ONE: BATTLEGROUND के स्टार्स द्वारा किए गए 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स

Leandro Ataides _D4S2575 768x511

ONE: BATTLEGROUND, जिसकी इसी हफ्ते घोषणा हुई है। ये इवेंट धमाकेदार एक्शन के लिए तैयार है जिसमें कई बेहतरीन नॉकआउट आर्टिस्ट परफॉर्म करने वाले हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स, मॉय थाई और किकबॉक्सिंग बाउट्स में कई बेहतरीन स्ट्राइकर्स फाइट करेंगे, जो क्षण भर में मैच को समाप्त कर सकते हैं।

शुक्रवार, 30 जुलाई को होने वाले इवेंट से पहले यहां आप ONE: BATTLEGROUND के स्टार्स के 5 सबसे शानदार नॉकआउट्स को देख सकते हैं।

#1 सैम-ए ने वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया

सैम-ए गैयानघादाओ ने अक्टूबर 2020 में हुए ONE: REIGN OF DYNASTIES में वर्ल्ड टाइटल चैलेंजर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना को हराकर स्ट्रॉवेट डिविजन में अपने अपराजित रिकॉर्ड को कायम रखा था।

ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने दूसरे राउंड तक टोना को 3 बार नॉकडाउन कर तकनीकी नॉकआउट से जीत हासिल की थी।

पहला नॉकडाउन तब आया, जब थाई लैजेंड ने अपने विरोधी की पुश किक को स्ट्रेट लेफ्ट हैंड से काउंटर किया। जब टोना वापस खड़े हुए तो सैम-ए ने दमदार राइट हुक्स और लेफ्ट हाई किक्स से दबाव बनाना जारी रखा और उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई स्टार को एक और लो किक लगाने के बाद नीचे गिराया।

मैच “टाइमबॉम्ब” के हाथों से निकलता जा रहा था, जो वर्ल्ड चैंपियन को बैकफुट पर धकेलने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन लगातार अपनी ओर आ रहीं स्ट्राइक्स की वजह से वो ऐसा करने में नाकाम साबित हो रहे थे।

कई राइट हुक्स और लेफ्ट हाई किक्स के बाद एक स्ट्रेट लेफ्ट के बाद टोना मैट पर जा गिरे और अगले ही पल सैम-ए को विजेता घोषित कर दिया गया।

अब 30 जुलाई को उन्हें थाई स्टार प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम के खिलाफ अपने टाइटल को डिफेंड करना है।

#2 आंग ला न संग ने लाइट हेवीवेट टाइटल अपने नाम किया

आंग ला “द बर्मीज़ पाइथन” न संग ने अपने करियर में कई शानदार फिनिश अपने नाम किए हैं, लेकिन ONE: QUEST FOR GOLD में अलेक्सांद्रे “बेबेज़ाओ” मशाडो के खिलाफ जीत उनके लिए सबसे खास रही।

म्यांमार के हीरो ONE मिडलवेट वर्ल्ड चैंपियन थे और दूसरे वर्ल्ड टाइटल की तलाश में दूसरे डिविजन में आए। जहां उन्होंने ONE लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच में अपने विरोधी को 56 सेकंड में फिनिश कर दिया था।

आंग ला न संग ने ब्राजीलियाई एथलीट के गेम को परखने के बाद जैब और राइट लो किक लगाई। मशाडो ने उन स्ट्राइक्स का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया था, लेकिन इससे वो “द बर्मीज़ पाइथन” के गेम में जा फंसे।

“बेबेज़ाओ” सर्कल वॉल से सटे थे, वहीं आंग ला न संग ने ऐसे दिखाया जैसे वो जैब लगाने वाले हैं। मशाडो उससे बच निकलने की कोशिश में बाईं तरफ चले गए, अगले ही पल Sanford MMA के स्टार की राइट शिन (घुटने के नीचे का अगला हिस्सा) उनके सिर पर जाकर लैंड हुई।

हालांकि, BJJ स्टाइलिस्ट अपने बाएं हाथ को ऊपर कर स्ट्राइक को कुछ हद तक ब्लॉक करने में सफल रहे, लेकिन आंग ला न संग की स्ट्राइक की पावर के सामने वो हार मान बैठे। मशाडो के मैट पर गिरने के साथ ही “द बर्मीज़ पाइथन” 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बने।



