ONE Friday Fights 58 में प्राजनचाई के खिलाफ जोनाथन डी बैला अपने स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करेंगे

Di Bella Prajanchai

5 अप्रैल को आयोजित होने वाले ONE Friday Fights 58 में एक बड़ा वर्ल्ड चैंपियन बनाम वर्ल्ड चैंपियन मुकाबला जोड़ा गया है।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में जोनाथन डी बैला अपने ONE स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिविजन के मॉय थाई किंग प्राजनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ दांव पर लगाएंगे।

इटालियन-कैनेडियन स्टार डी बैला अब दूसरी बार अपनी बेल्ट को डिफेंड करेंगे, जो उन्होंने अक्टूबर 2022 में हुए ONE 162 में “फाइटिंग रूस्टर” झांग पेइमियान के खिलाफ जीती थी।

अक्टूबर 2023 में हुए ONE Fight Night 15 में उन्होंने पहली बार अपने ताज को डिफेंड किया, जब उन्होंने दमदार प्रतिद्वंदी “मिनी टी” डेनियल विलियम्स को पांच राउंड के मुकाबले में अपनी शानदार बॉक्सिंग से हराया।

किकबॉक्सिंग में अपराजित 12-0 के परफेक्ट रिकॉर्ड के साथ डी बैला हर मैच में बेहतर होते जा रहे हैं, लेकिन लगभग 400 फाइट्स के अनुभवी दिग्गज प्राजनचाई से आगामी मुकाबला आसान नहीं होगा।

मौजूदा ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपनी पीढ़ी के सबसे प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धियों में से एक हैं, जिन्होंने Lumpinee Boxing Stadium और Rajadamnern Stadium दोनों के कई डिविजनों में वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किए हैं।

उन्होंने पिछले दिसंबर में जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी के खिलाफ अपने रीमैच में “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” में शीर्ष प्रतिस्पर्धी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत की। PK Saenchai Muaythaigym के फाइटर ने ONE Friday Fights 46 में एक जोरदार नॉकआउट के साथ दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में अपनी अकेली हार का बदला लिया।

प्राजनचाई ने किकबॉक्सिंग नियमों को अपनाने की अपनी क्षमता भी उजागर की, जब उन्होंने ONE Friday Fights 34 में अकरम हमीदी को हराकर और खुद को गोल्डन बेल्ट का दावेदार बनाया।

दिलचस्प बात ये है कि डी बैला और प्राजनचाई दोनों ने कुशल बॉक्सर्स के रूप में ख्याति अर्जित की है और कुछ ही प्रतिद्वंदी उनकी मुक्केबाजी क्षमता की बराबरी करने में सक्षम हैं।

हालांकि इस बार Team Di Bella Kickboxing के स्टार को इस खेल में उनके मुकाबले का कोई मिल सकता है क्योंकि प्राजनचाई एक WBA एशिया साउथ बॉक्सिंग चैंपियन हैं।

मेन इवेंट में ONE अंतरिम फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए सुपरबोन सिंघा माविन और मरात ग्रिगोरियन के बीच मुकाबले की घोषणा पहले ही हो चुकी है और ये अविश्वसनीय मैच शो को और भी रोमांचक बना देगा।

किकबॉक्सिंग में और

Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130