डैनी किंगड Vs. काइरत अख्मेतोव: जीत के 4 तरीके

Danny Kingad meets Kairat Akhmetov at ONE: WINTER WARRIORS II

कई बार फाइट के रद्द होने के बाद क्रमशः #2 रैंक और #4 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड और काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव आमने-सामने आने को तैयार हैं।

दोनों की भिड़ंत इस शुक्रवार, 17 दिसंबर को ONE: WINTER WARRIORS II में होगी, जिसे सिंगापुर इंडोर स्टेडियम से प्रसारित किया जाएगा।

दोनों फाइटर्स का मानना है कि एक जीत उन्हें एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है इसलिए दोनों किसी भी हालत में जीत दर्ज करना चाहेंगे।

यहां जानिए किंगड vs अख्मेतोव मुकाबला किन 4 तरीकों से समाप्त हो सकता है।

#1 अख्मेतोव का क्लिंच गेम 

Exclusive photos from Kazakh flyweight Kairat Akhmetov and South Korean star Dae Hwan Kim’s MMA fight at ONE: COLLISION COURSE II on 25 December

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन अख्मेतोव को क्लिंच गेम में महारत हासिल है इसलिए किंगड के खिलाफ भी वो इसी तरह की रणनीति अपनाना चाहेंगे।

पिछले सालों में उनकी स्ट्राइकिंग में बहुत सुधार आया है, इसी की मदद से उन्होंने रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन को हराया था। मगर किंगड की वुशु स्ट्राइकिंग के खिलाफ बेहतर होगा कि दूरी को कम करने के लिए कज़ाख नेशनल ग्रीको-रोमन रेसलिंग चैंपियन अपनी ग्रैपलिंग स्किल्स का उपयोग ना करें।

अगर वो अपने लेफ्ट क्रॉस की ताकत से फिलीपीनो एथलीट को अवगत करा पाए तो उन्हें अपने विरोधी की बॉडी के ऊपरी हिस्से पर पकड़ बनाने में आसानी होगी।

एक बार क्लिंच गेम में आने के बाद अख्मेतोव को हटा पाना काफी मुश्किल है। उन्होंने किंगड के खिलाफ “द हंटर” शी वेई को भी सर्कल वॉल से सटे रहने के दौरान बढ़त हासिल करते देखा होगा और अख्मेतोव भी उसी तरीके से मैच की गति अपने हिसाब से कंट्रोल करना चाहेंगे।

“द कज़ाख” की ओर से क्लिंच गेम में दमदार पंच और नी स्ट्राइक्स की उम्मीद रखिएगा और साथ ही टेकडाउन करने के मौके भी तलाशते रहेंगे।

#2 किंगड की किक्स

Danny Kingad defeats Xie Wei ONE FIRE FURY DC DUX_1980

अपनी दमदार स्ट्राइक्स को लैंड करवाने के लिए “द किंग” को अपने विरोधी से दूरी बनाए रखनी होगी। अगर वो दूरी बनाने में सफल रहे तो उनकी किक्स मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकती हैं।

एक ऑर्थोडॉक्स स्ट्राइकर का सामना साउथपॉ (बाएं हाथ के) से होगा। इस बीच किंगड को अपनी राइट लो किक और लेफ्ट लो किक को सटीक निशाने पर लैंड करवाना होगा। इससे उन्हें अपने विरोधी के बैलेंस को बिगाड़ने में काफी मदद मिलेगी।

चूंकि अख्मेतोव की लीड लेग बहुत मजबूत है इसलिए किक्स लगाकर किंगड उन्हें टेकडाउन के प्रयास करने से रोक सकते हैं।

Team Lakay के स्टार फ्रंट-फुट पर रहकर अटैक करने वाले स्टाइल की मदद से अपने विरोधी की जांघ पर प्रभावशाली साइड किक्स को लैंड करवा सकते हैं।

किंगड को बॉडी किक्स लगाने से परहेज करना होगा क्योंकि “द कज़ाख” उन किक्स को पकड़ कर फिलीपीनो एथलीट को नीचे गिरा सकते हैं। लेकिन इस बीच स्पिनिंग किक्स के जरिए वो अख्मेतोव के मन में भ्रम भी पैदा कर सकते हैं।



#3 अख्मेतोव का जबरदस्त टॉप गेम

Exclusive photos from Kazakh flyweight Kairat Akhmetov and South Korean star Dae Hwan Kim’s MMA fight at ONE: COLLISION COURSE II on 25 December

ऐसी संभावनाएं कम हैं कि अख्मेतोव अंत तक फिलीपीनो एथलीट के साथ स्टैंड-अप फाइटिंग करते हुए मैच में बने रहेंगे। उनका एनर्जी लेवल डाउन होता जाएगा या फिर निरंतर स्ट्राइक्स का प्रभाव झेलना पड़ेगा इसलिए उन्हें सुनिश्चित करना होगा कि वो खुद को मिले हर मौके का फायदा उठाएं।

अगर वो “द किंग” को टेकडाउन कर पाए तो Arlan MMA Pro Team और Tiger Muay Thai टीम के स्टार को ग्राउंड गेम में बने रहने की हर संभव कोशिश करनी होगी।

ये शायद सबसे अच्छी रणनीति ना हो, लेकिन अख्मेतोव ने ONE में अपने सभी मुकाबले जजों के फैसले से ही जीते हैं। इसलिए उन्हें किंगड के करीब रहकर कोई स्ट्राइक लगाने का मौका देने से बचना होगा।

यानी ग्राउंड गेम में बॉडी पोजिशन को नीचा रखते हुए शॉर्ट पंच, एल्बो और नी स्ट्राइक्स लगानी होंगी। अगर उन्होंने ऊपर उठकर बड़े शॉट्स लगाने की कोशिश की तो किंगड को बचने निकलने का मौका मिल सकता है।

इस तरह की रणनीति से किंगड निराश होने लगेंगे, जिससे “द कज़ाख” टॉप पोजिशन में बने रहकर फाइट को डोमिनेट कर पाएंगे।

#4 किंगड की ग्राउंड अटैक से बच निकलने की क्षमता

Demetrious Johnson defeats Danny Kingad at ONE CENTURY DC DUX_1740

पिछले कुछ सालों में Team Lakay के एथलीट्स के ग्राउंड गेम में सुधार आया है, लेकिन किंगड अगर बॉटम पोजिशन में आए तो उन्हें किसी भी हालत में स्टैंड-अप गेम में वापसी करनी होगी।

26 वर्षीय एथलीट की शारीरिक क्षमता शानदार है इसलिए उनको टेकडाउन करना बहुत कठिन काम है और उन्हें ग्राउंड गेम में रख पाना उससे भी ज्यादा मुश्किल।

इस बीच “द किंग” सबमिशन मूव भी लगा सकते हैं, जिनसे बच पाना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन वो शायद ऐसा ना करें क्योंकि अख्मेतोव का ग्रैपलिंग गेम टॉप लेवल का है।

किंगड को बचने के लिए जगह बनानी होगी और स्टैंड-अप गेम में वापसी कर स्ट्राइकिंग करने को ही पहली प्राथमिकता देनी होगी।

अगर उन्होंने स्वीप लगाया तो उनके पास स्टैंड-अप फाइटिंग का विकल्प खुला होगा, लेकिन उनका टॉप गेम भी अच्छा है, जिसे वो अपने रेसलर प्रतिद्वंदी के खिलाफ अमल में ला सकते हैं।

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: WINTER WARRIORS को जरूर देखना चाहिए

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19