ONE: A NEW BREED II में स्टार्स के लिए क्या-क्या दांव पर लगा होगा

ONE: A NEW BREED II Superstars

ONE Championship की ‘A NEW BREED’ सीरीज के दूसरे इवेंट में सभी 12 मार्शल आर्टिस्ट्स जीत के इरादे से रिंग में उतरने वाले हैं।

कुछ एथलीट्स अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहेंगे तो कुछ रैंकिंग्स में ऊंचा स्थान प्राप्त करना चाहेंगे। वहीं, कुछ ऐसे भी होंगे जो यादगार अंदाज में जीत दर्ज कर ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने का प्रयास करेंगे।

यहां आप देख सकते हैं कि शुक्रवार, 11 सितंबर को ONE: A NEW BREED II में 12 एथलीट्स के लिए क्या-क्या चीजें दांव पर लगी होंगी।

पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम और शॉन क्लेंसी

मेन इवेंट में फैंस को एक धमाकेदार मैच के होने की उम्मीद रखनी चाहिए क्योंकि ये एक ऐसा मुकाबला है जहां, पोंगसिरी पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम और शॉन “क्लबर” क्लेंसी, 2 मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियंस आमने-सामने आने वाले हैं।

ये दोनों एथलीट्स के लिए बेहद महत्वपूर्ण मैच है, खासतौर पर PK.Saenchai Muaythaigym के प्रतिनिधि के लिए।

पोंगसिरी, 4 बार के मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं, का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 153-33-11 का है और वो अगले मैच में जीत की लय में वापसी करने का हर संभव प्रयास करने वाले हैं। ग्लोबल स्टेज पर पहले 2 मैचों में उनका सामना खुद से ताकतवर फेदरवेट डिविजन के एथलीट्स से हुआ था। दोनों मैचों में उन्होंने अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दी लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

अब 29 वर्षीय स्टार ने बेंटमवेट डिविजन में आने का फैसला लिया है। एक ऐसा डिविजन जहां उन्हें सबसे अच्छा महसूस होता है इसलिए अब उनके सामने अपने ही साइज़ के एथलीट्स मौजूद होंगे। लेकिन बेंटमवेट डिविजन की पहली चुनौती से पार पाना थाई एथलीट के लिए आसान नहीं होगा।

क्लेंसी ONE Super Series के किसी मैच में भाग लेने वाले पहले आयरिश एथलीट बनने वाले हैं। उन्हें इस मैच से पहले अच्छा मोमेंटम प्राप्त है। “क्लबर” ने मार्च 2019 में WBC इंटरनेशनल टाइटल, उसके 4 महीने बाद WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बने और WBC मॉय थाई फाइटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी जीता था।

दोनों ही सुपरस्टार्स ONE वर्ल्ड टाइटल शॉट हासिल करने के लक्ष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं। दोनों को ही फ्रंटफुट पर रहकर स्ट्राइक्स लगाना बेहद पसंद है। वहीं, उनका फाइटिंग स्टाइल इस मुकाबले को धमाकेदार सिद्ध करने वाला है।

सुपरलैक कियातमू9 और फाहदी खालेद

को-मेन इवेंट में रैंकिंग्स में टॉप-5 में अपनी जगह पक्की करने के लिए “द किकिंग मशीन” सुपरलैक कियातमू9 और फाहदी “द ग्लैडिएटर” खालेद ONE Super Series किकबॉक्सिंग फ्लाइवेट मैच में आमने-सामने आएंगे।

सुपरलैक ONE Super Series के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग, दोनों डिविजन में #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर हैं और वो अभी भी आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। खासतौर पर, जुलाई में #1 रैंक के मॉय थाई कंटेंडर “द एंजेल वॉरियर” पानपयाक जित्मुआंगनोन के खिलाफ मिली जीत के बाद उनका मनोबल और भी ऊंचा हुआ है।

बुरीराम निवासी एथलीट अगर इस शुक्रवार यादगार जीत दर्ज करने में सफल रहते हैं तो वो अपने डिविजन के टॉप एथलीट्स में शामिल हो जाएंगे।

