मार्टिन गुयेन ने टॉप 5 फेदरवेट स्टार्स पर निशाना साधा

Martin Nguyen DC 9124 768x512

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन “द सीटू-एशियन ” गुयेन ग्लोबल स्टेज पर अपनी वापसी करने और टाइटल को डिविजन के टॉप रैंक्ड स्टार्स के खिलाफ डिफेंड करने के लिए उत्सुक है।

इस स्टार ने ONE Championship की एथलीट रैंकिंग्स पर अपनी निगाहें टिकाकर रखी है और उन्होंने एक्शन से दूर रहते हुए अपने पीछे के 5 नामों के बारे में काफी कुछ जाना है।

जानें इस 31 वर्षीय सिडनी के निवासी ने अपने दोपहर के ट्रेनिंग सेशन से समय निकालकर फेदरवेट डिविजन के सबसे ज्यादा रैंक्ड स्टार्स के बारे में क्या कहा।

#1-रैंक्ड कंटेंडर क्रिश्चियन ली

Christian Lee celebrates winning the ONE Lightweight World Title

मार्टिन गुयेन: क्रिश्चियन ली ने अच्छी चीज़ें की है। उन्होंने कम उम्र में शुरुआत करके अच्छा कार्य किया है और अभी भी वो कम उम्र के है। इसलिए हाँ, वो जरूर पहले दावेदार है।

उन्होंने फेदरवेट डिविजन के ज्यादातर स्टार्स को धराशाई किया है। मेरा मतलब है कि [डिविजन में] अब नए स्टार्स आ चुके हैं, जिनका सामना उन्होंने अब तक नहीं किया है लेकिन उनकी सफलताएं और दोनों डिविजन में उनका प्रदर्शन इसे साबित करता है।

वो #1 कंटेंडर है और हम भविष्य में एक-दूसरे का सामना जरूर करेंगे।

#2-रैंक्ड कंटेंडर कोयोमी मत्सुशीमा

Koyomi Matsushima celebrates his win against Kim Jae Woong ONE WARRIOR'S CODE

मार्टिन गुयेन: कोयोमी एक अच्छे व्यक्ति है। वो सम्मान देने योग्य है और उन्हें बड़ी सफलता मिली है और जब मेरी उनसे फाइट हुई थी तो वो काफी कठिन थी। उन्होंने मरात गफूरोव को हराया है और वो एक से ज्यादा बार क्रिश्चियन से फाइट करने वाले हैं लेकिन [उनका स्पॉट] जगह उचित है।

इस आदमी ने एक कठिन फाइटर को भी हराया है, जैसे (किम जे वूंग)। कोयोमी ने उनके खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया था और वो व्यक्ति कठिन फाइटर था। इसके बावजूद ये साबित करता है। वही है जो होता है। वो काफी टैलेंटेड एथलीट है।



#3-रैंक्ड कंटेंडर थान ली

Vietnamese-American star Thanh Le makes his ONE debut

मार्टिन गुयेन: थान ली नॉर्थ अमेरिकी प्रमोशन से आते हैं और वो वहां शानदार प्रदर्शन कर रहे थे। उन्हें ONE Championship में आने का मौका मिला था और वो 3 मुकाबले लगातार जीत चुके हैं और ये साफ करता है कि उनका शीर्ष पर रहना उचित है।

इस समय शीर्ष कंटेंडर होने के रूप में मैं मानता हूँ कि उन्हें पहले क्रिश्चियन या मत्सुशीमा का सामना करना चाहिए लेकिन मैं फाइट मिलने पर खुश रहूंगा। मैं डिविजन में किसी से भी फाइट करने के लिए तैयार हूँ और मैं इस डिविजन में हमेशा ही किसी से भी फाइट करने के लिए तैयार रहूंगा, भले ही वो इसके योग्य हो या नहीं।

ONE Championship ने जाना कि ये व्यक्ति तैयार है और हम आज यहां है।

#4-रैंक्ड कंटेंडर टेटसुया यमाडा

Japanese mixed martial artist Tetsuya Yamada celebrates his debut win with the ring girls

मार्टिन गुयेन: मैंने हाल ही में यमाडा के बारे में नहीं सुना है। उन्होंने अंतिम बार मरात गफूरोव का सामना किया था। मैंने सोचा था कि यमाडा की जगह मरात रैंक में होंगे लेकिन जो है, वो है।

वो व्यक्ति वहां है, उनका एक नाम है और वो ऐसे व्यक्ति है जो डिविजन में है, इसलिए मैं उनके लिए भी तैयार हूँ।

#5-रैंक्ड कंटेंडर गैरी टोनन

American grappling stud Garry Tonon screams in joy bout his quick submission win

मार्टिन गुयेन: गैरी 5 लगातार जीत की स्ट्रीक पर है, कौन उनके स्थान पर सवाल उठा सकता है? वो वहां रहना डिजर्व करते हैं, मैं कहूंगा कि उनकी जिउ-जित्सु में सफलता और बाकी मार्शल आर्ट्स बैकग्राउंड शानदार है।

और जिस तरह से उन्होंने अपनी हर एक फाइट को फिनिश किया है, वो भी शानदार है। अगर वो डिसिजन से होता या फाइट का अंत अलग रहता तो आप रैंकिंग में उनके स्थान पर सवाल उठा सकते थे। उन्होंने हर एक व्यक्ति को फिनिश किया है और उनके पास जीत की स्ट्रीक है, साथ ही वो उनके करियर में भयानक साबित हुए हैं और उन्होंने सिर्फ फिनिश किया है।

इसलिए हाँ, वो उस स्थान पर होना डिजर्व करते हैं और मेरा और टोनन का मुकाबला जरूर होगा। ये अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें: कैसे साल 2019 में मार्टिन गुयेन के करियर को मिली नई दिशा?

न्यूज़ में और

Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)