5 मॉय थाई फाइट्स जो हम 2021 खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे

nong o rodlek one collision course 1920X1280 46 768x511

ONE Super Series में सबसे बेहतरीन मॉय थाई एक्शन देखने को मिलता है और साल 2021 की दूसरी छमाही में भी कई यादगार पल जरूर दिखेंगे।

सभी डिविजनों में लगातार सुपरस्टार्स आते जा रहे हैं, जिसका मतलब है कि मॉय थाई स्टार्स का सर्कल में एक्शन ज्यादा से ज्यादा देखने को मिलेगा।

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए हमने उन मैचों का चुनाव किया है, जो साल खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे, इसमें कुछ वर्ल्ड टाइटल मैच भी शामिल हैं।

रोडटंग जित्मुआंगनोन Vs. मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी 

Could Mongkolpetch Petchyindee Academy fight Rodtang Jitmuangnon next?

ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन और उभरते हुए कंटेंडर मोंग्कोलपेच पेटयिंडी एकेडमी के बीच काफी तीखी बहस देखने को मिल चुकी है। मौजूदा चैंपियन सोचते हैं कि उनके हमवतन एथलीट को अभी ग्लोबल स्टेज पर नाम बनाने की जरूरत है, लेकिन मोंग्कोलपेच का मानना है कि वो बेल्ट के लिए चैलेंज देने को तैयार हैं।

रोडटंग ONE के सबसे बेहतरीन स्टार्स में से एक हैं, जिनका प्रोमोशन में रिकॉर्ड 10-0 का है और जब भी वो मुकाबले के लिए सर्कल में उतरते हैं तो फैंस की नजरें उन पर टिकी होती हैं।

वहीं मोंग्कोलपेच का The Home Of Martial Arts में 4-0 का रिकॉर्ड है और वो “द आयरन मैन” के अगले चैलेंजर हो सकते हैं, जिन्होंने कई सारे टॉप कंटेंडर्स को पहले ही धूल चटा दी है। 

वैसे तो #1 रैंक के कंटेडर सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 को चैलेंजर होना चाहिए, लेकिन उनका सामना पहले ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल रीमैच में इलियास “ट्वीटी” एनाहाचि से हो सकता है। इस वजह से मोंग्कोलपेच को फाइट मिलने की उम्मीदें काफी बढ़ जाती हैं।

रोडटंग जहां पंचों और लो किक्स का जबरदस्त इस्तेमाल करते हैं, वहीं उनके साथी एथलीट एल्बोज़ और नी लगाने में माहिर हैं। इन दो अलग स्टाइल वाले एथलीट्स के बीच भला कौन मुकाबला नहीं देखना चाहेगा।

सैम-ए गैयानघादाओ Vs. प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम

Sam-A Gaiyanghadao defeats Wang Junguang at ONE MARK OF GREATNESS

मौजूदा स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग और मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ को अपने टाइटल डिफेंड करने के लिए नए स्टार्स की जरूरत है।

हाल ही में प्रोमोशन से जुड़े प्राजनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम इस दिग्गज को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।

ONE में 6-1 और स्ट्रॉवेट डिविजन में आने के बाद 4-0 के रिकॉर्ड के साथ सैम-ए हमेशा ही अपने सभी प्रतिद्वंदियों से दो कदम आगे निकलने में कामयाब रहे हैं।

लेकिन प्राजनचाई भी किसी से कम नहीं है, वो Lumpinee और Rajadamnern Stadium मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के साथ-साथ बॉक्सिंग में WBA साउथ एशिया टाइटल भी जीत चुके हैं।

प्रोमोशन में आए नए स्टार सैम-ए के लिए बड़ी मुसीबत पैदा कर सकते हैं क्योंकि उनके पास खोने के लिए कम और पाने के लिए बहुत कुछ होगा। अगर मौजूदा चैंपियन एक और जीत दर्ज कर पाए तो वो अपना नाम सबसे महान एथलीट्स में दर्ज करवा लेंगे।



नोंग-ओ गैयानघादाओ Vs. तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम

नोंग-ओ गैयानघादाओ एक और ऐसे वर्ल्ड चैंपियन हैं, जिन्होंने अपने रास्ते में आई सभी चुनौतियों को आसानी से पार किया है।

उनका ग्लोबल स्टेज पर 7-0 का रिकॉर्ड है और वो डिविजन के टॉप कंटेंडर्स के खिलाफ बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को चार बार कामयाबी के साथ डिफेंड कर चुके हैं।

वहीं तवनचाई पीके.साइन्चे मॉयथाईजिम ONE Super Series में शामिल होने वाले नए सुपरस्टार हैं। उन्होंने डेब्यू मैच में शॉन “क्लबर” क्लेंसी को हराकर साल के सबसे अच्छे नॉकआउट्स में से एक हासिल किया।

