5 किकबॉक्सिंग फाइट्स जो हम 2021 खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे

Giorgio Petrosyan Defeats Samy Sana At ONE CENTURY PART IIDUX 1331 768x512

साल 2021 के शुरुआती छह महीनों में ONE Super Series के अंदर काफी सारे लाजवाब किकबॉक्सिंग मैच देखने को मिले और फैंस अगले छह महीनों में भी इसी तरह के बेहतरीन मुकाबलों की उम्मीद कर रहे हैं।

कई वर्ल्ड चैंपियंस नए चैलेंजर्स का सामना करना चाहते हैं, प्रोमोशन में शामिल हुए सुपरस्टार्स अपनी छाप छोड़ना चाहते हैं तो फैन फेवरेट सुपरस्टार्स अगले मैचों में दमदार प्रदर्शन कर ग्लोबल स्टेज पर फैंस को प्रभावित करने के लिए उतावले हैं।

ये रहे वो पांच किकबॉक्सिंग मुकाबले जिन्हें हम 2021 खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे।

इलियास एनाहाचि Vs. रोडटंग जित्मुआंगनोन

ONE Super Series Flyweight World Champions Rodtang Jitmuangnon and Ilias Ennahachi

रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन ONE Super Series किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप जीतने की इच्छा जाहिर कर चुके हैं।

मौजूदा ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” में अभी तक किसी के भी रोके नहीं रुके हैं और वो इस भार वर्ग पर अपना प्रभुत्व कायम करने के लिए इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि के ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को हासिल करना चाहते हैं।

दोनों ही स्ट्राइकर्स प्रतिभा के धनी हैं, लेकिन स्टाइल एकदम जुदा है।

रोडटंग बहुत की आक्रामक, लगातार आगे बढ़ने वाले और स्ट्राइक्स खाने के बावजूद हेवी पंच और किक्स लगाते रहते हैं।

एनाहाचि तेज-तर्रार और सोच-समझकर आगे बढ़ते हैं, वो अपने प्रतिद्वंदी के अटैक से बचने के लिए लगातार मूवमेंट करते हुए खुद अटैक करने के मौके तलाशते हैं।

“द आयरन मैन” लगातार आगे बढ़ेंगे और डच-मोरक्कन वर्ल्ड चैंपियन उनके अटैक को खाली जाने देने का प्रयास करते हुए ज्यादा से ज्यादा स्ट्राइकिंग और काउंटर अटैक पर ध्यान देंगे।

रोडटंग की ठोड़ी बहुत ही मजबूत है, फिर भी वो एनाहाचि के हाथों की गजब की ताकत वाली ज्यादा स्ट्राइक्स को नहीं खा पाएंगे। इस परिस्थित में भी थाई स्टार कोई कमी नहीं छोड़ेंगे और यही मैच को सबसे दिलचस्प बनाता है।

जियोर्जियो पेट्रोसियन Vs. मरात ग्रिगोरियन

Giorgio Petrosyan Vs. Marat Grigorian could be a potential kickboxing fight in 2021!

जियोर्जियो “द डॉक्टर” पेट्रोसियन और मरात ग्रिगोरियन दोनों अर्मेनिया से ताल्लुक रखते हैं और शायद एक दूसरे से मुकाबला नहीं करना चाहेंगे। फिर भी दुनिया के दो सबसे महान फेदरवेट स्ट्राइकर्स की इस जंग को हर कोई देखना चाहेगा।

“द डॉक्टर” ने अपने चतुराई भरे फुटवर्क, सटीक बॉक्सिंग और बेहतरीन किक्स के दम पर ONE फेदरवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड ग्रां प्री अपने नाम की थी और अभी तक सात ONE Super Series मुकाबलों में अपराजित रहे हैं।

मिलान निवासी लैजेंड के खिलाफ प्रतिद्वंदी स्टाइकिंग लगाने के मौके भी नहीं तलाश पाते और उन्हें मार भी खानी पड़ती है, लेकिन ग्रिगोरियन अटैक करने से पीछे नहीं हटते और एक मौका मिलने पर विरोधी पर ताबड़तोड़ पंच बरसा देते हैं।

उन्होंने दिसंबर 2020 में हुए ONE: BIG BANG के डेब्यू मैच में इवान कोंद्रातेव के खिलाफ दिखाया कि वो पिछड़ने के बाद भी शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल कर सकते हैं।

उनकी मजबूत ठोड़ी और बॉक्सिंग की काबिलियत “द डॉक्टर” के खिलाफ जीत का मौका दे सकती है, लेकिन पेट्रोसियन अपने प्रतिद्वंदी से नहीं घबराते और अब तक करियर में अनेक सूरमाओं को ढेर कर चुके हैं।



कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी Vs. चिउ जियानलियांग

Alaverdi Ramazanov Capitan Petchyindee Academy ONE UNBREAKABLE 1920X1280 34.jpg

कैपिटन पेटयिंडी एकेडमी ने आते ही ONE Super Series बेंटमवेट डिविजन में अपनी धाक जमा दी थी।

थाई स्टार ने ONE डेब्यू करते हुए मात्र छह सेकंड में पेटटानोंग पेटफर्गस के खिलाफ रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल की और फिर दूसरे मुकाबले में अलावेर्दी “बेबीफ़ेस किलर” रामज़ानोव को मात देकर ONE बेंटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल जीता।

हालांकि, नई साइनिंग चिउ जियानलियांग चैंपियन कैपिटन के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। चीनी स्टार को किकबॉक्सिंग की दुनिया के सबसे बेहतरीन फेदरवेट एथलीट्स में से एक माना जाता है और The Home Of Martial Arts में 17 मैचों की जीत के साथ दस्तक दे रहे हैं।

मॉय थाई की वजह से कैपिटन के पास वो सभी स्किल्स हैं, जो किकबॉक्सिंग में उनके काम आएंगी, लेकिन वो अब भी इस खेल में नए हैं। लेकिन इस खेल में चिउ का अनुभव, जबरदस्त स्पिनिंग अटैक मौजूदा चैंपियन के खिलाफ बढ़त दिलाने में काम आ सकता है।

फिर भी बैंकॉक निवासी एथलीट के पास गजब की पावर है और वो रिंग में अलग-अलग प्रतिद्वंदियों का सामना कर चुके हैं। इस वजह से कैपिटन आश्वस्त होंगे कि वो कई बार के किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन को हरा सकते हैं।

रोमन क्रीकलिआ Vs. राडे ओपाचिच

Roman Kryklia and Rade Opacic

रोमन क्रीकलिआ का स्टाइल उन्हें ONE में अपने सभी प्रतिद्वंदियों से खास बनाता है।

उन्होंने अपने प्रोमोशनल डेब्यू मैच में तारिक “द टैंक” खबाबेज़ को हराकर ONE लाइट हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल मैच जीता था और फिर आंद्रेई “मिस्टर KO” स्टोइका के खिलाफ दबदबा बनाते हुए टाइटल को कामयाबी के साथ डिफेंड भी किया।

यूक्रेनियाई स्टार ने राडे ओपाचिच को 2019 में हराया था, लेकिन सर्बियाई स्टार ने ग्लोबल स्टेज पर दो धमाकेदार जीत के साथ शानदार वापसी की।

पहले ओपाचिच ने एरोल “द बोनक्रशर” ज़िमरमैन को गजब की स्पिनिंग किक के दम पर नॉकआउट किया और फिर अगले मुकाबले में ब्रूनो सुसानो को बुरी तरह से मात दी।

दोनों ही तगड़े एथलीट आत्मविश्वास से लबरेज़ हैं और फिलहाल ONE हेवीवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप भी खाली है, ऐसे में दोनों के बीच टाइटल के लिए मैच हो सकता है।

क्रीकलिआ की समझदारी और सर्बियाई स्टार की शारीरिक क्षमता इस मैच को यादगार बना सकती है।

जेनेट टॉड Vs. अनीसा मेक्सेन

American Muay Thai fighter Janet Todd dances to the Circle

ONE Super Series की जो एथलीट सबसे अच्छी फॉर्म में हैं, उनका नाम जेनेट “JT” टॉड है, लेकिन अनीसा “C18” मेक्सेन को दुनिया की सबसे बेहतरीन पाउंड-फोर-पाउंड एथलीट का दर्जा हासिल है।

अमेरिकी स्टार अगर फ्रेंच दिग्गज के खिलाफ अपने ONE एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल को डिफेंड करने में कामयाब हो पाईं तो उनका नाम काफी बड़ा हो जाएगा।

दोनों का सामना मॉय थाई बाउट में हो सकता है क्योंकि वो “द आर्ट ऑफ 8 लिंब्स” से आती हैं, लेकिन टाइटल मैच इस मुकाबले को दिलचस्प बना सकता है।

“C18” भले ही ONE में नई हों, लेकिन उनके पास अनुभव और वर्ल्ड टाइटल्स की कोई कमी नहीं है।

हालांकि, टॉड भी अपने मुकाबलों में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करती आ रही हैं, जो कि मेक्सेन जैसी एथलीट की इज्जत पाने के लिए काफी होगा।

पांच राउंड के मुकाबले में ही दोनों ही एथलीट्स के पास अपने खेल की ताकत दिखाने का मौका होगा और जीतने वाला अपना दुनिया के सबसे अच्छे एथलीट के रूप में बना लेगा।

ये भी पढ़ें: 5 MMA फाइट्स जो हम 2021 खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)