‘रग रग’ करेंगे गलानी के खिलाफ डेब्यू, स्टैम्प की MMA में वापसी

Alain Ngalani Stamp Fairtex 1200X800 768x512

ONE Championship ने हाल ही में साल 2021 के पहले इवेंट ONE: UNBREAKABLE के आयोजन की घोषणा की है और प्रोमोशन UNBREAKABLE सीरीज के इवेंट्स को दिलचस्प बनाने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है।

सिंगापुर इंडोर स्टेडियम में 2 बड़े प्री-रिकॉर्डेड इवेंट्स के आयोजन की पुष्टि की गई है, लेकिन दोनों का आयोजन अलग-अलग दिन होगा, जिनमें दुनिया के कई टॉप मिक्स्ड मार्शल आर्टिस्ट्स भाग ले रहे होंगे।

Arjan Bhullar defeats Mauro Cerilli at ONE CENTURY DUX 1668.jpg

ONE: UNBREAKABLE II का आयोजन शुक्रवार, 29 जनवरी को होगा, जिसे 2 प्रतिभाशाली हेवीवेट स्टार्स हेडलाइन करेंगे।

मेन इवेंट में इटालियन स्टार मॉरो “द हैमर” सेरिली का सामना रूसी एथलीट अब्दुलबसीर “दागेस्तान मशीन” वागाबोव से होगा।

दोनों रीज़नल लेवल पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन रहे हैं, एक जीत उन्हें ONE हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ चैंपियनशिप मैच दिलाने के करीब पहुंचा सकती है।

इसके अलावा शो में सेनेगल के स्टार एथलीट “रग रग” ओमार केन अपना प्रोमोशनल डेब्यू करेंगे, जो अपने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के शानदार सफर को जारी रखना चाहेंगे।

उनका सामना 4 बार के हेवीवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन एलन “द पैंथर” गलानी से होगा, जो अपनी गज़ब की शारीरिक क्षमता से फैंस को प्रभावित करते आए हैं।

Stamp Fairtex lands a cross on Bi Nguyen

इसके अलावा ONE: UNBREAKABLE III का आयोजन शुक्रवार, 5 फरवरी को होगा।

शो को पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स हेडलाइन करेंगी, जो तीसरे खेल में वर्ल्ड चैंपियन बनने के इरादे से आगे बढ़ रही हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में अभी तक अपराजित रहीं स्टैम्प एक और जीत दर्ज कर अपने परफेक्ट रिकॉर्ड को कायम रखना चाहेंगी और एटमवेट रैंकिंग्स में भी टॉप स्थानों पर पहुंचना चाहेंगी।

ऐसा करने के लिए थाई स्टार को अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रहीं यूक्रेनियाई मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स चैंपियन एल्योना रसोहायना को हराना होगा, जिनका रिकॉर्ड 12-4 का है और अपने 83% मुकाबले सबमिशन से जीते हैं।

को-मेन इवेंट में #2 रैंक के कंटेंडर शोको साटो की भिड़ंत फैब्रिसियो “वंडर बॉय” एंड्राडे से होगी। जापानी स्टार अपनी 36वीं जीत हासिल करना चाहेंगे, जो उन्हें ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ मैच दिला सकती है।

ONE: UNBREAKABLE II और III के अन्य मुकाबलों की आने वाले हफ्तों में पुष्टि कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: ONE: UNBREAKABLE का पूरा बाउट कार्ड सामने आया

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)