कैसे एक गाने ने नट को वंडरगर्ल फेयरटेक्स बनाया

wondergirl fairtex one championships newest phenom

सितंबर 2008 में दक्षिण कोरियाई K-Pop ग्रुप वंडर गर्ल्स ने “Nobody” गाने को रिलीज़ किया था। उन्हें नहीं पता था कि भविष्य में ये हिट गाना एक ऐसे देश में मॉय थाई को बढ़ावा दे रहा होगा, जो उनसे 3,500 किलोमीटर दूर है।

उस समय युवावस्था में लड़कियां इसी गाने को दिन रात गाती और इस पर डांस भी करती थीं।

उनमें से कुछ लड़कियां जारून चंथासरी की शिष्या हुआ करती थीं, जो बैंकॉक के सांता क्रूज कॉन्वेंट स्कूल में एक शिक्षक हुआ करते थे और उभरती हुई मॉय थाई स्टार नट के पिता और कोच भी थे।

जारून उस समय अपनी 9 साल की पुत्री के लिए एक रिंग नेम की तलाश कर रहे थे और “Nobody” गाने ने उन्हें इस संबंध में एक अच्छा आइडिया दिया।

शुक्रवार, 21 अगस्त को ONE: NO SURRENDER III में ब्रूक फैरेल के खिलाफ अपना ONE Championship डेब्यू कर रहीं वंडरगर्ल फेयरटेक्स ने कहा, “वो अपने शिष्यों को रोज इस गाने को गाते हुए सुनते थे।”

“अगले ही पल ये गाना उनके दिमाग में भी घर कर चुका था और जब उन्होंने घर जाकर यूट्यूब पर इसे चलाया तो ये उन्हें काफी पसंद आया। इस गाने को सुनने के बाद ही मेरे पिता ने मुझे ‘वंडरगर्ल’ नाम दिया क्योंकि जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेरा कोई मैच होता तो लोग आसानी से इसे याद रख सकते थे।”

शुरुआत में उन्हें नट के नाम से ही अधिक जाना जाता था और वो इस नए नाम को सुनकर घबराई हुई महसूस कर रही थीं।
यहां तक कि उन्हें इस गाने से भी कोई खास लगाव नहीं था। एक ऐसा गाना जिसने लगातार 2 बार Cyworld Digital म्यूजिक अवॉर्ड और 2008 में MKMF बेस्ट सॉन्ग ऑफ द ईयर अवॉर्ड भी जीता था।

उन्होंनेे कहा, “मुझे ये गाना बिल्कुल भी पसंद नहीं था। मैं अपने पिता से कहती थी कि ये मेरा फेवरेट बैंड नहीं है तो आप क्यों इस गाने को बार-बार मुझे सुना रहे हैं। मुझे वाकई में वो गाना बिल्कुल पसंद नहीं था।”

अपनी बेटी के ना कहने पर भी उनके पिता ने इस बदलाव को लाने का हर संभव प्रयास किया। एक ऐसा बदलाव जो बाद में काफी फायदेमंद साबित हुआ। नाम थोड़ा अलग होने के कारण उन्हें लोकप्रियता मिलने लगी थी क्योंकि वो एक ऐसे देश में मैचों में भाग ले रहीं थीं, जहां अन्य महिला एथलीट्स को नोंग, फेट या प्लॉय के नाम से जाना जाता था।

थोड़ी अच्छी मार्केटिंग के बाद वंडरगर्ल सोंगचाई रटनसुबन के OneSongChai S1 जैसे इवेंट्स को हेडलाइन करने लगी थीं, जहां ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन नोंग-ओ गैयानघादाओ ने भी एक समय सफलता प्राप्त की थी।

वहां वो प्रोफेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ थाईलैंड की 2 बार की मॉय थाई चैंपियन बनीं और Fairtex ट्रेनिंग सेंटर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने में सफलता पाई। उन्होंने ONE एटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड चैंपियन स्टैम्प फेयरटेक्स के साथ ट्रेनिंग करनी शुरू की।

अब वंडरगर्ल को अहसास हो चुका है कि एक समय जिस चीज से वो घबराती थीं, उसी ने आज उन्हें दुनिया में एक नई पहचान दिलाई है।

21 वर्षीय एथलीट ने कहा, “मेरा नाम अलग है जिसे याद रखना आसान है। थाई लोग इस नाम को इसलिए याद रख पाते हैं क्योंकि ये थोड़ा अजीब है। अब मुझे ये पसंद आने लगा है।”

ये भी पढ़ें: इन 5 कारणों से आपको ONE: NO SURRENDER को मिस नहीं करना चाहिए

मॉय थाई में और

Aslamjon Ortikov unleashes an uppercut during The Inner Circle 39 open workout
Christian Lee celebrates after beating Alibeg Rasulov ONE 173 1
Johan Ghazali faces Johan Estupinan in a rematch at The Inner Circle 42
Akram Hamidi celebrates his KO win against Kongchai Chanaidonmueang at ONE Friday Fights 66.
Numsurin Chor Ketwina and Akram Hamidi face off before their Muay Thai fight at The Inner Circle 36
Nong O Hama unleashes a kick at The Inner Circle 38 Open Workout
Nico Carrillo and Nabil Anane faceoff before their clash at ONE 170.
Nontachai Jitmuangnon, Lucas Gabriel, and Kongthoranee Sor Sommai are set to return at ONE Fight Night 49 on Prime Video.
A split image of Chris Hemsworth (L) and Rodtang Jitmuangnon (R)
Aliff Sor Dechapan faces off with Prajanchai Pongsuphan PK in the middle of the ONE Championship ring.
Jonathan Haggerty and Hiroki Akimoto at the ONE SAMURAI 4 Ceremonial Weigh-Ins & Faceoffs
Prajanchai Pongsuphan PK and Wang Junguang face off ahead of The Inner Circle 35