जोसेफ लसीरी ने करीबी मुकाबले में रॉकी ओग्डेन को हराया

Joseph Lasiri Rocky Ogden inside the matrix iv 28 768x511

WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी ने लंबे समय बाद वापसी कर धमाकेदार प्रदर्शन किया।

ONE: INSIDE THE MATRIX IV में 29 वर्षीय स्टार ने नी और एल्बोज का प्रयोग कर WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और #2 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर रॉकी ओग्डेन के खिलाफ 59-किलोग्राम कैचवेट कॉन्टेस्ट में विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

Joseph Lasiri Rocky Ogden inside the matrix iv 27.jpg

राउंड की शुरुआत होते ही दोनों ने एक-दूसरे पर शॉट्स लगाए, लेकिन आगे चलकर लसीरी को मैच में शुरुआती बढ़त प्राप्त हुई और उन्होंने स्टेप-इन नी स्ट्राइक्स लगाकर ओग्डेन को बैकफुट पर धकेला।

ओग्डेन ने भी इस बीच शानदार तरीके से काउंटर अटैक किया, पेट और छाती के बीच के हिस्से पर राइट किक्स भी लगाई। लेकिन उनकी ये किक्स क्लीन तरीके से लैंड नहीं हो पाईं इसलिए “द हरिकेन” को कोई खास दिक्कत नहीं आई।

पहले राउंड के अंतिम क्षणों में लसीरी ने एल्बो लगाईं और ओग्डेन को अपने चेहरे पर लगे शॉट्स का प्रभाव साफ नजर आने लगा था।

Joseph Lasiri Rocky Ogden inside the matrix iv 21.jpg

दूसरे राउंड में लसीरी ने अपने प्रतिद्वंदी के पैरों पर प्रहार किया। दूसरी ओर, ओग्डेन ने भी लो किक लगाई और पहले राउंड के मुकाबले दूसरे राउंड में उन्होंने बेहतर तरीके से खुद को डिफेंड किया।

जब लसीरी ने बॉडी किक लगाई, ऑस्ट्रेलियाई स्टार ने उसे काउंटर कर खुद एक लो किक लगाई। जब लसीरी ने एल्बोज लगाई, ओग्डेन ने अपने लंबे हाथों का इस्तेमाल कर खुद को बचाया। लसीरी के पास अब आगे आकर शॉट्स लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था, इसी दौरान ओग्डेन ने उनके चेहरे पर लेफ्ट और राइट पंचों की बरसात करनी शुरू कर दी।

इटालियन एथलीट एक बार फिर लय प्राप्त की और ओग्डेन को स्टेप-इन नी और एल्बोज लगाकर दोबारा बैकफुट पर धकेलने में सफल रहे।

Joseph Lasiri Rocky Ogden inside the matrix iv 26.jpg

तीसरे राउंड में दोनों के बीच कांटेदार टक्कर देखने को मिली। ओग्डेन और “द हरिकेन” अपने-अपने गेम पर टिके रहे और एक-दूसरे पर कई तरह की स्ट्राइक्स लगाईं।

ओग्डेन ने इस बीच लो किक्स लगाईं, जिनका लसीरी के पास कोई जवाब नहीं था, लेकिन इटालियन एथलीट ने मौका मिलते ही खतरनाक कॉम्बिनेशन लगाए। उन्होंने दमदार नी स्ट्राइक्स भी लगाईं, जिसके कारण ऑस्ट्रेलियाई एथलीट को अपने हाथों को नीचे करना पड़ा, इसी मौके का फायदा उठाकर लसीरी ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर एल्बोज लगानी शुरू कर दी।

मैच के अंतिम क्षणों में केवल लसीरी द्वारा ही अटैक देखने को मिला और आखिरी समय तक एल्बो लगानी जारी रखीं।

Joseph Lasiri Rocky Ogden inside the matrix iv 23.jpg

इस विभाजित निर्णय से आई जीत के बाद लसीरी का रिकॉर्ड 41-11 का हो गया है और उन्हें ONE एथलीट रैंकिंग्स में भी स्थान मिल सकता है।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX IV – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, वांग vs ज़िक्रीव

न्यूज़ में और

Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5