लेकिन इस मैच में जीत से सबसे अधिक फायदा खालेद को पहुंच सकता है।

ट्यूनीशियाई एथलीट के ONE सफर की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। उन्हें जनवरी 2019 में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ हार मिली। लेकिन खालेद ने उसके बाद खुद में सुधार किया और इसी सुधार की मदद से वो अगस्त में ONE: NO SURRENDER II में चीनी स्ट्राइकर हुआंग डिंग के खिलाफ जीत दर्ज करने में सफल रहे।

अगर “द ग्लैडिएटर”, “द किकिंग मशीन” को उलटफेर का शिकार बना पाते हैं तो वो ना केवल रैंकिंग्स के टॉप 5 में शामिल हो सकते हैं बल्कि इससे सुपरलैक को भी रैंकिंग में नुकसान झेलना पड़ सकता है।

सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई और मिलाग्रोस लोपेज़

Supergirl Jaroonsak Muaythai vs. Milagros Lopez at ONE: A NEW BREED II

जिस मैच का सभी को इंतज़ार है, वो है सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई का डेब्यू मैच। सुपरगर्ल, वंडरगर्ल फेयरटेक्स की छोटी बहन हैं।

उनकी उम्र अभी केवल 16 साल है और उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 37-5-1 का हो चुका है और उनकी नी स्ट्राइक्स बड़े से बड़े एथलीट को भी फिनिश करने में सक्षम हैं।

सुपरगर्ल ONE Super Series मॉय थाई एटमवेट डिविजन में अपनी एक अलग पहचान बनाना चाहती हैं और इस शुक्रवार उनके पास मौका होगा कि वो अपने प्रदर्शन से फैंस को प्रभावित करें।

ऐसा करने के लिए उन्हें मिलाग्रोस लोपेज़ की चुनौती से पार पाना होगा। 24 वर्षीय अर्जेंटीनी मॉय थाई चैंपियन भी अपना प्रोमोशनल डेब्यू कर रही हैं। चाहे उनके पास अपनी युवा प्रतिद्वंदी जितना अनुभव ना हो लेकिन उनके पंच, किक्स और क्लिंचिंग गेम 16 वर्षीय सुपरगर्ल को चौंका सकते हैं।

इसके अलावा इस मैच में इतिहास रचा जाएगा क्योंकि सुपरगर्ल ONE Super Series के किसी मैच में भाग लेने वाली सबसे युवा एथलीट बनने वाली हैं। वहीं, लोपेज़ रिंग में उतरते ही ONE में आने वाली पहली अर्जेंटीनी स्टार बन जाएंगी।

इस ऐतिहासिक मैच में कोई भी हारना तो बिल्कुल नहीं चाहेगा।



प्राच बुआपा और ब्रोगन स्टीवर्ट-अंग

Prach Buapa vs. Brogan Stewart-Ng at ONE: A NEW BREED II

एमेच्योर करियर में सफलता प्राप्त करने के बाद 2 बेहतरीन स्ट्राइकर्स अब अपना मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डेब्यू करने वाले हैं।

प्राच “सुपरबेस्ट” बुआपा मॉय थाई बैकग्राउंड से आते हैं, जहां उनका प्रोफेशनल रिकॉर्ड 10-2 का रहा था। यहां तक कि वो थाईलैंड में एमेच्योर लेवल पर मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैचों में भी भाग ले चुके हैं। इस दौरान वो One Shin Cup चैंपियन बने, एमेच्योर लीग टाइटल जीता, जिसे शेनन “वनशिन” विराचाई ने शुरू किया था।

अब बुआपा को ONE में सफलता प्राप्त करने के लिए किसी भी हालत में अपनी जीत की लय को बरकरार रखना होगा।

ऐसा करने के लिए उन्हें ब्रोगन “ब्रोकन हार्ट” स्टीवर्ट-अंग की चुनौती से पार पाना होगा, जो ONE में पहचान बनाने के लिए बुआपा के जितने ही प्रतिबद्ध हैं।

स्टीवर्ट-अंग ऑस्ट्रेलियाई टायक्वोंडो चैंपियन रह चुके हैं, मॉय थाई मैचों में भी भाग ले चुके हैं और रेसलिंग बैकग्राउंड से आते हैं इसलिए उनके स्किल सेट पर किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। वो Bangkok Fight Lab में ट्रेनिंग करते हैं, ये वही जगह है जहां विराचाई भी ट्रेनिंग करते हैं।

