युस्ताकियो की नजर फ्लाइवेट बेल्ट पर, मगर किंगड के लिए पीछे हटने को तैयार

Geje Eustaquio defeats Toni Tauru at ONE MASTERS OF FATE DC DUX_1458 3 768x512

पूर्व ONE फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन जेहे “ग्रैविटी” युस्ताकियो एक बार फिर से चैंपियन बनना चाहते हैं, लेकिन अगर उन्हें अपनी टीम के साथी के लिए पीछे हटना पड़ा तो वो जरा भी नहीं हिचकेंगे।

जनवरी 2019 में मौजूदा चैंपियन एड्रियानो “मिकीन्यो” मोरेस के खिलाफ तीसरी बाउट में हारने के बाद से ही युस्ताकियो वर्ल्ड टाइटल तलाश करने में लगे हुए हैं।

दिग्गज स्टार अभी सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं क्योंकि वो अपने पिछले दो मैच लगातार जीत चुके हैं और एक जीत उन्हें रैंकिंग्स के टॉप पांच में जगह दिला देगी।

हालांकि, Team Lakay में उनके साथी डैनी “द किंग” किंगड फिलहाल डिविजन में #2 रैंक के कंटेंडर हैं और उन्हें चैंपियनशिप मैच हासिल हो सकता है। अगर युवा फिलीपीनो स्टार फ्लाइवेट चैंपियन बन गए तो “ग्रैविटी” टाइटल मैच के मौके को त्याग देंगे।

उन्होंने कहा, “मेरा गेम प्लान एकदम सरल है।”

“डैनी टॉप 5 में हैं। मैं पहले ही चैंपियन रह चुका हूं। मैंने चैंपियन रहने की खुशी का अहसास किया हुआ है। मेरे छोटे भाई डैनी किंगड वर्ल्ड चैंपियन बनने के बेहद करीब हैं। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं।”

The Philippines' own Danny Kingad competes against China's Xie Wei

एक तरह से “ग्रैविटी” अपने साथी की वफादारी का ईनाम दे रहे होंगे।

पिछले पांच सालों से किंगड और युस्ताकियो दोनों ONE Championship के फ्लाइवेट मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स डिविजन में साथ मुकाबला कर रहे हैं, लेकिन दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ मैच ना लड़ने की कसम खाई है।

इसकी परीक्षा तब देखने को मिली जब जनवरी 2018 में काइरत “द कज़ाख” अख्मेतोव को रीमैच में हराकर युस्ताकियो ने ONE अंतरिम फ्लाइवेट वर्ल्ड टाइटल जीता था।

उस समय किंगड डिविजन में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कामयाबी के बावजूद उन्होंने अपने साथी के खिलाफ मुकाबला ना करने का फैसला किया।

उन्होंने अपने टीम के साथी को चमकने का मौका दिया।



लेकिन अब स्थिति पूरी तरह से बदल गई है और पूर्व फ्लाइवेट वर्ल्ड चैंपियन अब अपने 25 वर्षीय स्टार के लिए चीयर कर रहे हैं।

अगर किंगड को मोरेस के खिलाफ मैच मिला तो युस्ताकियो पीछे हट जाएंगे। लेकिन अगर वो उन्हें हराने में कामयाब नहीं हुए तो “ग्रैविटी” मौके को जाने नहीं देंगे।

युस्ताकियो ने कहा, “कोच मार्क सांगियाओ के साथ हमारा गेम प्लान ये है कि डैनी को पहले वर्ल्ड चैंपियन बनने का मौका दिया जाएगा।”

“हालांकि, मुझे लेकर कोच ने कहा है कि तुम अच्छा करते और जीतते रहो क्योंकि अगर डैनी काम सही से नहीं कर पाए या चैंपियन बनने की दिशा में उनका रवैया ठीक नहीं रहा तो मैं वर्ल्ड चैंपियनशिप दोबारा पाने की कोशिश करूंगा।”

Geje Eustaquio at the ONE MASTERS OF FATE Open Workout

भले ही कुछ भी हो, एक चीज तय है कि फैंस को युस्ताकियो और किंगड सर्कल में एक साथ नजर नहीं आने वाले।

ये भी पढ़ें: 5 MMA फाइट्स जो हम 2021 खत्म होने से पहले देखना चाहेंगे

न्यूज़ में और

Christian Lee stands in the corner with father, Ken, and brother, Adrian, behind the ropes.
Tye Ruotolo getting locked in for battle against Dante Leon at ONE Fight Night 31.
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Kade Ruotolo, Ok Rae Yoon, Maurice Abevi, and Dzhabir Dzhabrailov will feature at ONE Fight Night 50.
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
Jarred Brooks (L) | Tatsumitsu Wada (R)
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty defends his ONE Bantamweight Kickboxing World Championship at ONE SAMURAI 4