इन 5 कारणों से आपको ‘ONE On TNT III’ को जरूर देखना चाहिए

Nieky Holzken Elliot Compton ONE BIG BANG II 1920X1280 21 768x512

“ONE on TNT” सीरीज के पहले 2 इवेंट्स में जबरदस्त एक्शन देखा गया और “ONE on TNT III” से भी उसी तरह के एक्शन की उम्मीद होगी।

शो गुरुवार, 22 अप्रैल को प्रसारित होगा और कार्ड में बड़े स्ट्राइकिंग सुपरस्टार्स से लेकर सबमिशन स्पेशलिस्ट्स भी शामिल हैं।

यहां जानिए उन 5 कारणों के बारे में कि क्यों आपको “ONE on TNT III” के मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और मॉय थाई एक्शन को मिस नहीं करना चाहिए।

#1 ‘द फ्लैश’ के खिलाफ मैच से पहले लिनेकर नॉकआउट जीत की तलाश में

जॉन “हैंड्स ऑफ स्टोन” लिनेकर को उत्तर अमेरिका में सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड पंच लगाने वाले एथलीट्स में से एक माना जाता है। अब वो अपनी जबरदस्त नॉकआउट पावर की मदद से ONE वर्ल्ड चैंपियन बनना चाहते हैं।

ब्राजीलियाई स्टार 14 नॉकआउट जीत दर्ज कर चुके हैं और ONE: DAWN OF VALOR में अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में मुईन “ताजिक” गफूरोव के खिलाफ शानदार अंदाज में जीत दर्ज की थी।

उसके बाद नवंबर में हुए ONE: INSIDE THE MATRIX III में पूर्व ONE बेंटमवेट वर्ल्ड चैंपियन केविन “द सायलेन्सर” बेलिंगोन को हराकर अपनी पंद्रहवीं नॉकआउट जीत हासिल की।

उस जीत के बाद “हैंड्स ऑफ स्टोन” डिविजन में #1 रैंक के कंटेंडर बने। अब “ONE on TNT III” में ट्रॉय “प्रीटी बॉय” वर्थेन के खिलाफ जीत उन्हें बिबियानो “द फ्लैश” फर्नांडीस के खिलाफ वर्ल्ड टाइटल शॉट दिला सकती है।

लिनेकर ने वापसी से पहले कहा, “मैं सबसे खतरनाक ONE बेंटमवेट फाइटर हूं, मुझे कोई नहीं रोक सकता। मेरे और वर्ल्ड चैंपियनशिप के बीच में जो भी आएगा, उसे हार झेलनी पड़ेगी।”

#2 वर्थेन करना चाहेंगे वापसी

वर्थेन के लिए लिनेकर की चुनौती से पार पाना आसान नहीं होगा, लेकिन इस मैच में जीत अमेरिकी सुपरस्टार को बहुत फायदा पहुंचा सकती है।

ONE: COLLISION COURSE में #3 रैंक के बेंटमवेट कंटेंडर युसुप सादुलेव के खिलाफ अपने करियर की पहली हार झेलने के बाद वर्थेन इस एक ही जीत के साथ शानदार लय प्राप्त कर सकते हैं।

Sanford MMA टीम के स्टार ने हार से सबक लिया और वही सबक उन्हें जीत प्राप्त करने का प्रोत्साहन दे रहा है।

उनका ग्रैपलिंग गेम लिनेकर के लिए मुसीबत बन सकता है, साथ ही वो लिनेकर को हराकर बेंटमवेट रैंकिंग्स में अपनी जगह पक्की कर सकते हैं।

दोनों ने अपने लिए बड़े लक्ष्य तैयार किए हुए हैं इसलिए दोनों के बीच जबरदस्त एक्शन का देखा जाना तय है।



#3 फ्लाइवेट कंटेंडर्स वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच प्राप्त करने के लिए भिड़ेंगे

ग्रैपलिंग स्टार रीस “लाइटनिंग” मैकलेरन और नॉकआउट आर्टिस्ट युया “लिटल पिरान्हा” वाकामत्सु फ्लाइवेट बाउट में एक-दूसरे की स्किल्स को परखने की कोशिश करेंगे।

