ONE Super Series मॉय थाई फ्लाइवेट डिविजन पर एक नजर

Rodtang Jitmuangnon Petchdam Petchyindee Academy

ONE Super Series मॉय थाई फ्लाइवेट डिविजन में एक से बढ़कर एक एथलीट्स मौजूद हैं।

आमतौर पर इस डिविजन के एथलीट्स ऊंचे भार वर्ग के एथलीट्स के मुकाबले साइज़ में थोड़े छोटे नजर आते हैं। जिसका मतलब ये है कि उनके मूव्स में ना केवल तेजी होगी बल्कि स्टैमिना भी बेहतर होता है। इसी कारण फ्लाइवेट डिविजन में कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स मौजूद हैं।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए यहां आप ONE Super Series मॉय थाई फ्लाइवेट डिविजन पर एक नजर डाल सकते हैं।

वर्ल्ड चैंपियन

मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन को हरा पाना बहुत कठिन काम है।

सितंबर 2018 में हुए ONE: CONQUEST OF HEROES में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में सर्जियो “समुराई” वील्ज़न को हराने के बाद से उन्होंने हार का मुंह नहीं देखा है।

Jitmuangnon टीम के स्टार को अपने हाथों का प्रयोग करना बहुत पसंद है। उनके पंचों का प्रभाव इतना होता है कि बड़े से बड़ा एथलीट भी दर्द से कराहता हुआ नजर आता है।

उदाहरण के तौर पर, इस साल जनवरी में हुए ONE: A NEW TOMORROW में उन्होंने जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी के खिलाफ शानदार अंदाज में अपने वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड किया था। दमदार बॉडी शॉट्स की मदद से उन्होंने हैगर्टी को पहले ही राउंड में एक से अधिक बार नॉकडाउन किया था। वहीं, तीसरे राउंड में वो कुल 3 बार ऐसा करने में सफल रहे और अंत में TKO (तकनीकी नॉकआउट) से जीत प्राप्त की।

अब उनका ONE में रिकॉर्ड 8-0 का हो चुका है और डिविजन के बेस्ट एथलीट्स को भी हरा चुके हैं। “द आयरन मैन” के 2 ऐसे प्रतिद्वंदी रहे हैं, जिन्होंने भी तक अपने सभी प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दी है।

रोडटंग के अगले प्रतिद्वंदी

“द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन, रोडटंग के टीम मेंबर हैं और फिलहाल #1 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर हैं। लेकिन दोनों एक ही टीम यानी Jitmuangnon Gym से आते हैं तो उनका मैच होने की संभावनाएं बेहद कम हैं।

लेकिन पानपयाक #2 रैंक के कंटेंडर “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियतमू9 के खिलाफ धमाकेदार मुकाबले के लिए रोडटंग को तैयार कर सकते हैं।

रोडटंग की ही भांति, “द किकिंग मशीन” भी अभी तक ONE में अपराजित रहे हैं। वो लाओ चेट्रा, रुई बोटेल्हो और पानपयाक को भी हरा चुके हैं। इस शुक्रवार, 11 सितंबर को ONE: A NEW BREED II में वो फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद को हराकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे।

जुलाई में पानपयाक को हराने के बाद खालेद के खिलाफ बड़ी जीत उन्हें चैंपियन के खिलाफ वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच के एक कदम और भी करीब पहुंचा सकती है।

सुपरलैक के दमदार मूव्स उनके निकनेम को सटीक तरीके से परिभाषित करते हैं। Kiatmoo9 टीम के स्टार एथलीट का लेफ्ट लेग उनके प्रतिद्वंदियों को खूब क्षति पहुंचाता है। वो सही समय पर और सटीक निशाने पर इसे लैंड करवाते हैं और इसी की मदद से ONE में 3 मैचों में जीत दर्ज कर सके हैं।

पूर्व चैंपियन

ONE Flyweight Muay Thai World Champions Rodtang and Haggert show respect

हैगर्टी पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और अभी भी रैंकिंग्स में शामिल टॉप-5 एथलीट्स में से एक हैं। एक या 2 बड़ी जीत दर्ज करने के बाद वो एक बार फिर वर्ल्ड टाइटल के करीब पहुंच सकते हैं।

हालांकि, उन्हें रोडटंग के खिलाफ लगातार 2 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन इससे पहले वो जनवरी 2019 में ONE: ETERNAL GLORY में जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी और उसके 4 महीने बाद ONE: FOR HONOR में लैजेंड सैम-ए गैयानघादाओ को भी हरा चुके हैं।

गैयानघादाओ को हराकर ही “द जनरल” ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने थे।

बेहतरीन मॉय थाई स्किल्स की मदद से हैगर्टी ONE के बेस्ट फ्लाइवेट एथलीट्स को हराने में सक्षम हैं और सैम-ए के खिलाफ वर्ल्ड-क्लास परफॉर्मेंस कर वो ऐसा साबित भी कर चुके हैं। इससे एक्सपर्ट्स भी जानना चाहते थे कि ब्रिटिश स्टार ने ऐसा क्या किया, जिससे उनके सामने मॉय थाई लैजेंड पस्त हो गए।



चैंपियन के लिए खतरा साबित हो सकते हैं ये 3 एथलीट्स

Japanese striker Taiki Naito cracks Savvas Michael Petchyindee Academy with a punch

चूंकि रोडटंग के ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने रहने तक पानपयाक अपने टीम मेंबर के साथ रिंग में नहीं उतरेंगे लेकिन वो तब तक रोडटंग के लिए खतरा बनने वाले एथलीट्स को अपने टीम मेंबर से दूर रख सकते हैं।

मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी, टाईकी “साइलेंट स्निपर” नाइटो और इलायस “द स्नाइपर” महमूदी, रोडटंग के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

मोंग्कोलपेच का ONE में आखिरी मैच कंबोडियाई स्टार सोक थय के खिलाफ आया था। थय 3 राउंड तक चले उस मुकाबले में बैकफुट पर जाने को तैयार नहीं थे लेकिन मोंग्कोलपेच ने भी अपना धैर्य नहीं खोया और दूर रहकर अपनी स्ट्राइक्स लगा रहे थे।

काउंटर मूव्स की मदद से ही उन्हें अलेक्सी सेरपिसोस “फेट” और जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी के खिलाफ जीत मिली थी। उनकी रणनीति और स्टाइल रोडटंग से विपरीत है, जिसका मतलब ये है कि अगर कभी इनका आमना-सामना होता भी है तो वो रोडटंग के गेम प्लान में नहीं फंसने वाले।

दूसरी ओर, नाइटो से पार पाना बड़े-बड़े एथलीट्स के लिए भी आसान नहीं है। फरवरी में हुए ONE: WARRIOR’S CODE में फैंस ने “द बेबी फेस किलर” सवास माइकल पेटयिंडी एकेडमी के खिलाफ उनका मैच देखा था, जिसमें वो अपने प्रतिद्वंदी से एक कदम आगे का सोचकर मूव्स का इस्तेमाल कर रहे थे। जैसे ही सवास आगे आकर किक लगाने की कोशिश करते, वो पुश किक्स की मदद से उन किक्स को विफल कर दे रहे थे।

देखना दिलचस्प होगा कि अगर नाइटो उसी तरह के गेम प्लान का इस्तेमाल रोडटंग के खिलाफ करते हैं। हालांकि, थाई स्टार सवास से कहीं अधिक आक्रामक और उनके मूव्स में सवास से ज्यादा ताकत भी है।

महमूदी ऐसे फ्लाइवेट मॉय थाई स्पेशलिस्ट हैं जो किसी भी क्षण मैच को समाप्त करने का सामर्थ्य रखते हैं। यूकीनोरी ओगासवारा के खिलाफ जीत और पेचडम के खिलाफ हार झेलने के बाद दिसंबर 2019 में हुए ONE: MARK OF GREATNESS में उन्होंने ONE के सबसे बेहतरीन एथलीट्स में से एक लर्डसीला फुकेत टॉप टीम को चौंका दिया था।

महमूदी के पास कई अलग-अलग तरह के मूव्स मौजूद हैं लेकिन उनकी किक्स जिन्हें वो पंच और एल्बोज के साथ लगाना पसंद करते हैं। इन सभी मूव्स का एक ही समय पर उपयोग उनके प्रतिद्वंदियों को ये सोचने पर मजबूर कर देता है कि उन्हें अब आगे क्या करना चाहिए।

पूर्व वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर

Petchdam Petchyindee Academy dresses as a shark during his arena entrance

इसी साल जुलाई में रोडटंग के खिलाफ हार झेलने के बाद भी पूर्व ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन पेचडम “द बेबी शार्क” पेटयिंडी एकेडमी इस डिविजन के टॉप स्टार्स में से एक बने हुए हैं।

हालांकि, अपने ONE करियर में उन्हें 2 बड़ी हार भी झेलनी पड़ी हैं लेकिन पेचडम, जोश “टाइमबॉम्ब” टोना, कैनी “पिटबुल” त्से, मासाहिडे “क्रेजी रेबिट”कूडो, इलायस “द स्नाइपर” महमूदी और मोमोटारो को हरा चुके हैं।

सुपरलैक की ही तरह पेचडम भी साउथपॉ (बाएं हाथ के) एथलीट हैं, जिनकी लेफ्ट किक्स बहुत प्रभावशाली साबित होती हैं। वो टोना की बॉडी पर दमदार लेफ्ट किक लगाकर नॉकआउट जीत हासिल कर चुके हैं। हालांकि, उन्होंने नी स्ट्राइक भी लगाई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार अपनी सुध खो बैठे थे, लेकिन इससे पहले आधा काम उनकी लेफ्ट किक कर चुकी थी।

उभरता हुआ स्टार

Muay Thai fighters Huang Ding and Fahdi Khaled do battle at ONE: NO SURRENDER II

खालेद के ONE Championship सफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। जनवरी 2019 में अपने डेब्यू मैच में उनका सामना रोडटंग (उस समय चैंपियन नहीं थे) से हुआ और उन्होंने फ्यूचर चैंपियन को आखिरी सेकंड तक दबाव में लाए रखा था।

ONE से एक साल दूर रहकर थाईलैंड के मॉय थाई सर्किट में उन्होंने अपनी स्किल्स में काफी सुधार किया और ONE: NO SURRENDER II में हुआंग डिंग को सर्वसम्मत निर्णय से हराकर धमाकेदार वापसी की थी।

“द ग्लैडिएटर” का अटैकिंग स्टाइल उन्हें फ्लाइवेट डिविजन के टॉप एथलीट्स के लिए एक कडा प्रतिद्वंदी साबित करता है। वो ऐसे कॉम्बिनेशन लगाते हैं, जो आमतौर पर किसी मॉय थाई एथलीट द्वारा प्रयोग में नहीं लाए जाते हैं और वो लगातार मूवमेंट भी करते रहते हैं।

इस शुक्रवार सुपरलैक के खिलाफ किकबॉक्सिंग बाउट में बड़ी जीत उन्हें रैंकिंग्स में शामिल टॉप-5 एथलीट्स में जगह दिला सकती है।

ये भी पढ़ें: ONE: A NEW BREED II के पूरे मैच कार्ड की घोषणा

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35