ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन पर एक नजर

Sam A Gaiyanghadao defeats Wang Junguang at ONE MARK OF GREATNESS YK 3495 768x511

सैम-ए गैयानघादाओ अभी ONE Super Series स्ट्रॉवेट डिविजन के टॉप पर विराजमान हैं।

ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग ही नहीं बल्कि मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल भी उनके पास है और दोनों खेलों में कंटेंडर्स उन्हें चैलेंज करना चाहते हैं।

उन मॉय थाई कंटेंडर्स में अनुभवी एथलीट्स के साथ कुछ नए नाम भी शामिल हैं, लेकिन सभी का लक्ष्य वर्ल्ड टाइटल को जीतना है।

यहां जानिए उन एथलीट्स के बारे में जो सैम-ए के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

मौजूदा चैंपियन

स्ट्रॉवेट डिविजन में सैम-ए को अभी तक कोई हरा नहीं पाया है।

वो पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रहे हैं और खुद से बड़े साइज़ के एथलीट्स को कड़ी टक्कर देने में सक्षम हैं, वहीं अपने साइज़ के एथलीट्स के खिलाफ वो और भी खतरनाक एथलीट बन जाते हैं।

उनका स्ट्रॉवेट डिविजन में रिकॉर्ड 4-0 है, जिनमें स्टॉपेज से आई 2 जीत भी शामिल हैं। खतरनाक किक्स और दमदार लेफ्ट हैंड, वहीं अच्छी टाइमिंग और सटीकता के साथ काउंटर अटैक करने की काबिलियत उन्हें दूसरों से बेहतर साबित करती है।

मॉय थाई में सैम-ए ना केवल पास रहकर बल्कि दूर रहकर भी खतरनाक एल्बो स्ट्राइक्स लगाना जानते हैं।

उनकी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उन्हें हरा पाना एक बेहद मुश्किल काम है।



टॉप रैंक के कंटेंडर्स

Live action shots of Muay Thai fighters Sam-A Gaiyanghadao and Josh Tonna from ONE: REIGN OF DYNASTIES on 9 October!

आखिरी बार टॉप रैंक के कंटेंडर जोश “टाइमबॉम्ब” टोना ने सैम-ए को उनके टाइटल के लिए चैलेंज किया था, लेकिन उन्हें थाई सुपरस्टार ने 2 राउंड्स में 3 बार नॉकडाउन कर हराने में सफलता पाई थी।

इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई स्टार को कंटेंडरशिप से बाहर नहीं किया जा सकता क्योंकि पिछली हारों से सबक लेते हुए उन्होंने हर बार शानदार प्रदर्शन किया है।

टोना ने एंडी “पनिशर” हाओसन को धमाकेदार अंदाज में नॉकआउट कर दर्शाया था कि वो एलीट लेवल के एथलीट्स को हराने में सक्षम हैं। जीत की लय में वापसी कर “टाइमबॉम्ब” एक बार फिर टाइटल शॉट मिलने का दावा ठोक सकते हैं।

#2 रैंक के कंटेंडर जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी भी एक खतरनाक कंटेंडर हैं। हालांकि, वो अधिकांश मौकों पर फ्लाइवेट डिविजन में फाइट करते आए हैं, लेकिन स्ट्रॉवेट डिविजन में आने की तैयारी के लिए उन्होंने कैचवेट बाउट में रॉकी ओग्डेन को मात दी थी।

लसीरी आसानी से हार नहीं मानते और अब वो ऐसे डिविजन में आ रहे हैं जहां उनका स्टाइल उन्हें ज्यादा सफलता दिला सकता है।

हाओसन पर भी सैम-ए नजर बनाए हुए हैं। चैंपियन ने उन्हें स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन का सबसे खतरनाक कंटेंडर बताया था और अभी तक उनका रिकॉर्ड भी शानदार रहा है।

उन्हें आगे बढ़ने के लिए पहले जीत की लय प्राप्त करनी होगी। “पनिशर” के पास कई खतरनाक मूव्स हैं और अभी तक उनके सभी मैचों में शुरू से लेकर अंत तक तगड़ा एक्शन देखने को मिलता रहा है।

किकबॉक्सिंग क्रॉसओवर

Russian fighter Aslanbek Zikreev fights former ONE World Title challenger Wang Junguang in a kickboxing match at ONE: INSIDE THE MATRIX IV

असलानबेक ज़िक्रीव ने अपने ONE के सफर की शुरुआत किकबॉक्सिंग मैच में “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग पर जीत के साथ की थी, लेकिन वो अपने करियर में अधिकांश समय पर मॉय थाई में फाइट करते आए हैं।

टोना और लसीरी के आक्रामक स्टाइल से उलट ज़िक्रीव अपने शानदार फुटवर्क और काउंटर अटैक्स की मदद से सैम-ए के सामने मुसीबत पैदा कर सकते हैं।

ज़िक्रीव का लेफ्ट हुक और उनकी दमदार नी स्ट्राइक्स भी खतरनाक सिद्ध होती आई हैं और उनके मूव्स की ताकत चैंपियन के खिलाफ उनके मुकाबले को यादगार बना सकती है।

नया एथलीट

Prajanchai PK.Saenchai Muaythaigym signs with ONE Championship

ONE के नए स्टार प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम का नाम इन दिनों हर किसी की जुबान पर है और वो सैम-ए के चैंपियनशिप सफर के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

पिछले महीने प्राजनचाई ने डील साइन की है और उसके तुरंत बाद उन्होंने ONE Super Series फैंस का भरपूर मनोरंजन करने का वादा किया था।

प्राजनचाई का रिकॉर्ड 337-51-3 का है और कई बार के Lumpinee और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बन चुके हैं। उन्हें दुनिया के सबसे सम्मानित मॉय थाई एथलीट्स में से एक माना जाता है।

वहीं प्रभावशाली पंचों ने उन्हें बॉक्सिंग में WBA एशिया साउथ चैंपियन भी बनाया था।

ONE के फैंस बैंकॉक निवासी एथलीट को ONE में फाइट करते देखने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, खासतौर पर भविष्य में उन्हें सैम-ए के खिलाफ मैच में जरूर देखना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड चैंपियंस नोंग-ओ और सैम-ए से ऑनलाइन मॉय थाई कैसे सीखें

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.