मैकलेरन बेंटमवेट किंग फर्नांडीस को चैलेंज करने के बाद फ्लाइवेट डिविजन में आए थे और तभी से टॉप कंटेंडर्स में से एक बने रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई स्टार सबमिशन फिनिश करने में महारत रखते हैं और इससे पहले अलेक्सी “द जायंट” टोइवोनन और गुरदर्शन “सेंट लॉयन” मंगत को हरा चुके हैं।

ONE में अपने पहले 2 मैचों में #2 रैंक के फ्लाइवेट कंटेंडर डैनी “द किंग” किंगड और #1 रैंक के कंटेंडर डिमिट्रियस “माइटी माउस” जॉनसन के खिलाफ हार के बाद वाकामत्सु लगातार 3 जीत दर्ज कर चुके हैं, जिनमें पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो के खिलाफ नॉकआउट जीत भी शामिल है।

वाकामत्सु और मैकलेरन अब क्रमशः #4 और #5 रेंक के फ्लाइवेट कंटेंडर्स हैं और एक जीत उन्हें काफी फायदा पहुंचा सकती है।

दोनों एथलीट्स किसी भी क्षण मैच को समाप्त करने की क्षमता रखते हैं, दोनों के स्किल सेट काफी अलग हैं और हमेशा जीत के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। दोनों इस बात से भी अच्छी तरह वाकिफ हैं कि एक बड़ी जीत उन्हें एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ चैंपियनशिप मैच के करीब पहुंचा सकती है।

#4 स्ट्राइकिंग लैजेंड्स का ड्रीम मुकाबला

जॉन वेन “द गनस्लिंगर” पार और नीकी “द नेचुरल” होल्ज़कन के रूप में 2 स्ट्राइकिंग लैजेंड्स कैच वेट मॉय थाई बाउट में भिड़ने को तैयार हैं।

पार ONE Super Series में एक साथी लैजेंड एथलीट का सामना करने के लिए रिटायरमेंट से वापसी कर रहे हैं। उनका सामना होल्ज़कन से होगा, जिनके खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई स्टार हमेशा से मैच चाहते थे।

डच स्टार के लिए ये खास मैच होगा, क्योंकि वो किकबॉक्सिंग स्पेशलिस्ट हैं, वहीं पार अपनी बेहतरीन मॉय थाई स्किल्स से बढ़त बनाने की कोशिश करेंगे।

“द नेचुरल” का मानना है कि उनकी नॉकआउट पावर इस मॉय थाई मुकाबले को दिलचस्प बनाने वाली है।

#5 अल्वारेज़ की नजरें गफूरोव और यूं के मैच पर

पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मरात “द कोबरा” गफूरोव ने ONE: COLLISION COURSE में लोवेन टायनानेस को उनके करियर की पहली हार का स्वाद चखाकर जीत की लय में वापसी की थी।

फेदरवेट चैंपियन बनने के दौरान गफूरोव ने ONE का बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उस दौरान उन्होंने लगातार 6 मैचों में रीयर-नेकेड चोक लगाकर जीत दर्ज की थी और अब नए डिविजन के टाइटल पर नजरें बनाए हुए हैं।

“कोबरा” का सामना अब दक्षिण कोरिया के ओक रे यूं से होगा। यूं ने जापान में कई टाइटल्स जीते हैं, लेकिन अब ONE में उनके लिए प्रतिद्वंदिता का स्तर काफी हद तक बढ़ गया है।

फिर भी यूं की स्ट्राइकिंग को कम नहीं आंका जाना चाहिए और वो कभी सबमिशन से हारे नहीं हैं। अपने ONE डेब्यू में इतने बड़े स्टार के खिलाफ जीत दर्ज कर सुर्खियां बटोर सकते हैं।

खास बात ये है कि इस मैच का विजेता #5 रैंक का लाइटवेट कंटेंडर बन जाएगा और उससे एक हफ्ते बाद ही “ONE on TNT IV” में एडी “द अंडरग्राउंड किंग” अल्वारेज़ का सामना करना होगा।

ये भी पढ़ें: ‘ONE on TNT III’ के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35