असलानबेक ज़िक्रीव ने डेब्यू मैच में वांग जनगुआंग पर विजय प्राप्त की

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 29 768x511

असलानबेक ज़िक्रीव ने अपनी शानदार स्ट्राइकिंग स्किल्स की मदद से प्रोमोशनल डेब्यू मैच में बड़ी जीत दर्ज की।

ONE: INSIDE THE MATRIX IV के मेन इवेंट मैच में रूसी स्टार ने #2 रैंक के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत प्राप्त की।

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 13.jpg

पहले राउंड में दोनों ओर से प्रभावशाली लो-किक्स देखने को मिलीं। लेकिन अभी थोड़ा ही समय बीता था, तभी वांग ने अपने प्रतिद्वंदी के सिर पर खतरनाक राइट हैंड लगाया।

ज़िक्रीव ने आगे आकर लेफ्ट हैंड के जरिए जवाबी हमला करने की कोशिश की। जब भी रूसी स्ट्राइकर “गोल्डन बॉय” पर स्ट्राइक्स लगाने की कोशिश करते, दूसरी ओर वांग भी शानदार तरीके से लेफ्ट और राइट हुक्स लागाकर काउंटर अटैक कर रहे थे।

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 32.jpg

दूसरे राउंड में ज़िक्रीव की ओर से लेफ्ट हुक देखना को मिला और इस बार वांग को मजबूरन आगे आकर बढ़त प्राप्त करनी थी। दुर्भाग्यवश, वो जब भी आगे आते उन्हें दमदार लेफ्ट हुक्स का प्रभाव झेलना पड़ता।

ज़िक्रीव का आत्मविश्वास बढ़ता जा रहा था और दमदार नी स्ट्राइक्स लगाकर अपने प्रतिद्वंदी को क्षति पहुंचा रहे थे। वांग के डिफेंसिव गेम पर विजय प्राप्त करने में अभी तक कुछ ही एथलीट्स सफल हो पाए हैं और अब ज़िक्रीव भी उनमें से एक बन चुके हैं।

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 34.jpg

तीसरे और अंतिम राउंड में मैच किसी भी तरफ का रुख ले सकता था और दोनों एथलीट्स भी इस बात को अच्छे से जानते थे।

वांग ने फ्रंटफुट पर रहकर दमदार हुक्स लगाने जारी रखे। दूसरी ओर, ज़िक्रीव बैकफुट पर रहते हुए भी काउंटर पंच और नी स्ट्राइक्स लगा रहे थे।

राउंड में अधिकांश समय पर चीनी एथलीट ने फ्रंटफुट पर रहने की रणनीति अपनाए रखी। वहीं रूसी स्टार की ओर से भी शानदार मूवमेंट देखने को मिली और वांग के मूव्स को बेहतरीन तरीके से काउंटर भी करते रहे।

Aslanbek Zikreev Wang Junguang inside the matrix iv 38.jpg

3 राउंड्स के तगड़े एक्शन के बाद 3 में से 2 जजों ने ज़िक्रीव के पक्ष में फैसला सुनाया। ये ONE में उनकी पहली जीत रही और #2 रैंक के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने डिविजन के अन्य एथलीट्स को सावधान कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ONE: INSIDE THE MATRIX IV – रिजल्ट्स और हाइलाइट्स, वांग vs ज़िक्रीव

किकबॉक्सिंग में और

Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Split image of Muay Thai stars Stamp Fairtex and Selina Flores
Petmuangsri Torfunfarm faces off with Gregor Thom ahead of The Inner Circle 29
Indian MMA fighter Nazareth “The Northstar” Lalthazuala makes his way to the ring
Muay Thai fighters Worapon Lukjaoporongtom and Lenny Blasi face off ahead of The Inner Circle 28
Worapon Lukjaoporongtom punches Tom Casse at ONE Friday Fights 153
Muay Thai fighters Songchainoi Kiatsongrit and Banluelok Sitwatcharachai face off ahead of The Inner Circle 27
Phetjeeja Lukjaoporongtom makes her way to the ring at The Inner Circle 19
Songchainoi Kiatsongrit punches Salai Htan Khee Shein at ONE Friday Fights 130
Stella Hemetsberger will defend her Muay Thai belt against Natalia Diachkova