दोनों एथलीट्स “वनशिन” को जानते हैं, अपने-अपने देश के लोगों का सिर गर्व से ऊंचा करने के लिए रिंग में उतरने वाले हैं और अपने डेब्यू मैच को जरूर यादगार बनाना चाहेंगे।

अबु मुस्लिम अलिखानोव और पास्कल जेस्कीवीज़

Abu Muslim Alikhanov vs. Pascal Jaskiewiez at ONE: A NEW BREED II

लाइटवेट डिविजन में एक क्लासिक ग्रैपलर और स्ट्राइकर की भिड़ंत देखने को मिलेगी क्योंकि मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स कॉन्टेस्ट में एक तरफ होंगे दागेस्तानी रेसलर अबु मुस्लिम अलिखानोव और उनके सामने होंगे फ्रेंच मॉय थाई स्टार पास्कल “Money P” जेस्कीवीज़।

अलिखानोव का प्रोफेशनल रिकॉर्ड 2-0 का है, रूस में नेशनल यूथ रेसलिंग फाइनलिस्ट रह चुके हैं और फुकेत में स्थित Tiger Muay Thai जिम में ट्रेनिंग करते हैं। वो लाइटवेट डिविजन में अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं और अपने हमवतन एथलीट्स मरात “कोबरा” गफूरोव, युसुप सादुलेव और सायिद “दाग़ी” हुसैन अर्सलानअलीएव की ही भांति सफलता प्राप्त करना चाहते हैं।

लेकिन अपना सपना पूरा करने के लिए उन्हें जेस्कीवीज़ की चुनौती से पार पाना होगा।

फ्रेंच स्टार Bangla Stadium चैंपियन रह चुके हैं जो अब पटाया में रह रहे हैं और Venum Training Camp में मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट की निगरानी में ट्रेनिंग करते हैं। उनका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में प्रोफेशनल रिकॉर्ड 2-1 का है और ग्लोबल स्टेज पर धमाकेदार जीत से शुरुआत करना चाहते हैं।

इनमें से किसका प्रदर्शन बेहतर होगा और किसे मिलेगी उनके प्रोफेशनल करियर की तीसरी जीत?

विट्चयाकोर्न निअमथानोम और खालिद फ्रिगिनी

Witchayakorn Niamthanom vs. Khalid Friggini at ONE: A NEW BREED II

ONE: A NEW BREED II की शुरुआत डेब्यू कर रहे 2 एथलीट्स के बीच होने वाले मैच से होगी और दोनों ही एथलीट्स अपने-अपने डेब्यू को यादगार बनाने का हरसंभव प्रयास करने वाले हैं।

इसके अलावा ये थाईलैंड के 2 सबसे सम्मानित जिम के स्टार्स की भिड़ंत भी है, जो रिंग में अपनी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्किल्स से सभी को प्रभावित करने को बेताब हैं।

विट्चयाकोर्न “सुपरबेंज़” निअमथानोम का, जिनके पास थाई बॉक्सिंग स्किल्स हैं, 2-1 का रिकॉर्ड है और बैंकॉक में स्थित Yorky Mixed Martial Arts का प्रतिनिधित्व करने वाले हैं।

वो डेब्यू कर रहे खालिद “मॉन्स्टर” फ्रिगिनी के खिलाफ अपनी तीसरी प्रोफेशनल जीत हासिल करने का प्रयास करेंगे लेकिन ऐसा करना उनके लिए इतना आसान नहीं होगा।

फ्रिगिनी मोरक्कन किकबॉक्सिंग नेशनल चैंपियन रह चुके हैं, Venum Training Camp का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और खालेद, सैमी “AK47” सना और ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन अलावेर्दी “बेबीफेस किलर” रामज़ानोव जैसे ONE Super Series के टॉप एथलीट्स के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं।

“मॉन्स्टर” को उम्मीद है कि उन्हें इस मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स बाउट में उनकी किकबॉक्सिंग से काफी फायदा पहुंच सकता है। अगर वो ऐसा करने में सफल रहते हैं तो खुद के साथ-साथ अपने ट्रेनिंग कैंप का भी नाम ऊंचा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: ONE: A BREED II के लिए पूरे कार्ड की घोषणा

विशेष कहानियाँ में और

Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout