5 MMA फाइट्स जो हम 2021 खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे

Joshua Pacio DC 95411 768x512

साल 2021 की पहली छमाही में सर्कल के भीतर काफी तगड़ा मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स एक्शन देखने को मिला, लेकिन अभी और एक्शन बाकी है।

ONE Championship सुपरस्टार्स हमेशा ही सबसे बड़ी फाइट्स और सबसे मुश्किल चुनौती चाहते हैं, जिसका मतलब है कि साल के इन अंतिम छह महीनों में तगड़ा एक्शन देखा जाना लगभग तय है।

इसी बात को ध्यान में रखते हुए ये रहे वो पांच MMA मुकाबले जिन्हें हर कोई देखना चाहेगा।

थान ली Vs. गैरी टोनन

Mixed martial arts stars Thanh Le and Garry Tonon

ONE के चेयरैमन और CEO चाट्री सिटयोटोंग ने खुले तौर पर कहा कि ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन के रूप में थान ली के अगले चैलेंजर गैरी “द लॉयन किलर” टोनन होंगे और ये काफी धमाकेदार मुकाबला होगा।

The Home Of Martial Arts में आने के बाद से ही नॉकआउट आर्टिस्ट थान ली की फॉर्म जबरदस्त रही है। उन्होंने लगातार तीन नॉकआउट जीत हासिल कर मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन के खिलाफ टाइटल मैच प्राप्त किया और पिछले साल अक्टूबर में वियतनामी-ऑस्ट्रेलियाई स्टार को हराकर चैंपियन बने। 

वहीं टोनन का रिकॉर्ड 6-0 है, जिसमें से पांच जीत फिनिश के जरिए आई हैं। अपराजित अमेरिकी स्टार ने दमदार ग्रैपलिंग के दम पर रैंकिंग्स में जगह बना ली है। हाल ही में उनकी कोयोमी “मौशिगो” मत्सुशीमा के खिलाफ आई जीत ने साबित किया है कि वो सबसे अच्छे फाइटर्स में से एक हैं।

इस फाइट का साल के अंत तक होना लगभग तय है, फिलहाल ये तय नहीं है कि फाइट कब होगी। लेकिन जब भी ये फाइट होगी फैंस को स्ट्राइकर बनाम ग्रैपलर के बीच का एक जबरदस्त मैच देखने को मिलेगा।

रीनियर डी रिडर Vs. कियामरियन अबासोव 

ONE World Champions Reinier De Ridder and Kiamrian Abbasov

ONE मिडलवेट और लाइट हेवीवेट वर्ल्ड चैंपियन रीनियर “द डच नाइट” डी रिडर ने अपनी नजरें अब हेवीवेट टाइटल पर गड़ा दी हैं, लेकिन  कियामरियन “ब्रेज़ेन” अबासोव अपने कलेक्शन में एक और बेल्ट शामिल करना चाहते हैं।

The Home Of Martial Arts में ONE वेल्टरवेट वर्ल्ड चैंपियन चार फाइट में लगातार जीत दर्ज कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने जेम्स नाकाशीमा, ज़ेबज़्टियन “द बैंडिट” कडेस्टम और युशिन “थंडर” ओकामी जैसे एथलीट्स के खिलाफ जीत हासिल हुई हैं। 

ये जीत डिविजन के कई टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ आई है। ऐसे में अबासोव ने ऊपरी भार वर्ग में जाकर दूसरे वर्ल्ड टाइटल मैच की इच्छा जताई है।

डी रिडर ने अपने लिए एक अलग लक्ष्य बनाया हुआ है, वो वेल्टरवेट किंग के खिलाफ मुकाबला करने से परहेज नहीं करेंगे। हाल ही उन्होंने कहा था कि बारी-बारी वो सबके साथ फाइट करने के लिए तैयार हैं।

अबासोव के खेल में स्ट्राइकिंग और रेसलिंग का अच्छा मिश्रण है, जिससे वो “द डच नाइट” के शानदार ग्रैपलिंग गेम के आगे कठिनाई पैदा कर सकते हैं। देखना बेहद दिलचस्प होगा कि “ब्रेज़ेन” मिडलवेट में जाकर शानदार प्रदर्शन कर पाते हैं या नहीं।



