जिओंग Vs. मियूरा होगा ONE: HEAVY HITTERS का मेन इवेंट, 2022 के पहले 3 महीनों का शेड्यूल जारी

Xiong Jing Nan fights Ayaka Miura at ONE: HEAVY HITTERS on 14 January

ONE Championship के साल 2022 के पहले इवेंट के कार्ड में कई खतरनाक फाइटर्स को शामिल किया गया है।

शुक्रवार, 14 जनवरी को सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में ONE: HEAVY HITTERS का आयोजन होगा, जिसमें ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन “द पांडा” जिओंग जिंग नान को #4 रैंक की कंटेंडर अयाका “ज़ोम्बी” मियूरा के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

इसके अलावा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स लैजेंड खबीब नर्मागोमेदोव अपने शागिर्द सायिद इज़ागखमेव के प्रोमोशनल डेब्यू में उनके साथ नजर आएंगे।

जिओंग विमेंस स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन की सबसे खतरनाक फाइटर्स में से एक रही हैं।

चीनी सुपरस्टार का रिकॉर्ड 16-2 का है और जनवरी 2018 में सबसे पहली ONE विमेंस स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन बनी थीं और अभी तक उसे 5 बार डिफेंड भी कर चुकी हैं।

वो फिलहाल मौजूदा एटमवेट क्वीन “अनस्टॉपेबल” एंजेला ली, #1 रैंक की स्ट्रॉवेट कंटेंडर टिफनी “नो चिल” टियो और #2 पर मौजूद मिशेल निकोलिनी को भी हरा चुकी हैं।

वहीं इस डिविजन में सबसे ज्यादा (3) नॉकआउट करने का रिकॉर्ड भी “द पांडा” के नाम है।

मगर उनकी अगली प्रतिद्वंदी मियूरा हैं, जो जिओंग के लिए एकदम परफेक्ट चैलेंजर नजर आ रही हैं।

जापानी एथलीट का रिकॉर्ड 11-3 (1 नो कॉन्टेस्ट), फिनिशिंग रेट 64% और अभी तक ONE में 4 सबमिशन जीत प्राप्त कर चुकी हैं। उनकी सभी सबमिशन जीत स्कार्फ-होल्ड अमेरिकाना से आई हैं।

Tribe Tokyo MMA टीम की स्टार अपने रिकॉर्ड को बेहतर कर सकती हैं क्योंकि डिविजन में सबसे ज्यादा सबमिशन जीत का रिकॉर्ड उन्हीं के नाम है।

जब रिकॉर्ड्स और ONE वर्ल्ड टाइटल दांव पर लगा हो तो फैंस को इस स्ट्राइकर vs. ग्रैपलर मैच के खतरनाक अंदाज में फिनिश होने की उम्मीद रखनी चाहिए।

इसी इवेंट में इज़ागखमेव अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे, जो पिछले 11 साल से नर्मागोमेदोव के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

इज़ागखमेव, सैम्बो वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं, जिनका MMA रिकॉर्ड 19-2 और फिनिशिंग रेट 74% है और कई मुकाबलों को सबमिशन से जीत चुके हैं।

दागेस्तानी एथलीट अपनी 20वीं जीत को खास बनाना चाहेंगे, खासतौर पर तब जब “द ईगल” उनके साथ मौजूद रहेंगे।



उनका ONE में पहला मैच जेम्स नाकाशीमा से होगा, जो पूर्व ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर रहे हैं, लेकिन अब लाइटवेट डिविजन में आने का फैसला लिया है।

नाकाशीमा का रिकॉर्ड 12-2 है। हालांकि उन्हें अपने रेसलिंग गेम के लिए जाना जाता है, लेकिन जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन के साथ ट्रेनिंग कर उन्होंने अपनी स्ट्राइकिंग को भी बेहतर बनाया है।

इज़ागखमेव को उनके प्रोमोशनल डेब्यू में हराकर नाकाशीमा को ONE लाइटवेट रैंकिंग्स में प्रवेश मिल सकता है।

American MMA fighter James Nakashima walks to the Circle for his bout against Luis Santos at ONE: ROOTS OF HONOR

ONE: HEAVY HITTERS में ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन रोमन क्रीकलिआ को मुरात “द बुचर” आयगुन के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना होगा।

कार्ड में इसके अलावा टॉप रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स और तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम का मुकाबला भी होगा।

ONE: HEAVY HITTERS के लिए अन्य मुकाबलों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी।

Kickboxing superstar Roman Kryklia fights Andrei Stoica at ONE: COLLISION COURSE

ONE Championship ने 2022 की पहली तिमाही के इवेंट्स की तारीखों का ऐलान भी कर दिया है।

प्रोमोशन का साल का दूसरा इवेंट ONE: ONLY THE BRAVE 28 जनवरी को होना है। वहीं 11 फरवरी, 25 फरवरी, 11 मार्च और 26 मार्च को लाइव इवेंट्स का प्रसारण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: ONE: WINTER WARRIORS II के मेन कार्ड में फाइटर्स के लिए क्या-क्या चीज़ें दांव पर लगी होंगी

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4