जोसेफ लसीरी से बदला लेने के लिए प्राजनचाई अत्यधिक प्रेरित – ‘मैं सिर्फ अपनी बेल्ट जीतना चाहता हूं’

Prajanchai Joseph Lasiri ONE157 1920X1280 31 768x512

18 महीनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन प्राजनचाई पीके साइन्चाई को डिविजन के चैंपियन जोसेफ लसीरी के खिलाफ बदला पूरा करने का मौका मिलने जा रहा है।

22 दिसंबर को एशियाई प्राइमटाइम पर लाइव प्रसारित होने वाले ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में दोनों की टक्कर बहुप्रतीक्षित ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच में होगी।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में होने वाली फाइट प्राजनचाई को मिलने वाला अहम मौका होगा, जिससे वो इटालियन-मोरक्कन एथलीट के खिलाफ मई 2022 में मिली खिताबी हार का हिसाब बराबर कर सकें।

अपनी बेल्ट को हारने के बाद जनवरी में हुए ONE Friday Fights 1 में उन्होंने कोमपेट फेयरटेक्स को हराकर जीत की लय वापस पाई। नतीजन ONE ने वर्ल्ड टाइटल रीमैच के प्लान उजागर किए और प्राजनचाई को तैयारी करने का मौका मिला।

उन्होंने onefc.com को बताया:

“जब मैंने ONE Friday Fights में कोमपेट को मात दी थी, तब ये घोषणा की गई थी कि मुझे जोसेफ लसीरी के खिलाफ मैच मिलेगा। उस खबर को सुनने के बाद मैंने सिर्फ सात दिन आराम किया और फिर से ट्रेनिंग कैम्प में जुट गया।”

लेकिन लसीरी की चोट से रिकवरी के चलते मैच तय नहीं हो पाया। फिर प्राजनचाई ने ONE Friday Fights 22 में सैम-ए गैयानघादाओ को मात देकर अंतरिम बेल्ट हासिल की।

29 वर्षीय स्टार ने उसके बाद एक किकबॉक्सिंग जीत भी हासिल की और वो लसीरी से बदला लेने के बारे में ही सोच रहे हैं।

उन्होंने कहा:

“मैंने एक ‘ऑल यू कैन ईट’ फुल कोर्स तैयार किया है, जिसमें पंच, किक, नीज़ और एल्बोज़ शामिल हैं जो वो खाने के लिए तैयार रहेंगे।”

वो अपने करियर की सबसे बड़ी हार में से एक का बदला लेने से कहीं बढ़कर जीत से देश को प्रेरित करना चाहते हैं।

थाई नागरिक होने के नाते प्राजनचाई जानते हैं कि मॉय थाई के गढ़ में अनडिस्प्यूटेड ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतने के क्या मायने होंगे।

प्राजनचाई ने बताया:

“(लसीरी) ऐसे शख्स हैं, जिनके खिलाफ मैं खुद को साबित करना चाहता हूं। क्योंकि उन्होंने मुझसे मेरी बेल्ट छीनी है। मैं इस बेल्ट को थाई लोगों के लिए थाईलैंड में लाना चाहता हूं।

“कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। मैं सिर्फ अपनी बेल्ट जीतना चाहता हूं। मैं डिविजन के शिखर पर पहुंचकर लैजेंड बनना चाहता हूं।”

प्राजनचाई ने लसीरी के खिलाफ अपनी प्रतिद्वंदिता के बारे में बताया

भले ही प्राजनचाई पीके साइन्चाई कहते हों कि उनके और जोसेफ लसीरी के बीच कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है, लेकिन ये पूरी तरह से सच नहीं है।

अंतरिम टाइटल विजेता का मानना है कि जब “द हरिकेन” थाईलैंड में उनके जिम में आए तो उनका प्राजनचाई और अन्य फाइटर्स के साथ बर्ताव अच्छा नहीं था। इस वजह से स्पारिंग के दौरान गहमा-गहमी देखने को मिली और दोनों ने तब से एक दूसरे से बात नहीं की है।

प्राजनचाई ने कहा:

“जोसेफ जिम में अन्य लोगों से भिड़ना पसंद करते हैं। मैं उनके करीब नहीं हूं, लेकिन उन्हें जिम में लोगों द्वारा ज्यादा पसंद नहीं किया जाता। सच कहूं तो जिस तरह से उन्होंने जिम में लोगों पर ताने कसे, वो मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

“जब हम स्पारिंग कर रहे थे तो मैंने उन्हें बहुत जोर से किक किया। किक के बाद हम मुआंग थोंग थानी में एक इवेंट के दौरान मिले, लेकिन वो मुझसे बचते हुए नजर आए। मैं मानता हूं कि मैं उनसे परेशान था।”

अब थाई स्टार ONE Friday Fights 46 में लसीरी के खिलाफ रीमैच के लिए पूरी तरह से कमर कस चुके हैं।

भले ही दोनों की निजी प्रतिद्वंदिता हो, वर्ल्ड टाइटल यूनिफिकेशन मैच या फिर थाईलैंड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने का दबाव, प्राजनचाई मैच में कामयाबी पाने के लिए अतिरिक्त प्रेरणा लेकर उतरेंगे।

इस बात को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी को संदेश दिया है:

“जोसेफ, उम्मीद करता हूं कि तुम शुक्रवार, 22 दिसंबर तक अपना ख्याल रखोगे। मैं उम्मीद करता हूं कि तुम्हें कोई बीमारी या चोट ना आए ताकि मैं तुम्हें हरा पाऊं।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4