बहन Vs. बहन के मैच को लेकर वंडरगर्ल और सुपरगर्ल ने कही बड़ी बात

Wondergirl Supergirl 1200X800 768x512

काफी सारे दिलचस्प मैचों को लेकर चर्चा होती रहती है और वो चर्चा कभी हकीकत का रूप नहीं ले पाती।

मार्शल आर्ट्स फैंस शायद ऐसा ही कुछ परिवार के सदस्यों के बीच मैच के बारे में सोच सकते हैं, लेकिन उभरती हुईं मॉय थाई स्टार्स वंडरगर्ल फेयरटेक्स और सुपरगर्ल जारूनसाक मॉयथाई ने ONE Championship में बहन बनाम बहन के मुकाबले को पूरी तरह से नकारा नहीं है।

Muay Thai fighter Wondergirl Fairtex kicks Jackie Buntan

दोनों ही दमदार स्ट्राइकर्स को उनके पिता जारून चानथासरी ने थाईलैंड के बैंकॉक में मॉय थाई से रूबरू करवाया। सुपरगर्ल अब भी अपने पिता के साथ ही ट्रेनिंग करती हैं।

वहीं बड़ी बहन वंडरगर्ल पटाया के मशहूर Fairtex Training Center का हिस्सा बन गई हैं, लेकिन दोनों बहनों का रिश्ता पहले की तरह ही काफी अटूट है।

जब वंडरगर्ल से अपनी छोटी बहन के साथ भविष्य में सर्कल के अंदर मुकाबले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे पूरी तरह से नजरअंदाज नहीं किया।

22 वर्षीय स्टार ने मजाक में कहा, “काफी लोग मुझे इस बारे में सवाल करते हैं। मैंने अपनी बहन से इसको लेकर बात की है और वो कहती है, ‘अच्छा है, हम दोनों को पैसे मिलेंगे।”‘

Supergirl Jaroonsak Muaythai unloads a cross

युवा सनसनी ने भी इस बात में हामी भरी है और वो इस आइडिया को लेकर ज्यादा खुलकर बोलीं।

उन्होंने कहा, “ये काफी अजीब लगेगा, लेकिन ये सिर्फ खेल है। ये वैसा है जैसे आप अपनी टीम के साथी के साथ फाइट कर रही हों।”

“मेरे लिए फैंस सबसे महत्वपूर्ण हैं। एक बार फाइट खत्म होगी तो हम फिर से बहनें ही रहेंगी।”



वंडरगर्ल और सुपरगर्ल ने हजारों घंटों की ट्रेनिंग और स्पारिंग एक साथ मिलकर की है। दोनों ने बचपन से ही एक दूसरे के खेल और तकनीक को देखा है, अगर ये मुकाबला होता है वो एक दूसरे के ज्ञान का इस्तेमाल कर पटखनी देना चाहेंगी।

वंडरगर्ल ने इस बारे में भी सवाल किया गया कि क्या वो अपनी टीम की साथी और पूर्व 2-स्पोर्ट ONE वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ मैच करना चाहती हैं।

वंडरगर्ल ने एक बार फिर से जवाब में ना तो नहीं कहा, लेकिन उनकी बातों से साफ लग रहा है कि मैच हुआ तो वो जरूर मुकाबला करेंगी।

उन्होंने कहा, “मेरे लिए स्टैम्प मेरी आदर्श हैं। वो बहुत मजबूत हैं। वो मुझसे लंबाई में छोटी हैं, लेकिन क्या हमारी फाइट हो सकती है? हां, शायद।”

Photos from Stamp Fairtex and Alyona Rassohyna's MMA fight at ONE: UNBREAKABLE III on 5 February 2021

वंडरगर्ल और सुपरगर्ल दोनों बहनों ने मैच की संभावनाओं को सिरे से खारिज नहीं किया है, जो कि एक अचंभे वाली बात है क्योंकि ONE Championship में ली, पेट्रोसियन, कैटलन और दूसरे भाई-भाई या बहन-बहन की जोड़ी मैच के लिए राजी हो जाएं, ये काफी कम ही देखने को मिलेगा।

लेकिन ये जरूर है कि इस मैच से मार्शल आर्ट्स फैंस को एक खास स्टोरीलाइन जरूर देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: ONE सुपरस्टार्स की स्किल्स से मिलाकर बना एक परफेक्ट मॉय थाई फाइटर

न्यूज़ में और

Photo collage of featherweight submission grapplers Shoya Ishiguro and Ruan Alvarenga.
Prajanchai faces former title challenger Wang Junguang in kickboxing return at The Inner Circle 35
Kiamran Nabati faces off with Nontachai Jitmuangnon ahead of The Inner Circle 31
Nontachai Jitmuangnon Felipe Lobo ONE Fight Night 43 7
Nontachai Jitmuangnon punches Semih Sah Cindir at ONE Friday Fights 145
Freddie Haggerty and Jonathan Haggerty at The Inner Circle 30.
Helena Crevar (L) and Pawel Jaworski dominate in the 2026 ADCC World Championships
Nadaka Yoshinari faces off with Har Ling Om ahead of ONE SAMURAI 3
Rambolek vs Yod IQ at The Inner Circle 30
Muay Thai fighters Rambolek Chor Ajalaboon faces off with Yod-IQ Or Pimolsri ahead of The Inner Circle 30
Rambolek Chor Ajalaboon (L), Yod-IQ (R)
Rambolek and Yod-IQ Face off inside the ring at The Inner Circle 25