लियाम हैरिसन ने ONE Friday Fights 46 में होने वाले लसीरी Vs. प्राजनचाई II और फेटजीजा Vs. मेक्सेन मैचों की भविष्यवाणी की

Prajanchai Joseph Lasiri ONE157 1920X1280 21 768x512

लियाम “हिटमैन” हैरिसन हमेशा अपने साथी ONE Championship स्ट्राइकर्स को विश्वस्तरीय फाइट्स में मुकाबला करते हुए देख उत्साहित होते हैं और इस इंग्लिश दिग्गज के लिए ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon एक्शन से भरपूर होगा।

इस शुक्रवार, 22 दिसंबर को आयोजित होने वाला ये कार्ड शानदार मॉय थाई और किकबॉक्सिंग फाइट्स से भरा हुआ है, जिसमें तीन वर्ल्ड टाइटल मुकाबलों की तिकड़ी के साथ-साथ रोस्टर के कई बड़े नाम शामिल हैं।

हैरिसन ने थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में आयोजित होने वाले उनमें से दो धमाकेदार मुकाबलों पर अपने विचार साझा किए।

जोसेफ लसीरी Vs. प्राजनचाई II

जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी और प्राजनचाई पीके साइन्चाई ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल को यूनिफाई करने के लिए एक रीमैच में भिड़ेंगे।

अपने पहले मुकाबले में लसीरी ने तीसरे राउंड के अंत में थाई सुपरस्टार को अपने स्टूल पर रिटायर होने के लिए मजबूर कर दुनिया को चौंका दिया था और ऐसा कर उन्होंने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की और गोल्ड बेल्ट को अपने नाम किया था।

तब से उनकी एकमात्र हार पिछले नवंबर में ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल के लिए रोडटंग “द आयरन मैन” जित्मुआंगनोन के खिलाफ आई थी।

इस बीच प्राजनचाई ने तगड़े प्रतिद्वंदियों पर लगातार तीन जीत की लय हासिल की है। इसमें प्रतिष्ठित दिग्गज सैम-ए गैयानघादाओ के खिलाफ नॉकआउट जीत शामिल है, जिसकी बदौलत उन्होंने ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीता था।

हैरिसन को लगता है कि इस शानदार फॉर्म के कारण इस मैच में चीजें थाई एथलीट के पक्ष में होंगी:

“लसीरी लंबे समय से बाहर थे। प्राजनचाई तब से सक्रिय रहे हैं और वो यहां एक शानदार प्रदर्शन देना चाहेंगे। उन्होंने पिछली बार कहा था कि वो बीमार थे और ऐसा थोड़ा बहुत लग भी रहा था।

“लेकिन वो सक्रिय रहे हैं और उच्चतम स्तर पर जीत रहे हैं। वो बहुत अच्छा, खतरनाक और बहुत मजबूत दिख रहे हैं इसलिए इस बार मैं उनको चुनूंगा।” 

फेटजीजा Vs. अनीसा मेक्सेन

एक और रोमांचक मुकाबले में ONE अंतरिम एटमवेट किकबॉक्सिंग वर्ल्ड टाइटल के लिए दो दमदार प्रतियोगियों के बीच टक्कर होगी।

बेल्ट के लिए थाई सनसनी “द क्वीन” फेटजीजा का सामना फ्रेंच-अल्जीरियाई दिग्गज अनीसा “C18” मेक्सेन से होगा क्योंकि मौजूदा चैंपियन जेनेट टॉड फिलहाल चोटिल हैं।

दोनों ही एथलीट ONE में बेहतरीन फॉर्म में हैं और लगातार प्रभावशाली जीत दर्ज कर रही हैं। फेटजीजा ने चार स्टॉपेज जीतों के साथ 4-0 का रिकॉर्ड कायम किया है, जबकि मेक्सेन एक तकनीकी नॉकआउट (TKO) और दो एकतरफा जीतों के साथ 3-0 से आगे हैं।

हालांकि, “द क्वीन” ने अपना रिकॉर्ड पूरी तरह से मॉय थाई में बनाया है जबकि मेक्सेन को किकबॉक्सिंग में बहुत अधिक अनुभव है और हैरिसन का मानना ​​है कि इस शुक्रवार को होने वाले मुकाबले में ये सबसे बड़ा अंतर होगा:

“किकबॉक्सिंग नियमों के तहत, मैं मेक्सेन का पक्ष ले रहा हूं। उन्हें पता होगा कि अपने कॉम्बिनेशंस को कैसे बेहतर तरीके से प्रवाहित करना है और अंक अर्जित करना है। क्या फ़ेटजीजा ने अपने जीवन में कभी किकबॉक्सिंग फाइट लड़ी है? हो सकता है कि उन्हें किकबॉक्सिंग फॉर्मेट में थोड़ा संघर्ष करना पड़े, हालांकि वो एक शानदार एथलीट हैं।

“लय, स्कोरिंग, ये सब थोड़ा अलग है। इसलिए किकबॉक्सिंग नियमों के तहत, मैं मेक्सेन को चुन रहा हूं। मॉय थाई नियमों के तहत, मैं फेटजीजा के साथ जाऊंगा।” 

किकबॉक्सिंग में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35
Prajanchai says a prayer before his fight against Ellis Badr Barboza at ONE Fight Night 28.
Nabil Anane Hiromi Wajima ONE 173 21
Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)