अर्जन भुल्लर Vs. कांग जी वॉन

Heavyweight MMA stars Arjan Bhullar and Kang Ji Won could fight in 2021

इस साल हेवीवेट डिविजन में बाकियों के मुकाबले इन दो एथलीट्स का प्रदर्शन सबसे खास रहा है।

अर्जन “सिंह” भुल्लर ने ब्रेंडन “द ट्रुथ” वेरा के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए वर्ल्ड टाइटल अपने नाम किया जबकि “माइटी वॉरियर” कांग जी वॉन ने ग्लोबल स्टेज पर अपने पहले दो मुकाबलों में दो ईरानी स्टार्स को पराजित किया।

भुल्लर का मानना है कि कांग ने लगातार अच्छा प्रदर्शन कर चैंपियनशिप मैच पा लिया है और दक्षिण कोरियाई एथलीट चैंपियनशिप के लिए मिलने वाले मौके को किसी भी हाल में बेकार नहीं जाने देंगे।

कनाडाई-भारतीय एथलीट की बॉक्सिंग और रेसलिंग ने उन्हें इतिहास रचने में मदद की, वहीं “माइटी वॉरियर” ने जबरदस्त ताकत और सहनशीलता के दम पर पहले राउंड में जीत हासिल की।

कांग टेकडाउन किए गए और तगड़े शॉट्स खाए, मगर वो जैसे-तैसे वापसी कर मैच पलटने में कामयाब रहे। अगर भुल्लर का सामना उनके साथ हुआ तो वो उनके अब तक के सबसे कठिन प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं।

मार्टिन गुयेन Vs. किम जे वूंग  

Featherweight MMA stars Martin Nguyen and Kim Jae Woong

मार्टिन “द सीटू-एशियन” गुयेन और “द फाइटिंग गॉड” किम जे वूंग के फेदरवेट मुकाबले को लेकर अभी तक किस्मत मेहरबान नहीं रही है।

साल की शुरुआत में सुरक्षा संबंधी कारणों के चलते मैच नहीं हो पाया था और फैंस इन दोनों के बीच मैच का इंतजार कर रहे हैं।

दोनों ही स्टार्स की नजरें ली के फेदरवेट खिताब पर टिकी हुई है और इस मैच में जीतने वाले एथलीट को भविष्य में वर्ल्ड टाइटल मैच मिलने के चांस काफी बढ़ जाएंगे।

दर्शकों के लिहाज से बात करें तो मैच में भले ही कुछ दांव पर लगा हो या नहीं, जब दोनों हेवी हिटर्स की टक्कर होगी तो यकीनन ये फाइट ऑफ द ईयर बन सकती है।

जोशुआ पैचीओ Vs. योसूके सारूटा

Strawweight MMA fighters Joshua Pacio and Yosuke Saruta face off

जोशुआ “द पैशन” पैचीओ और योसूके “द निंजा” सारूटा का ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियनशिप मुकाबलों में 1-1 से स्कोर बराबर है।

पहले सारूटा ने फिलीपीनो स्टार को विभाजित निर्णय के दम पर मात दी थी।

उसके बाद तीन महीने के भीतर ही “द पैशन” ने धमाकेदार नॉकआउट से बेल्ट दोबारा हासिल कर ली। अब लगातार टाइटल डिफेंड करने के बाद वो स्ट्रॉवेट डिविजन के शिखर पर हैं।

वहीं सारूटा भी दो लगातार जीत से काफी अच्छी लय में हैं, इनमें से एक जीत पूर्व वर्ल्ड चैंपियन योशिताका “नोबिता” नाइटो के खिलाफ आई है।

दोनों ही सुपरस्टार्स ग्रैपलिंग के अलावा स्ट्राइकिंग में भी अच्छे हैं और मुकाबले को 25 मिनट तक खींचकर रख सकते हैं। पैचीओ इस प्रतिद्वंदिता में जीत हासिल कर आगे निकलना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें: अर्जन भुल्लर ने हेवीवेट MMA कंटेंडर्स को लेकर अपनी राय दी

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Lucas Gabriel makes his way to the ring at ONE Fight Night 44
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Chihiro Sawada and Anastasia Nikolakakos lock horns in a World Title duel at ONE SAMURAI 6.
Allycia Hellen Rodrigues defeats Phetjeeja Lukjaoporongtom via split decision at The Inner Circle 19