kryklia andrei stoica one collision course 1920X1280 98 768x512

मौजूदा ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ और मुरात “द बुचर” आयगुन के चैंपियनशिप मैच अक्टूबर के लिए बुक किया गया था, लेकिन क्रीकलिआ मानते हैं कि मैच का स्थगित होना उनके विरोधी के लिए बुरी खबर है।

अब दोनों की भिड़ंत शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में होने वाले ONE: HEAVY HITTERS में होगी और पिछले कुछ महीनों में यूक्रेनियाई एथलीट ने अपने प्रतिद्वंदी के गेम को अच्छे से परखा है।

क्रीकलिआ ने कहा, “ये पहला मौका नहीं है जब हम दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मैच के लिए तैयार की है। पहले मेरे प्लान में कुछ खामियां थीं, लेकिन अब मैं पूरी तरह तैयार महसूस कर रहा हूं।”

“मैं अपने कोच के साथ इस फाइट के लिए काफी समय से खुद को तैयार कर रहा हूं और अब उस ट्रेनिंग को सर्कल में अमल में लाने का समय आ गया है।”

वो ONE Super Series में 2 फाइट्स अपने नाम कर चुके हैं और इस दौरान वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतकर क्रीकलिआ ने ग्लोबल फैनबेस को खासा प्रभावित किया है।

इस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच को स्थगित भी किया गया, लेकिन 30 वर्षीय एथलीट अपने आयगुन के खिलाफ टाइटल डिफेंस से पहले कोई दबाव महसूस नहीं कर रहे हैं।

Kickboxing superstar Roman Kryklia fights Andrei Stoica at ONE: COLLISION COURSE

उन्होंने कहा, “चैंपियन पर हमेशा बड़ी जिम्मेदारी होती है क्योंकि उनकी हर एक फाइट से लोगों को बहुत उम्मीदें होती हैं। हर बार अपने टाइटल को डिफेंड करना मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं।”

“मैं सभी फाइट्स के लिए खुद को रणनीतिक तौर पर और शारीरिक रूप से भी अच्छे से तैयार करता हूं। सर्कल में दाखिल होने के बाद मेरा लक्ष्य केवल जीत दर्ज करना होता है और फाइट के दौरान मैं कभी टाइटल डिफेंस के बारे में नहीं सोचता।”

पिछले मैच के बाद क्रीकलिआ का सामना हेवीवेट बाउट में दूसरे ONE Super Series वर्ल्ड टाइटल के लिए इराज अज़ीज़पोर से होने वाला था।

मगर यूक्रेनियाई एथलीट को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा, लेकिन अब वो लाइट हेवीवेट में वापसी कर रहे हैं। इस बाउट में वो अपने विरोधी से 7 सेंटीमीटर लंबे होंगे और उनकी पहुंच भी आयगुन से 24 सेंटीमीटर ज्यादा होगी।

क्रीकलिआ ने कहा, “मैं लाइट हेवीवेट डिविजन में सबसे अच्छा महसूस करता हूं। मैं इस डिविजन में स्पीड से अटैक कर पाता हूं और बॉडी बहुत अच्छा महसूस करती है।”

“मैं अन्य लाइट हेवीवेट एथलीट्स की तुलना में लंबा हूं इसलिए अपनी पहुंच का फायदा उठाना चाहूंगा। कम लंबे फाइटर्स के लिए फाइट का कंट्रोल हासिल करना मुश्किल होता है, तभी वो दूर रहकर स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जाहिर तौर पर लंबाई मुझे फायदा पहुंचाने वाली है।”



क्रीकलिआ का मानना है कि उनके विरोधी का स्टाइल उन्हें ही फायदा पहुंचाने वाला है। “द बुचर” को आगे आकर दमदार कॉम्बिनेशंस लगाना पसंद है, लेकिन यही चीज़ उनके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है।

क्रीकलिआ ने कहा, “मुरात आयगुन बहुत आक्रामक फाइटर हैं, जिन्हें स्ट्राइकिंग कॉम्बिनेशंस लगाना बहुत पसंद है।”

“मैंने उनके गेम को परखा है इसलिए शायद मुझे किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मुझे आक्रामक स्टाइल वाले फाइटर्स का सामना करना पसंद है क्योंकि इससे मैं खुद को ज्यादा फायदा दिला सकता हूं।

“उनके मूव्स का अंदाजा लगाना ज्यादा मुश्किल नहीं है। वो केवल फ्रंट-फुट पर रहते हैं और अपने विरोधी के करीब आकर अटैक करने की कोशिश करते हैं। इस बार भी शायद वो ऐसा ही करेंगे, जिसके लिए मैं पहले से तैयार रहूंगा।”

फिर भी डिफेंडिंग चैंपियन अपने प्रतिद्वंदी को कम नहीं आंकना चाहते, जिनका रिकॉर्ड 17-1 का है और उनकी स्ट्राइक्स में गज़ब की ताकत है और ठोड़ी बहुत मजबूत है।

Kickboxing superstar Roman Kryklia fights Andrei Stoica at ONE: COLLISION COURSE

क्रीकलिआ अपने विरोधी को उन्हीं के गेम में फंसाना चाहते हैं, जिससे वो दिखा सकें कि उनका तकनीकी गेम किसी भी एथलीट को हराने में सक्षम है।

उन्होंने कहा, “मैं अगली फाइट में पूरी फाइट के दौरान आयगुन को डोमिनेट करना चाहता हूं।”

“मैंने इस मैच को फिनिश करने का कोई विशेष प्लान नहीं बनाया है, लेकिन मैच की गति को अपने हिसाब से कंट्रोल करना चाहूंगा।

“नी स्ट्राइक्स मेरे सबसे पसंदीदा मूव्स में से एक है और देखते हैं आयगुन किस तरह मेरी खतरनाक स्ट्राइक्स से खुद को बचा पाते हैं।”

ये भी पढ़ें: 5 कारणों से रोमन क्रीकलिआ दुनिया के सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक हैं

किकबॉक्सिंग में और

Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34
Jonathan Haggerty