कैसे साल 2019 में मार्टिन गुयेन के करियर को मिली नई दिशा?

Martin Nguyen celebrates his TKO victory at ONE: DAWN OF HEROES.

ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन मार्टिन गुयेन “द सीटू-एशियन” के लिए साल 2018 अच्छा नहीं गुजरा था लेकिन खराब दौर से निकलते हुए उन्होंने 2019 में जबरदस्त वापसी की है।

3-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन बनने से चूकना, गंभीर चोट की वजह से लंबे समय बाहर होने और अपने पुराने जिम ‘KMA टॉप टीम’ को छोड़ने के बाद, इस वियतनामी-ऑस्ट्रेलियन सुपरस्टार ने 2019 में बेहतरीन वापसी की।

खैर, उनके लिए कुछ अच्छी चीजें इंतज़ार कर रही थीं क्योंकि उन्हें 2-डिविजन ONE वर्ल्ड चैंपियन आंग ला न संग “द बर्मीज़ पाइथन” का साथ मिला और अमेरिका में सैनफोर्ड MMA और हार्ड नोक्स 365 जिम जॉइन किया और उन्होंने फेदरवेट डिविजन पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया था।

इस दौरान गुयेन को इस भार वर्ग के 2 सबसे बेहतरीन एथलीट्स के खिलाफ नॉकआउट के जरिए जीत भी मिली।

साल 2020 से पहले ही वो अपने करियर में बहुत कुछ हासिल कर चुके हैं और इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि किस तरह और कहाँ से उनके करियर ने नया मोड़ लिया था।

ONE featherweight king 👑 Martin Nguyen called his shot and came through with a stunning second-round knockout of Koyomi Matsushima!

ONE featherweight king 👑 Martin "The Situ-Asian" Nguyen called his shot and came through with a stunning second-round knockout of Koyomi Matsushima!📺: Check local listings for global TV broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, August 2, 2019

ONE Championship: खराब 2018 के बाद आपके लिए 2019 कई मायनों में अच्छा गुजरा है, दोनों मुकाबलों में नॉकआउट से जीत मिली। इस सफलता को कैसे देखते हैं?

मार्टिन गुयेन: 2019 में मुझे सबका साथ और आशीर्वाद मिला है। नई टीम के साथ जुड़कर मुझे काफी कुछ सीखने को मिला और यह इसी का नतीजा है कि मैं इतना सफल हो पाया हूँ। यहाँ से मुझे केवल एक ही चीज नजर आ रही है कि साल 2020 को मैं अपने लिए और भी अधिक खास बनाना चाहता हूँ।

ONE: फेदरवेट डिविजन में बने रहने का आपका फैसला सही साबित हुआ है। क्या इसकी कोई खास वजह रही कि आपने अपने भार वर्ग को साल 2019 के लिए क्यों नहीं बदला?

मार्टिन: अपने वज़न को घटाने या बढाने से मुझे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था, चोट भी ज्यादा लग रही थी। सच्चाई यही है कि मेरा फेदरवेट डिविजन से बाहर जाने का मन ही नहीं था।

जब मुझे लाइटवेट में भेजा गया तो मुझे लगा कि अब मैं अपने मन-मुताबिक कुछ भी खा सकता हूँ और कुछ भी कर सकता हूँ। वहीं, जब मैं फेदरवेट में वापस आया तो मुझे पहले जैसा बिल्कुल भी नहीं लग रहा था।

मेरी पत्नी ने भी मुझसे फेदरवेट डिविजन में बने रहने की सलाह दी थी। वज़न घटाने और बढ़ाने से ज्यादा अच्छा महसूस नहीं कर पा रहा था इसलिए मैंने अपनी पत्नी की सलाह मानी और इसी डिविजन से जुड़ा रहा। अब मुझे काफी अच्छा महसूस हो रहा है और मैंने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं इसलिए इससे ज्यादा खुशी की बात मेरे लिए कुछ और नहीं हो सकती।

ONE: साल की शुरुआत में आपका पहला लक्ष्य क्या था?

मार्टिन: पहला लक्ष्य वही रहा कि मैं उस स्थिति में कैसे पहुंच सकता हूँ जहाँ से मैं इस डिविजन को छोड़कर गया था। दूसरे भार वर्गों में जाने से काफी हद तक मेरा खुद पर से भरोसा उठ चुका था। मुझे पता ही नहीं था कि मेरे करियर के साथ क्या हो रहा है और बेंटमवेट, लाइटवेट टाइटल शॉट के बाद मैं क्या करने वाला हूँ। मैं केवल अपने भरोसे को वापस पाना चाहता था।

Martin Nguyen clinches a scintillating flying knee knockout victory to retain the ONE Featherweight World Title!

🎯 RIGHT ON TARGETMartin "The Situ-Asian" Nguyen clinches a scintillating flying knee knockout victory to retain the ONE Featherweight World Title! TV: Check local listings for global broadcast

Posted by ONE Championship on Friday, April 12, 2019

ONE: अप्रैल में पूर्व ONE फेदरवेट वर्ल्ड चैंपियन नारनतुंगलाग जदंबा पर जीत हासिल कर कैसा महसूस हो रहा था? यह आपकी साल 2017 के बाद पहली क्लीन जीत रही।

मार्टिन: जदंबा के खिलाफ जीत मेरे लिए काफी अच्छा अनुभव रहा। जैसे ही मुझे एहसास हुआ कि अब मैं मैच जीत चुका हूँ तो लगा कि अपने 2017 वाले दौर में वापस लौट आया हूँ।

