ONE Championship में लगाई जाने वालीं 5 फेमस मॉय थाई एल्बो स्ट्राइक्स

Nong ODCIMGL3340 768x512

हमने कई बार ONE Championship में देखा है कि मॉय थाई एल्बो (कोहनी) लगने के बाद फाइट का नतीजा पूरी तरह से बदल जाता है। एल्बो खाने वाले एथलीट अक्सर मैच को जारी नहीं रख पाते।

एल्बो के कई सारे स्टाइल होते हैं, एक बेहद आसान एल्बो से लेकर जटिल एल्बो देखने को मिल सकती है और इसका इस्तेमाल कुन खमेर, मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स और मॉय थाई जैसे खेलों में किया जाता है। चाहे खेल कोई भी हो, एथलीट्स पैड और हेवी बैगों पर हजारों बार इसका अभ्यास करते हैं, ताकि प्रतियोगिता के समय सही तरीके से अंजाम दिया जा सके।

यहां आप ONE Championship के सुपरस्टार्स द्वारा सर्कल में लगाई जाने वालीं 5 फेमस मॉय थाई एल्बो स्ट्राइक्स के बारे में जान सकते हैं।

#1 हॉरिजॉन्टल एल्बो

हॉरिजॉन्टल एल्बो मॉय थाई में इस्तेमाल होने वाली सबसे सामान्य तकनीक है। उदाहरण के तौर पर, इसका अच्छा इस्तेमाल ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ ने मेहदी “डायमंड हार्ट” ज़टूट के खिलाफ फाइट में किया था।

इस मूव को अंजाम देने के लिए नोंग-ओ पहले अपने हाथ और कलाई को छाती के बीच में लेकर आए। इस कारण उनकी कोहनी सामने दिखने लगी। हॉरिजॉन्टल एल्बो लगाने का तरीका स्ट्रेट राइट लगाने के समान ही है, लेकिन यहां नोंग-ओ ने अपने हिप्स और कंधों को कुछ ज्यादा मोड़ा।

ध्यान देने वाली बात ये है कि नोंग-ओ ने दूसरे हाथ का इस्तेमाल अपने सिर को विरोधी की संभावित एल्बो स्ट्राइक से बचाने के लिए किया।

#2 राइज़िंग वर्टिकल एल्बो

वर्टिकल एल्बो को अपरकट एल्बो के रूप में भी जाना जाता है। इस मॉय थाई अटैक का इस्तेमाल ONE सर्कल में काफी देखने को मिल चुका है। इसका इस्तेमाल क्लिंच में रहकर किया जाता है और ये पूर्व ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी की फेवरेट है।

जब हैगर्टी का सामना मौजूदा दो-स्पोर्ट वर्ल्ड चैंपियन सैम-ए गैयानघादाओ से हुआ था, तब वो पांचों राउंड तक रेंज में रहे थे। फिर उन्होंने कई मौकों पर अपनी एल्बो को कान तक उठाकर बहुत बार सैम-ए के चेहरे पर लगाने की कोशिश की।

उनकी ये रणनीति काम आई और हैगर्टी ने पांच राउंड के जबरदस्त एक्शन के बाद टाइटल अपने नाम कर लिया था।

#3 जटिंग एल्बो

राइज़िंग वर्टिकल एल्बो में थोड़े से बदलाव से जटिंग एल्बो बन सकती है। ये फाइटर्स द्वारा तब इस्तेमाल की जाती है, जब वो कोई दूसरा एल्बो अटैक करने की रेंज में ना हो। ये तकनीक सिर्फ मॉय थाई के लिए ही नहीं है क्योंकि फिलीपीनो फाइटर मार्क “टायसन” फेयरटेक्स एबेलार्डो ने इसका इस्तेमाल एमिलियो “द हनी बैजर” उरूतिया के खिलाफ मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स मैच में किया था।

एबेलार्डो ने जटिंग एल्बो का इस्तेमाल विरोधी के लेफ्ट हुक से बचने के लिए किया था। वो अपने बाएं पैर को उठाकर रेंज में आए, कोहनी उठाई और आगे की तरफ करते हुए लगाई, जो कि उरूतिया की ठोड़ी पर जाकर लैंड हुई।

ये दिखने में बहुत ही दमदार मॉय थाई तकनीक है। सही तरीके से लगने पर एक ही शॉट में विरोधी को चित कर सकती है।

#4 स्पिनिंग बैक एल्बो

लगाने के तरीके और टाइमिंग के हिसाब से स्पिनिंग एल्बो को काफी ऊंचे दर्जे की तकनीक वाला माना जाता है। फैंस को इसके द्वारा नॉकआउट देखने को मिला था, जब ब्राउन पिनास ने योहान फेयरटेक्स ड्रे को ढेर किया था।

पिनास स्पिनिंग एल्बो लगाने के लिए ड्रे के बाएं पैर की तरफ गए। उन्होंने अपने बाएं कंधे को शरीर के दाएं तरफ घुमाया और एल्बो उनके प्रतिद्वंदी के चेहरे पर जा लगी।

स्पिनिंग हॉरिजॉन्टल और डायगनल बैक एल्बो भले ही हमेशा सही तरीके से लैंड ना हों, लेकिन जब ये लैंड होती हैं तो इसका प्रभाव बहुत खतरनाक होता है।

#5 डाउनवर्ड एल्बो

डाउनवर्ड एल्बो उनके लिए काफी कारगर होती है, जो अपने प्रतिद्वंदी से लंबाई में बड़े होते हैं या फिर जो अपने प्रतिद्वंदी के रक्षात्मक रवैये का फायदा उठाकर एल्बो मारें। ऐसा ही कुछ #1 रैंक के फ्लाइवेट मॉय थाई कंटेंडर सुपरलैक “द किकिंग मशीन” कियातमू9 ने रुई बोटेल्हो के खिलाफ किया था।

इस एल्बो को लगाने के लिए सुपरलैक ने पहले बायां पैर ऊपर उठाया, मानो वो पुश किक लगाने जा रहे हैं, लेकिन किक लगाने की बजाय उन्होंने अपना बायां पैर नीचे किया और एक डाउनवर्ड राइट एल्बो लगाई।

बाएं हाथ से संभावित अटैक को रोकने की बजाय उन्होंने उसे विरोधी के हाथ या कंधों को पकड़ने के लिए उठाया।

ये भी पढ़ें: ONE की प्रतिद्वंदिता: रोडटंग जित्मुआंगनोन vs इलियास एनाहाचि

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Nazareth Lalthazuala celebrates after knocking out Jhon Brutas
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Joshua Pacio faces Japan's Keito Yamakita for strawweight MMA gold on November 18
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Itsuki Hirata and Jihin Radzuan run it back at ONE SAMURAI 4
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Shamil Erdogan vs. Paul Elliott, Luke Lessei vs. Charlie Guest set for ONE Fight Night 48 in October
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova