सैम-ए ने स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन के टॉप 5 स्टार्स के बारे में बात की

ONE Strawweight Kickboxing World Champion Sam-A Gaiyanghadao celebrates his win against Wang Junguang

सैम-ए गैयानघादाओ ONE Championship इतिहास के सबसे सफल मार्शल आर्टिस्ट्स में से एक हैं।

मई 2018 में इस 36 वर्षीय स्टार ने पहली ONE फ्लाइवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने भार वर्ग में बदलाव किया और स्ट्रॉवेट डिविजन के मॉय थाई और किकबॉक्सिंग वर्ल्ड चैंपियन बन गए।

अभी भी ये दोनों वर्ल्ड टाइटल्स सैम-ए के पास हैं लेकिन 5 अन्य स्ट्रॉवेट स्टार उनकी मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियनशिप पर निगाहें जमाकर बैठे हुए हैं।

दो खेलों के ONE वर्ल्ड चैंपियन रैंकिंग में अपने नीचे मौजूद 5 नामों से अच्छी तरह परिचित हैं। उन्होंने स्ट्रॉवेट मॉय थाई डिविजन के हर एक रैंक्ड स्टार को लेकर अपनी राय रखी।

#1-रैंक्ड स्टार जोश टोना

Australian Muay Thai sensation Josh Tonna punches Andy Howson

सैम-ए गैयानघादाओ: वो मेरी ही उम्र के हैं, इसलिए मुझे फ्रेशनेस या जवानी की ताकत की चिंता करने की जरूरत नहीं है। वो तेज़ हैं और उनके पास बढ़िया कॉम्बिनेशन है।

मुझे उनके पंचों से बचकर रहना होगा, जो तेज़ और अचानक से आते हैं। मैं मानता हूं कि मेरा अनुभव मेरी ताकत है और ये मुझे उनके साथ फाइट करने के दौरान नियंत्रित करेगा।

#2-रैंक्ड स्टार रॉकी ओग्डेन

Australian Muay Thai athlete Rocky Ogden makes his ONE debut

सैम-ए: मेरी उनके साथ फाइट हो चुकी है [पहला ONE स्ट्रॉवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद] और मैं जानता हूं कि ये स्टार काफी खतरनाक और जाबांज है।

अगर उन्हें रिंग में अनुभव मिलेगा तो वो जरूर और ज्यादा खतरनाक बन जाएंगे और उन्हें ये बात पता है। वो पहले ही काफी तैयार हैं लेकिन उन्हें सिर्फ ज्यादा अनुभव चाहिए।



#3-रैंक्ड स्टार डैरन रोलैंड

Daren Rolland kicks Sam-A in Japan

सैम-ए: वो लंबे और पतले हैं, जो पहले ही उनके साथ फाइट को मुश्किल बना देता है क्योंकि उनकी रेंज कम है। इसके साथ ही वो अप्रत्याशित हैं।

मैंने उनका सामना किया था [जहां मुझे अक्टूबर 2019 में नॉकआउट से जीत मिली थी] और मानना पड़ेगा कि पहले राउंड में मैं उन्हें पकड़ और उनके प्लान के बारे में जान नहीं पा रहा था। मुझे नहीं पता था कि वो क्या करेंगे इसलिए वो जो मेरे सामने ला रहे थे, मैंने उनका जवाब दिया।

खैर, उनके पास अभी भी उतना अनुभव नहीं है, इसलिए मुझे उनपर फायदा मिलेगा।

#4-रैंक्ड स्टार एंडी हाओसन

Britan's Andy Howson kicks Josh Tonna in his ONE Championship debut

सैम-ए: मैं मानता हूं कि वो पांचों प्रतियोगियों में से सबसे खतरनाक हैं। उन्हें काफी कठिन चीज़ों का अनुभव है और ये फाइटिंग स्पोर्ट्स में जरूरी है। उनके सारे मूव्स तेज और अचूक हैं।

जब उनका सामना जोश टोना से हुआ था तब उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। अगर वो मुकाबला तीन राउंड तक चलता तो शायद उन्हें एक अंक से जीत मिल जाती।

#5-रैंक्ड स्टार रुई बोटेल्हो

Rui Botelho is ready for Muay Thai action

सैम-ए: वो पहले फ्लाइवेट में फाइट कर चुके हैं और फिर वो मेरी तरह स्ट्रॉवेट में आए। वो फाइट कर सकते हैं और उन्हें पता है कि किस तरह फाइट की जाती है।

उन्होंने कुछ थाई स्टार्स के साथ फाइट की है जो “फाइटर ऑफ द ईयर” रहे हैं जैसे सुपरलैक कियातमू9 और पनपायक जित्मुआंगनोन, और ये मुकाबले उनके लिए मुश्किल भरे रहे हैं और उन्हें इससे अनुभव मिला है। मैं मानता हूं कि वो भी मुझे एक कठिन फाइट देंगे।

ये भी पढ़ें: सैम-ए गैयानघादाओ ने जोश टोना की चुनौती का दिया जवाब

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)