2018 में काफी चीजें ऐसी रहीं जो मेरे लिए अच्छी गईं। जब मैंने जदंबा को नॉकआउट किया तो मुझे काफी अच्छा महसूस हुआ। इस जीत ने दर्शा दिया था कि सैनफोर्ड MMA में मैंने काफी चीजें सीखी हैं। मुझे प्रोत्साहन देने के लिए अनुभवी एथलीट मेरे पास रहे और उन्हीं की सलाह का नतीजा रहा कि मैं वापसी करने में सफल रहा।

ONE: अगस्त में आपने कोयोमी मात्सुशीमा को हराकर अपने करियर की नौवीं बार नॉकआउट से जीत हासिल की थी। इस खास जीत पर कोई प्रकाश डालना चाहेंगे।

मार्टिन: मात्सुशीमा के खिलाफ मुकाबले से पहले मुझे कंधे में गंभीर चोट लगी थी इसलिए मैं अपने सभी मूव्स का इस्तेमाल नहीं कर सकता था।

जैसे ही मैच का समय आया मैंने चोट को भुलाते हुए खुद से कहा कि अब किसी भी हालत में मुझे जीत दर्ज करनी है। कोयोमी ने कई बार मेरी चोट का फायदा उठाने की कोशिश की लेकिन मैं अपनी रणनीति पर अडिग रहा और जीत हासिल की। कोयोमी युवा होने के साथ-साथ काफी टैलेंटेड भी हैं इसलिए उनके खिलाफ जीत पाना मेरे लिए आसान नहीं रहा।

ONE: पिछले सालों के प्रदर्शन के मुकाबले इस साल के प्रदर्शन को कैसे दर्शाएंगे और इसमें क्या अलग रहा?

मार्टिन: पिछले सालों के मुकाबलों से मुझे लगता है कि अब मैं पहले से अच्छा एथलीट बन चुका हूँ। अब मुझे लगता है कि मैं किसी भी डिविजन में अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूँ फिर चाहे वो बेंटमवेट हो, फेदरवेट या फिर लाइटवेट। फिलहाल मैं वही करना चाहता हूँ जो मेरे लिए सही है।

फेदरवेट डिविजन वह जगह है जहाँ मैं सबसे ज्यादा अच्छा महसूस करता हूँ और लोगों को मेरा श्रेष्ठ प्रदर्शन भी इसी डिविजन में देखने को मिलता है। इसलिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर फैंस के दिल में जगह बनाना चाहता हूँ जिससे वो सालों तक याद रखें कि मार्टिन गुयेन भी एक गज़ब का एथलीट था।

ONE Featherweight World Champion Martin Nguyen at the DAWN OF HEROES Press Conference

ONE: इस साल आपने काफी समय फ्लोरिडा में गुजारा, क्या वहाँ की कुछ यादें आज भी आपके साथ हैं?

 मार्टिन: मैं सभी को बताना चाहता हूँ कि “स्कल किंग” नाम के खेल का मैं मास्टर हूँ। यह एक कार्ड-गेम है जिसे मैं फ्लोरिडा में आंग ला न संग, टियाल थैंग, केटी और कई अन्य दोस्तों के साथ खेलता हूँ। इसके अलावा हमने न्यूयॉर्क में भी समय बिताया और फ्लोरिडा में कुछ लाइव मैचों का लुत्फ़ भी उठाया।

फ्लोरिडा के अलावा इस साल जदंबा के खिलाफ जीत के बाद अपने परिवार के साथ बाली में छुट्टियाँ बनाने भी गया था। वहाँ कई नए दोस्त भी बने और यहाँ मुझे एहसास हुआ कि कौन से लोग मेरे व्यक्तिगत जीवन के सबसे करीब हैं।

ONE: परिवार से दूर रहना आपके लिए कितना कठिन रहा और इन कठिन परिस्थितियों का कैसे सामना किया?

मार्टिन: मैं हर रोज अपने परिवार को मिस करता था, जब भी हम फिशिंग के लिए जाते तो सबसे पहले मुझे मेरा परिवार ही याद आता क्योंकि अपनी पत्नी और बच्चों के साथ हर वीकेंड पर हम यही करते आए हैं।

केटी और आंग ला न संग के साथ मैंने जितना भी समय बिताया है, उसे सोचकर मुझे यही लगता था कि काश मेरा परिवार मेरे साथ होता तो हम सभी साथ में मजे कर रहे होते।

https://www.instagram.com/p/Bw50fZJADCJ/

ONE: अब नया साल कुछ ही दिनों में शुरू होने वाला है, क्या आप बता सकते हैं कि 2020 के लिए आपने अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन के लिए क्या प्लान तैयार किए हैं?

मार्टिन: अभी के लिए तो मैं यही कह सकता हूँ कि साल 2020 मेरे लिए बड़ा और अहम साल होने वाला है। मैं अगले साल 3 या 4 मैच लड़ना चाहता हूँ जिनमें मुझे सबसे बेस्ट एथलीट्स का सामना करना पड़े।

ONE चैंपियनशिप एक-एक कर सभी मैचों के कॉन्ट्रैक्ट मुझे भेजती रहे और मैं सभी को साइन करता रहूंगा। मैं सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करना चाहता हूँ।

वहीँ, मैं सर्कल से बाहर की दुनिया में चाहूंगा कि बीते हुए कल के मुकाबले आने वाले कल में एक अच्छा इंसान बन सकूं।

यह भी पढ़ें: आंग ला न संग के लिए 2019 दर्शाता जादुई वर्ष

ONE Championship के साल 2020 के पहले लाइव इवेंट ONE: A NEW TOMORROW के लिए हो जाइए तैयार!

बैंकॉक | 10 जनवरी | टिकेट्स: Click here  |  TV: भारत में दोपहर 3:30 बजे से देखें

न्यूज़ में और

Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4
Wang Junguang Prajanchai Pongsuphan PK The Inner Circle 35 5
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35