#3 अटाईडिस ने अपने विरोधी को खतरनाक तरीके से नॉकआउट किया

लिएंड्रो “वुल्फ़” अटाईडिस एक खतरनाक एथलीट हैं, BJJ स्किल्स शानदार हैं और उनका स्ट्राइकिंग गेम बहुत ज्यादा खतरनाक है।

ब्राजीलियाई सुपरस्टार ने दिसंबर 2016 में हुए ONE: AGE OF DOMINATION में मोहम्मद “फ्लेक्स” अली को दूसरे राउंड में फ्लाइंग नी लगाकर नॉकआउट किया था।

राउंड में 30 सेकंड शेष थे, तभी “वुल्फ़” की स्पिनिंग बैकफिस्ट के प्रभाव से अली सर्कल वॉल की तरफ चले गए। इस बीच अटाईडिस ने अपने शानदार फुटवर्क की बदौलत मिस्र के एथलीट को अपने गेम में फंसाकर रखा था।

अली के पास बच निकलने का कोई रास्ता नहीं था इसलिए अटाईडिस ने मौके का फायदा उठाकर राइट नी लगाई जो उनके विरोधी के जबड़े पर जाकर लैंड हुई।

अब ONE: BATTLEGROUND में “वुल्फ़,” आंग ला न संग को हराकर रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर के खिलाफ रीमैच हासिल करना चाहेंगे।

#4 फोगाट ने टोरेस को स्टॉपेज से हराया

दिसंबर 2020 में हुए ONE: BIG BANG में ऋतु “द इंडियन टाइग्रेस” फोगाट का सामना जोमारी “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” टोरेस के रूप में एक बेहद कठिन प्रतिद्वंदी से हुआ।

फोगाट का गेम प्लान इस बार भी पहले जैसा था, लेकिन उनकी फिलीपीना विरोधी के पास उसका कोई जवाब ना होने के कारण उन्हें तकनीकी नॉकआउट से हार झेलनी पड़ी।

टोरेस को भारतीय रेसलिंग स्टार पहले मिनट के अंदर टेकडाउन कर चुकी थीं। “द ज़ाम्बोआंगिनियन फाइटर” की ओर से अच्छे डिफेंस के बाद आखिरकार फोगाट ने साइड कंट्रोल प्राप्त किया।

अगले ही पल “द इंडियन टाइग्रेस” ने आक्रामकता के साथ अटैक करना शुरू कर दिया। उन्होंने क्रूसिफिक्स पोजिशन में टोरेस के बाएं हाथ को अपने पैरों के बीच फंसाकर Catalan Fighting System की स्टार को दमदार एल्बो लगानी शुरू कर दीं।

फोगाट ने तब तक अटैक करना जारी रखा, जब तक रेफरी ने मैच को रोक नहीं दिया।

मई में अपनी पहली हार के बाद ONE: BATTLEGROUND में भारतीय एथलीट का सामना “MMA सिस्टर” लिन हेचीन से होगा।

#5 चेन के खतरनाक पंचों ने मोटामेड को झकझोरा

ONE Warrior Series के स्टार अली मोटामेड से फैंस को ONE: BIG BANG II में हुए डेब्यू मैच से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन “द घोस्ट” चेन रुई ने उनके बड़े प्लान पर पानी फेर दिया था।

हालांकि, उन्हें दमदार लो किक्स का प्रभाव झेलना पड़ा, फिर भी चीनी एथलीट ने फ्रंटफुट पर रहने की रणनीति नहीं छोड़ी और मोटामेड को 2 मिनट के अंदर हराने में सफलता पाई।

ईरानी स्टार की मूवमेंट करते हुए स्ट्राइक लगाने की रणनीति शुरू में अच्छी साबित हुई, लेकिन कुछ समय बाद चेन के पंच सटीक निशाने पर जाकर लैंड होने लगे थे जिससे उनके विरोधी को बैकफुट पर जाना पड़ा।

राइट और लेफ्ट हुक्स ने मोटामेड को झकझोर दिया था, इस बीच उन्हें “द घोस्ट” के राइट हैंड का प्रभाव भी झेलना पड़ा। अंतिम क्षणों में चेन ने डेब्यू कर रहे मोटामेड को कई दमदार पंच लगाने के बाद अपनी जीत सुनिश्चित की।

अगले मैच में चेन का सामना Team Lakay के नए स्टार जेरेमी पाकाटिव से होगा।

ये भी पढ़ें: ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.