पैचीओ: ब्रूक्स अभी स्ट्रॉवेट वर्ल्ड टाइटल शॉट के लिए तैयार नहीं हैं

Joshua Pacio DC 89911 768x512

ONE स्ट्रॉवेट वर्ल्ड चैंपियन जोशुआ “द पैशन” पैचीओ ने अमेरिकी स्टार जैरेड “द मंकी गॉड” ब्रूक्स पर तंज कसा है।

Joshua Pacio flexes after retaining his strawweight gold at ONE: FIRE & FURY.

“द मंकी गॉड” ने हाल ही में कहा था कि पैचीओ एक अच्छे फाइटर और अच्छे चैंपियन हैं, लेकिन साथ ही उन्होंने चैंपियन को चुनौती भी दी थी।

ब्रूक्स ने कहा, “मैं यहां उन्हें सबक सिखाने आया हूं और दुनिया को दिखाना चाहता हूं कि मैं दुनिया का सबसे बेहतरीन फाइटर हूं।”

“मुझे तुम पसंद हो जोश, लेकिन मैं मुझे वहां आकर अपने काम करना होगा।”

Filipino MMA fighter Joshua Pacio unleashes ground-and-pound on Rene Catalan

पैचीओ ने सोमवार को इस चुनौती का जवाब दिया।

Team Lakay के स्टार ने अमेरिकी एथलीट की तारीफ की, लेकिन उनका मानना है कि ONE Championship के स्ट्रॉवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में ऐसे कई एथलीट्स हैं, जो टाइटल शॉट के ब्रूक्स से ज्यादा हकदार हैं।

25 वर्षीय चैंपियन ने कहा, “मैं जैरेड ब्रूक्स का सम्मान करता हूं, वो एक शानदार एथलीट हैं और मैं उनपर करीब से नजर बनाए रखूंगा।”

“फिलहाल मैं डिविजन के टॉप 5 एथलीट्स पर अपना ध्यान लगाना चाहता हूं। मेरे हिसाब से बोकांग मासूनयाने उनसे कहीं ज्यादा बेहतर हैं। मैं अभी अपने करियर के चरम पर नहीं पहुंचा हूं और मैं वादा करता हूं कि अगर ब्रूक्स से मेरा कभी सामना हुआ तो उनके लिए जीत हासिल करना बहुत कठिन होगा।”

ONE Strawweight World Champion Joshua Pacio connects with a body kick on Rene Catalan

पिछले महीने पैचीओ ने अपने पुराने प्रतिद्वंदी और #1 रैंक के स्ट्रॉवेट कंटेंडर योसूके “द निंजा” सारूटा के खिलाफ ट्रायलॉजी बाउट और उसके बाद #3 रैंक के कंटेंडर मासूनयाने के खिलाफ मैच की उम्मीद जताई थी।

दूसरी ओर ब्रूक्स, पैचीओ के टीम मेंबर लिटो “थंडर किड” आदिवांग पर नजर गड़ाए हुए हैं। “ONE on TNT II” में उनका आमना-सामना होने वाला था, लेकिन COVID-19 रिपोर्ट पॉज़िटिव आने के कारण आदिवांग को मैच से अपना नाम वापस लेना पड़ा।

अगर भविष्य में ये मैच हुआ तो “थंडर किड” पर एक जीत से अमेरिकी स्टार पैचीओ को सावधान कर देंगे।

ये भी पढ़ें: युस्ताकियो की नजर फ्लाइवेट बेल्ट पर, मगर किंगड के लिए पीछे हटने को तैयार

न्यूज़ में और

Lucas Gabriel and Magomed Magomedov throw down at ONE Fight Night 49
Tye Ruotolo celebrates his title win over Christian Lee at The Inner Circle 37
Christian Lee faces off with Tye Ruotolo ahead of The Inner Circle 37
Nazareth Lalthazuala defeats Jhon Brutas via TKO at 4:09 of round one
Indian MMA fighter Nazareth Lalthazuala makes his way to the ring
Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.