जोसेफ लसीरी ने प्राजनचाई के खिलाफ एक और वर्ल्ड टाइटल जीत की भविष्यवाणी की – ‘चौथे राउंड में नॉकआउट से हराऊंगा’

Prajanchai Joseph Lasiri ONE157 1920X1280 46 768x512

जोसेफ लसीरी शुक्रवार, 22 दिसंबर को लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में खुद को एक बार फिर साबित करने के लिए तैयार हैं।

थाईलैंड की राजधानी में होने वाले ONE Friday Fights 46: Tawanchai vs. Superbon में ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन अपनी बेल्ट को यूनिफिकेशन मैच में प्राजनचाई पीके साइन्चाई के खिलाफ डिफेंड करेंगे। वो इस बहुप्रतीक्षित मैच में अपने आलोचकों के मुंह पर ताला जड़ना चाहते हैं।

मोरक्कन-इटालियन स्ट्राइकर ने प्राजनचाई को मई 2022 में उलटफेर का शिकार बनाकर खिताबत जीता था, लेकिन वो नवंबर में रोडटंग जित्मुआंगनोन के खिलाफ ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल मैच में आई हार के बाद से ही एक्शन से दूर रहे हैं।

वहीं प्राजनचाई ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैच जीते और अंतरिम स्ट्रॉवेट बेल्ट पर कब्जा किया। इस वजह से काफी सारे फैंस और जानकारों का मानना है कि पिछली बार थाई सुपरस्टार के लिए वो दिन अच्छा नहीं था।

इस बारे में लसीरी ने onefc.com को बताया:

“मुझे एक चोट लगी थी, जिसकी वजह से वापसी करने में काफी समय लग गया लेकिन अब सब कुछ ठीक है। रोडटंग के खिलाफ हुई पिछली फाइट के बाद से करीब एक साल हो गया है, मगर इससे मुझ पर कोई दबाव नहीं है। मैं तैयार हूं। मैं हमेशा जिम में होता हूं तो फाइट के लिए तैयार हूं।

“जब मैं चोटिल था तो डॉक्टरों की सलाह के हिसाब से ट्रेनिंग कर रहा था, लेकिन सितंबर महीने के बाद से पूरी तरह से ट्रेनिंग कर रहा हूं।

“मैं लोगों को दिखाना चाहता हूं कि वो जीत सिर्फ किस्मत की वजह से नहीं आई थी। मैं एक बड़े नाम के खिलाफ अपनी वर्ल्ड टाइटल जीत को सुनिश्चित करना चाहता हूं। सभी लोग प्राजनचाई को जानते हैं। जब वो मुझसे हारे तो तो बहुत सारे लोगों को हैरानी हुई और मैं उन्हें फिर से हैरान करने के लिए तैयार हूं।”

लसीरी ने ONE 157 में प्राजनचाई के खिलाफ आई जीत के बाद लोगों की बातों को सुना, लेकिन वो उनसे सहमत नहीं हैं।

तीन राउंड तक मार खाने के बाद थाई स्टार ने स्टूल से ही मैच छोड़ दिया था और “द हरिकेन” ने दुनिया के सबसे बड़े मार्शल आर्ट्स संगठन में खुद को ONE वर्ल्ड चैंपियन बना लिया।

अब लसीरी को इस बात से भी कोई परवाह नहीं है कि लोग उन्हें रीमैच में भी हल्के में लेंगे:

“अगर कभी किसी ने फाइट नहीं हो तो तब सोचा जा सकता है (कि वो जीत किस्मत से आई)। लेकिन जब आप एरीना में होते हैं तो ये कभी किस्मत वाली नहीं होती। अगर आपके पास गेम प्लान है और सोचते हैं कि ये आसान होगा, अगर आपके पास प्लान बी नहीं है तो आपको हार का सामना करना पड़ सकता है। इस बार मैं 100 फीसदी तौर पर प्राजनचाई से मुकाबला करूंगा और ये बहुत दिलचस्प होगा।

“मैं वहां एक चैंपियन के तौर पर जाऊंगा क्योंकि मैंने बेल्ट जीती थी और मैं ये डिजर्व करता हूं। लेकिन पिछले साल की तरह ही मैं अंडरडॉग रहूंगा और अपने काम करने के समय का इंतजार कर रहा हूं।”

लसीरी को एक और फिनिश की उम्मीद

जोसेफ लसीरी भले ही एक्शन से दूर रहे हों, लेकिन उन्होंने डिविजन की गतिविधियों पर करीब से नजर बनाकर रखी और प्राजनचाई की शानदार फॉर्म पर उनका ध्यान गया।

ONE अंतरिम स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन ने कई सारे बड़े नामों के खिलाफ जीत हासिल की हैं, जिनमें सैम-ए गैयानघादाओ का नाम भी है।

“द हरिकेन” जानते हैं कि प्राजनचाई की अच्छी फॉर्म किसी के लिए भी खतरनाक हो सकती है और उन्हें बैंकॉक में होने वाले मुकाबले में अलग प्राजनचाई की उम्मीद है।

32 वर्षीय स्टार ने कहा: 

“मेरे हिसाब से उन्होंने पहली फाइट को हल्के में लिया। ये एक गलती थी। अब वो वापस आकर तीन फाइट जीत चुके हैं और सभी अच्छी तरह से जीती हैं। मैं उम्मीद करता हूं कि वो सर्वश्रेष्ठ बनकर उतरेंगे।

“मुझे लगता है कि वो इस बार ज्यादा गंभीरता से उतरेंगे। वो मेरे द्वारा काउंटर किए जाने का इंतजार करेंगे और आक्रामक नहीं होंगे। जब हम रिंग में होंगे तो वो मुझे चैक करना चाहेंगे, लेकिन मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं।

“अगर आप प्राजनचाई को उनके मॉय थाई ज्ञान पर काम करने देते हो तो आप कभी नहीं जीतोगे। मैं डर्टी फाइट करूंगा। मैं उन पर दबाव बनाऊंगा।”

लसीरी ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल जीतकर खुश हैं, लेकिन उनका ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने खिताब को बचाने पर है।

रोडटंग के खिलाफ औसत प्रदर्शन के बाद Kick और Punch Milano टीम के प्रतिनिधि एक अच्छे मैच की उम्मीद कर रहे हैं:

“मैं वहां जाकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहूंगा। मैं वहां सिर्फ अपनी बेल्ट बचाए रखने के लिए नहीं जाना चाहता। मैं वहां जाकर एक वॉर करना चाहता हूं।

“वो इस बार अपने सर्वश्रेष्ठ और 100 फीसदी रूप में उतरेंगे। मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं और वो जोसेफ लसीरी को 200 फीसद पर पाएंगे। ये फाइट ऑफ द नाइट साबित होगी।

“भविष्यवाणी की बात करें तो मैं प्राजनचाई को चौथे राउंड में नॉकआउट से हराऊंगा। ऐसा मैं दबाव बनाकर करूंगा।”

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4