ONE: INSIDE THE MATRIX IV की टॉप हाइलाइट्स

Joseph Lasiri Rocky Ogden inside the matrix iv 7 768x512

20 नवंबर को ONE: INSIDE THE MATRIX IV में शुरू से लेकर अंत तक तगड़ा एक्शन देखने को मिला।

शो में लगातार 3 मैचों में फिनिश देखने को मिले और साल के सबसे बेहतरीन मैचों में से एक भी देखने को मिला।

अंत में असलानबेक ज़िक्रीव ने #2 रैंक के स्ट्रॉवेट किकबॉक्सिंग कंटेंडर “गोल्डन बॉय” वांग जनगुआंग के खिलाफ विभाजित निर्णय से जीत दर्ज की।

जबरदस्त एक्शन को देखने के बाद यहां आप ONE: INSIDE THE MATRIX IV की टॉप हाइलाइट्स को देख सकते हैं।

#1 लसीरी ने करीबी मुकाबले में ओग्डेन को हराया

🎥 TRIFECTA: Epic shots from the Muay Thai firefight between Joseph Lasiri and Rocky Ogden! 🔥🔥🔥

🎥 TRIFECTA: Epic shots from the Muay Thai firefight between Joseph Lasiri and Rocky Ogden! 🔥🔥🔥 #InsideTheMatrix4

Posted by ONE Championship on Friday, November 20, 2020

WBC मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन जोसेफ “द हरिकेन” लसीरी के लिए WPMF मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन और #2 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर रॉकी ओग्डेन के खिलाफ जीत दर्ज करना आसान नहीं रहा।

59 किलोग्राम कैच वेट कॉन्टेस्ट के पहले राउंड में दोनों ओर से प्रहार हुआ। ऑस्ट्रेलियाई स्टार दमदार राइट लेग किक्स लगा रहे थे, वहीं लसीरी फ्रंटफुट पर रहकर अपने प्रतिद्वंदी को स्ट्राइक्स लगा रहे थे।

इटालियन एथलीट ने दूसरे राउंड की शुरुआत में क्लिंचिंग गेम में रहते एल्बोज लगाईं। इस बीच ओग्डेन भी लेग किक्स लगाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन लसीरी को अच्छी लय प्राप्त हो चुकी थी।

ओग्डेन ने तीसरे राउंड में काफी हद तक वापसी की क्योंकि “द हरिकेन” दमदार अंदाज में एल्बोज लगाते रहे। लसीरी की आक्रामकता के कारण ओग्डेन को डिफेंसिव रणनीति अपनानी पड़ी और आखिरी राउंड में भी इटालियन स्टार ने बढ़त बनाए रखी।

अंत में 3 में से 2 जजों ने लसीरी के पक्ष में फैसला सुनाया और ये साल के सबसे दिलचस्प मुकाबलों में से एक भी रहा।



#2 टाकाहाशी का नॉकआउट फिनिश

🎥 TRIFECTA: We HAD to show you multiple angles of the explosive finish to Ryogo Takahashi 🆚 Yoon Chang Min 💥💥💥

🎥 TRIFECTA: We HAD to show you multiple angles of the explosive finish to Ryogo Takahashi 🆚 Yoon Chang Min 💥💥💥 #InsideTheMatrix4

Posted by ONE Championship on Friday, November 20, 2020

मैच की शुरुआत से ही रयोगो “काइटाई” टाकाहाशी और “द बिग हार्ट” यूं चांग मिन ने एक-दूसरे पर अटैक करना शुरू कर दिया था, लेकिन अंत में जापानी स्टार ही विजयी साबित हुए।

Krazy Bee टीम के एथलीट ने शानदार तरीके से टेकडाउन के प्रयासों से खुद को बचाया और दूसरे राउंड में खतरनाक राइट क्रॉस लगाकर चांग मिन को झकझोर कर रख दिया था। दक्षिण कोरियाई एथलीट की आक्रामकता आगे चलकर उन्हीं पर भारी पड़ती नजर आई।

दूसरे राउंड को समाप्त होने में अभी 2 मिनट बाकी थे, तभी “काइटाई” ने जोरदार ओवरहैंड राइट लगाया।

“द बिग हार्ट” को स्ट्राइक्स के प्रभाव से उबरता देख टाकाहाशी ने मैच को समाप्त करने का प्लान बनाया। उन्होंने राइट अपरकट लगाया और उसके बाद एक जबरदस्त लेफ्ट हुक भी लगाया।

चांग मिन मैट पर चित पड़े नजर आए और रेफरी ने मैच समाप्ति की घोषणा की। इस जीत के साथ टाकाहाशी एक बार फिर फेदरवेट डिविजन पर छाने को तैयार हैं।

#3 फिनिशर्स की जंग में क्वोन को जीत मिली

🎥 TRIFECTA: Only ONE man was left standing when Bruno "Puccibull" and "Pretty Boy" Kwon Won Il threw down 😱

🎥 TRIFECTA: Only ONE man was left standing when Bruno "Puccibull" and "Pretty Boy" Kwon Won Il threw down 😱 #InsideTheMatrix4

Posted by ONE Championship on Friday, November 20, 2020

दक्षिण कोरियाई स्टार “प्रीटी बॉय” क्वोन वोन इल 2 बार के BJJ नो-गी वर्ल्ड चैंपियन ब्रूनो “पुचीबुल” पुची के खिलाफ मैच में अलग ही लय में नजर आए और पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश करने में सफलता पाई।

उम्मीद के अनुसार, पहले सेकंड से ही दोनों एथलीट्स मैच को फिनिश करने के मौके तलाश रहे थे। पुची ने शुरुआत से ही टेकडाउन स्कोर करने के मौके तलाशने शुरू कर दिए, लेकिन “प्रीटी बॉय” का डिफेंस शानदार रहा।

पुची को खुद से दूर करने के बाद दक्षिण कोरियाई एथलीट ने दमदार लेफ्ट हुक लगाया। “पुचीबुल” सर्कल वॉल से सटे हुए थे और इसी बीच क्वोन ने बहुत तेजी के साथ लगातार 2 स्ट्रेट राइट लगाए।

पुची ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन क्वोन के खतरनाक अपरकट ने ब्राजीलियाई एथलीट के डिफेंस की जैसे धज्जियां उड़ा दी थीं। पुची अगले ही पल नीचे जा गिरे और क्वोन ने पहले राउंड में अपने प्रतिद्वंदी को फिनिश किया।

ये भी पढ़ें: नोंग-ओ vs रोडलैक, क्रीकलिआ आयगुन दिसंबर में होने वाले लाइव शोज़ को हेडलाइन करेंगे

विशेष कहानियाँ में और

Jonathan Haggerty (L) | Hiroki Akimoto (R)
Jonathan Haggerty
Tyson Harrison celebrates after beating Kendu Irving
Shamil Erdogan and Paul Elliot collide at ONE Fight Night 48
Regian Eersel (L) | George Jarvis (R)
Duangdawnoi Looksaikongdin makes her walks before she faces Kim Townsend at ONE Friday Fights 128
Rambolek Chor Ajalaboon (L) | Yod-IQ Or Pimolsri (R)
Seksan Or Kwanmuang battles rival Muangthai PK Saenchai at ONE Friday Fights 114
Yod IQ Or Pimolsri lands a straight right at The Inner Circle 30 open workout
Ubaid Hussain smashes Khusen Salomov with a hard left at ONE Friday Fights 105.
Stella Hemetsberger celebrates her World Title win over Jackie Buntan at ONE Fight Night 40.
Chinese kickboxer Liu Mengyang taps gloves with Japanese star Masaaki Noiri in their first fight