बैंकॉक निवासी एथलीट पहले ही “लेफ्ट मीटियोराइट” कुलबडम सोर. जोर. पिएक उथाई और “द मिलियन डॉलर बेबी” सांगमनी क्लोंग सुआनप्लूरिज़ॉर्ट जैसे सुपरस्टार्स को मात दे चुके हैं, ऐसे में उनकी प्रतिभा पर कोई शक नहीं होना चाहिए।

शांत रहने वाले तवनचाई, नोंग-ओ से बिल्कुल भी नहीं घबराएंगे और उनकी स्पीड मौजूदा चैंपियन के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है।

अभी तक काफी स्टार्स ने सोचा था कि उनमें Evolve टीम के दिग्गज को हराने का दम है, लेकिन हर बार सभी को मुंह की खानी पड़ी, जो दिखाता है कि कैसे 25 सालों के मॉय थाई करियर में वो हर गुजरते मैच के साथ और भी बेहतरीन होते जा रहे हैं।

जोनाथन हैगर्टी Vs. सुपरलैक कियातमू9

Muay Thai fighters Jonathan Haggerty and Superlek Kiatmoo9

रोडटंग के खिलाफ दो मौकों पर हार झेलने के बाद पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी दिसंबर महीने में टाईकी “साइलेंट स्नाइपर” नाइटो को हराकर जीत की पटरी पर लौट चुके हैं।

ब्रिटिश स्टार जानते हैं कि अगर उन्हें फिर से बेल्ट की तरफ आगे बढ़ना है तो लगातार टॉप रैंक के कंटेंडर्स को मात देनी पड़ेगी और सुपरलैक को हराने से उनका दावा और भी मजबूत हो जाएगा।

सुपरलैक के ONE में अपराजित रिकॉर्ड पर ONE फ्लाइवेट किकबॉक्सिंग चैंपियन एनाहाचि के खिलाफ हार से ब्रेक लग गया था, लेकिन वो फ्लाइवेट मॉय थाई टाइटल मैच पाने की दहलीज पर खड़े हुए हैं।

“द किकिंग मशीन” पहले डच-मोरक्कन एथलीट से हार का बदला लेना चाहेंगे, लेकिन हैगर्टी के खिलाफ बाउट भी उनके लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है।

हैगर्टी बाहर से तेजी किक्स, दमदार पंच और झकझोर देने वाली एल्बोज़ लगाते हैं, वहीं सुपरलैक का लेग अटैक किसी को भी घुटने टेकने पर मजबूर कर सकता है। इन दो महारथियों के बीच मुकाबले में जो अपनी दमदार स्ट्राइक्स पहले लगा पाया, जीत उसे ही नसीब होगी।

पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी Vs. जमाल युसुपोव

Petchmorakot Petchyindee Academy Vs. Jamal Yusupov could happen in 2021

ONE फेदरवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन पेटमोराकोट पेटयिंडी एकेडमी और #1 रैंक के कंटेंडर जमाल “खैरो” युसुपोव के बीच मुकाबला इस साल के अंत तक होना ही चाहिए।

युसुपोव ने नवंबर 2019 में “द बॉक्सिंग कंप्यूटर” योडसंकलाई IWE फेयरटेक्स को नॉकआउट कर तहलका मचा दिया था। उसके बाद उन्होंने सैमी “AK 47” सना के खिलाफ सर्वसम्मत निर्णय से जीत हासिल की।

युसुपोव की पंचिंग पावर उन्हें बहुत खतरनाक बनाती है, अगर पेटमोराकोट ने पल भर के लिए भी नजर हटाई तो उन्हें रूसी स्टार के हाथों चोट खानी पड़ सकती है।

हालांकि, फरवरी 2020 में टाइटल जीतने के बाद से ही फेदरवेट चैंपियन को रोकना आसान नहीं रहा है। अगर “खैरो” पंचों के साथ आगे बढ़े तो थाई सुपरस्टार अपने घुटनों से उन्हें रोकने की कोशिश करेंगे।

दोनों ही वर्ल्ड क्लास एथलीट्स के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है, लेकिन इस मुकाबले में सबसे अहम चीज यही होगी कि क्या युसुपोव Petchyindee Academy के गार्ड को भेदते हुए उनके चेहरे पर पंच लैंड कर पाएंगे?

और अगर “खैरो” नजदीक आ गए तो क्या वो पेटमोराकोट की जबरदस्त नीज़ और एल्बोज़ से बच पाएंगे?

ये भी पढ़ें: 5 MMA फाइट्स जो हम 2021 खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे

मॉय थाई में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Nazareth Lalthazuala Jake Bron ONE Friday Fights 144 2
Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.