जॉन वेन पार ने नीकी होल्ज़कन की बड़ी चुनौती को स्वीकार किया

Nieky Holzken Elliot Compton ONE BIG BANG II 1920X1280 21 768x512

2020 का अंत इलियट “द ड्रैगन” कॉम्पटन को नॉकआउट कर करने वाले #1 रैंक के लाइटवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन ने 2021 की शुरुआत में एक टॉप एथलीट को चुनौती देने के साथ की।

एक इंस्टाग्राम पोस्ट में होल्ज़कन ने स्ट्राइकिंग लैजेंड जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार को चुनौती दी है।

पार का नाम मॉय थाई और किकबॉक्सिंग की दुनिया के बड़े नामों में गिना जाता है।

ऑस्ट्रेलियाई स्टार अपने महान करियर में 10 वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत चुके हैं और अब वो ग्लोबल स्टेज पर अपना डेब्यू करने को बेताब हैं।

जॉन ने एक समय पर होल्ज़कन को अपने ड्रीम अपोनेंट की संज्ञा दी थी, होल्ज़कन ने भी अपनी चुनौती की शुरुआत इसी बात से की। इस एक वाक्य से ही स्पष्ट हो चुका था कि “द नेचुरल” क्या कहना चाहते हैं।

डच स्टार ने कहा, “जॉन वेन पार, मैंने आपके एक इंटरव्यू में सुना था कि आप मुझे अपने ड्रीम अपोनेंट के तौर पर देखते हैं। अब हम दोनों ONE Championship का हिस्सा हैं, तो क्यों ना उस सपने को सच्चाई का रूप दिया जाए।”

ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने बिना देरी किए चुनौती को स्वीकार कर लिया। उन्होंने जवाब देते हुए कहा, “मैच थाई नियमों के अनुसार होगा,” जिसे होल्ज़कन ने भी अगले ही पल स्वीकार कर लिया।

John Wayne Parr signs with ONE Championship

इंस्टाग्राम पर इस शब्दों के आदान-प्रदान ने मार्शल आर्ट्स वर्ल्ड का ध्यान अपनी ओर खींचा, जिस तरह से दोनों वर्ल्ड चैंपियंस कमेंट सेक्शन में अपनी इच्छाओं को जाहिर करते नजर आए।

ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा ने कहा, “ये मैच वाकई में धमाकेदार होगा।” वहीं ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने कहा, “मैं इसे बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहूंगा।”

बिना कोई संदेह ये दिलचस्प मैच साबित होगा और फैंस भी इस ऐतिहासिक मुकाबले को मिस नहीं करना चाहेंगे।

ये मैच ना सिर्फ जॉन वेन पार के लिए एक ड्रीम मैच है बल्कि दुनिया भर में मौजूद मार्शल आर्ट्स फैंस के लिए भी यही बात कही जा सकती है।

ये भी पढ़ें: जॉन वेन पार ने टोनी जा की फिल्म के यादगार सीन को जिम में दोहराया

किकबॉक्सिंग में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 2 600x400
Muay Thai fighters Suriyanlek Por Yenying and Rustam Yunusov face off ahead of The Inner Circle 34